1 महीने से ज्यादा की अवधि से निफ्टी 500 अंको की रेंज में फंसा हुआ नजर आ रहा है। कुछ हल्का करेक्शन के बाद निफ्टी में हमें अच्छी रिलीफ रैली देखने को मिली है और वीकली क्लोजिंग बेसिस पर ये हमें 15800 का स्तर हासिल करता दिखा है। यह बुल्स के लिए अच्छा संकेत है लेकिन वर्तमान स्थितियों को देखते हुए ऐसा नहीं लगता कि मुश्किलें खत्म हो गई हैं। हमें निफ्टी के मजबूती के साथ 16000 का स्तर पार करने का इंतजार करना चाहिए। इसके बाद निफ्टी के लिए 16000-16400 का स्तर काफी अहम होगा।
एंजेल ब्रोकिंग के समीत चव्हाण का कहना है कि अगर निफ्टी को 16000 का स्तर पार करना है तो बैंकिंग सेक्टर को अहम भूमिका निभानी होगी। अगर निफ्टी को नया हाई छूना है तो बैंक निफ्टी को 36000 का नया स्तर पार करना होगा।
निफ्टी बैंक के लिए 35,000 – 35,500 इमीडिएट हर्डल है। वहीं निफ्टी के लिए नीचे की तरफ 15,700 – 15,550 – 15,450 पर सपोर्ट नजर आ रहा है जबकि बैंक निफ्टी के लिए 34,200–33,900 मेक ऑर ब्रेक लेवल होगा।
एंजेल ब्रोकिग के समीत चव्हाण के शॉर्ट टर्म पिक्स
Mirza International | LTP: Rs 63.75 | इस शेयर में 70 रुपये के लक्ष्य के लिए 59.50 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जानी चाहिए। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 10 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।