आज आने वाले बजट के पहले ट्रेडर्स ने सतर्कता रवैया अपनाए रखा है जिसके चलते 29 जनवरी को समाप्त पिछले हफ्ते में बाजार लगातार छठे कारोबार दिन मंदी के जाल में रहा। 29 जनवरी को BSE सेंसेक्स 588 अंक यानी 1.26 फीसदी की गिरावट के साथ 46,285.77 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 182.90 अंक यानी 1.32 फीसदी की गिरावट के साथ 13634.60 के स्तर पर बंद हुआ और इसनें डेली चार्ट पर Bearish Candle बनाया। निफ्टी में पिछले हफ्ते में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली और इसने वीकली स्केल पर भी Bearish Candle बनाया।
HDFC सिक्योरीज के नागराज शेट्टी ने मनी कंट्रोल से कहा कि 4 महीने के गैप के बाद वीकली चार्ट पर एक लॉन्ग निगेटिव कैंडल देखने को मिला है। इस कैंडल ने 13720 के स्तर पर स्थित 10-Week EMA के इमिडिएट वीकली सपोर्ट को भी तोड़ दिया है। यह मूविंग एवरेज पिछले कुछ समय से निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट स्तर था। इसलिए टाइम फ्रेम चार्ट के मुताबिक, यह मार्केट एक्शन टॉप रिवर्सल पैटर्न का कन्फर्मेशन हो सकता है। उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड कमजोर बना हुआ है। आगे निफ्टी में और कमजोरी देखने को मिल सकती है।
यूनियन बजट मार्केट की दिशा को निर्धारित करने में अहम रोल अदा कर सकता है। नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी में वर्तमान स्तर से आने वाले किसी बढ़त को 13750-13,800 के स्तर के आसपास रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। अगले कुछ हफ्तों के लिए निफ्टी का नियर टर्म डाउन साइड टारगेट 13050 (20-week EMA) पर स्थित है।
बता दें कि 29 जनवरी को खत्म हफ्ते में छोटे और मझोले शेयरों का प्रदर्शन लॉर्ज कैप शेयरों की तुलना में बेहतर रहा था। पिछले हफ्ते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.4 फीसदी और स्मॉल कैप 100 इंडेक्स में 0.63 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। वहीं निफ्टी 50 में इससे कहीं ज्यादा गिरावट देखने को मिली थी। शुक्रवार को निफ्टी में 3.5 फीसदी और इस पूरे हफ्ते में 2.3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी।
निफ्टी के अहम सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी का अहम सपोर्ट लेवल 13,498.67 और उसके बाद 13,362.73 के स्तर पर स्थिति है। अगर निफ्टी इसके ऊपर जाता है तो 13868.67 पहला रजिस्टेंस होगा। उसके बाद 14,102.73 दूसरे रजिस्टेंस का काम करेगा।
निफ्टी बैंक
29 जनवरी को निफ्टी बैंक 207.20 अंक की बढ़त के साथ 30,565.50 के स्तर पर बंद हुआ। इसमें पिछले हफ्ते 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। बैंक निफ्टी के लिए 30,176.1 पहला सपोर्ट है। वहीं 29786.7 इसके लिए दूसरा सपोर्ट स्तर है। अगर बैंक निफ्टी में बढ़त होती है तो अपसाइड पर 31,0333.4 पहला रजिस्टेंस लेवल होगा। इसके बाद 31,501.2 दूसरे रजिस्टेंस का काम करेगा।
1 फरवरी को आने वाले अहम रिजल्ट
1 फरवरी को 37 कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी। इसमें Castrol India, Coromandel International, Finolex Industries, Fortis Malar Hospitals, Kansai Nerolac Paints, Mastek, OnMobile Global, Rane Brake Lining, Reliance Capital, Reliance Infrastructure, Subex, Talbros Engineering, Triveni Turbine और Zydus Wellness के नतीजे शामिल हैं।
FII और DII डेटा
29 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी निवेशकों से 5930.66 करोड़ रुपये की बिकवाली देखने को मिली। जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों की तरफ से 2,443.2 करोड़ की खरीदारी देखने को मिली। ये आंकड़े NSE के विवरण पर आधारित हैं।
NSE पर F&O बैन वाले शेयर
चूंकि हम फरवरी सीरीज के शुरुआती दिन में हैं। इसलिए कोई स्टॉक 1 फरवरी को F&O बैन में नहीं रहेगा। F&O बैन सेगमेंट में वो सिक्योरिटीज आती हैं, जिनकी मार्केट - वाइड (market-wide) पोजिशीन लिमिट 95 फीसदी की सीमा पार कर जाती है।
निफ्टी पर रणनीति
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 13810-13859 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 13987-14037 है। बेस जोन 13557-13500 और बड़ा बेस जोन 13368-13323 है। आज बिकवाली का बाजार रहेगा, 14037 तक हर तेजी में बेचें। 13500 के बाद ऑप्शन बेस 13100-13000 है। FIIs ने कॉल भी खरीदी है। FIIs पुलबैक में बिकवाली करेंगे। पुरानी शॉर्ट पोजीशन पर 13810 का SL रखें।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 30880-31000 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 31172-31350 है। बेस जोन 30103-29925 और बड़ा बेस जोन 29658-29500 है। ये निफ्टी के मुकाबले थोड़ा बेहतर स्थिति में है। बजट से जुड़ी रैली हुई तो बैंक में ही दिखेगी। 31200-30200 के बीच तेज उतार-चढ़ाव होगा। इसका 1000 अंक का रेंज ब्रेकआउट दिशा तय करेगा।
अब जानते हैं आज के लिए बेहतरीन ट्रेडिंग कॉल्स
IDBI Capital
Buy BPCL SL -377 TGT- 395
LearnMarketsOnline.com
Sell Lupin @1010 SL-1030 TGT-950
Nirmal Bang Securities
Sell Eicher Motor below 2740 SL-2800 TGT-2600
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
