सिर्फ 4 दिन में एक खिलाड़ी ने 6 और दूसरे ने दिये 7 प्रतिशत के रिटर्न, जानिये आज कहां है नजर

चौथे दिन की समाप्ति पर अमित सेठ के सुझाये स्टॉक्स ने 7.44 प्रतिशत का रिटर्न दिया

अपडेटेड Aug 06, 2021 पर 5:26 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के खेल वाले खास शो खिलाड़ी नंबर में खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को The Streets के कुणाल रांभिया, Trader & Market Expert अमित सेठ और Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी के बीच मुकाबला होगा। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशकों का और दर्शकों का फायदा हो सकता है।

    KHILADI TOP CALLS

    चौथे दिन की खिलाड़ियों की टॉप कॉल्स

    चौथे दिन इस खेल में कुणाल राम्भिया का टॉप कॉल BHEL रही जिसने 3.8 प्रतिशत का रिटर्न दिया

    चौथे दिन इस खेल में प्रदीप होतचंदानी का टॉप कॉल VARDHMAN SPECIAL STEELS रही जिसने 4.8 प्रतिशत का रिटर्न दिया

    KHILADI DAY-4 RETURN


    चौथे दिन इस खेल में खिलाड़ियों के सुझाये स्टॉक्स ने दिया इतना रिटर्न

    चौथे दिन की समाप्ति पर कुणाल राम्भिया के सुझाये स्टॉक्स ने 1.02 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया

    चौथे दिन की समाप्ति पर अमित सेठ के सुझाये स्टॉक्स ने 7.44 प्रतिशत का रिटर्न दिया

    चौथे दिन की समाप्ति पर प्रदीप होतचंदानी के सुझाये स्टॉक्स ने 5.71 प्रतिशत का रिटर्न दिया

    खिलाड़ियों की आज बाजार पर राय

    Trader & Market Expert अमित सेठ ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि जब तक निफ्टी  16000 के ऊपर होल्ड करता है तब तक हमारी रणनीति डिप पर खरीदारी करने की होगी। वहीं स्टॉक्स की बात करें तो अब अगले हफ्ते से बैंकिंग और ऑटो स्टॉक्स में तेजी नजर आयेगी इसलिए इन सेक्टर के अच्छे स्टॉक्स पर नजर रखनी चाहिए।

    Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी ने कहा कि निफ्टी 16300 से 16400 के स्तर को छूने के बाद अब 16000 के ऊपर कंसोलिडेट हो रहा है। इसलिए इस समय हम स्पेशालिटी स्टील सेक्टर और मिडकैप आईटी सेक्टर के शेयर्स पर फोकस कर रहे हैं और मुनाफे के लिए इन सेगमेंट में दांव लगाने की सलाह देंगे

    एक्सपर्ट्स के आज के सुझाए हुए स्टॉक्स

    The Streets के कुणाल रांभिया का कमाई वाला स्टॉकः SW SOLAR

    कुणाल ने कहा कि इसमें 285.50 के स्तर पर 280 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। इसमें 330 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    Trader & Market Expert अमित सेठ का कमाई वाला स्टॉकः  CHAMBAL FERTILISER

    अमित ने कहा कि इसमें 328.50  के स्तर पर 317 के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। इसमें 355 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी का कमाई वाला स्टॉकः HAPPIEST MINDS

    प्रदीप ने कहा कि इसमें 1409.80 के स्तर पर 1364 के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। इसमें 1540 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    The Streets के कुणाल रांभिया का कमाई वाला स्टॉकः COROMANDEL INTERNATIONAL

    कुणाल ने कहा कि इसमें 852.50 के स्तर पर 830 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। इसमें 930 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    Trader & Market Expert अमित सेठ का कमाई वाला स्टॉकः  REDINGTON

    अमित ने कहा कि इसमें 329.50  के स्तर पर 318 के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। इसमें 360 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी का कमाई वाला स्टॉकः JSL HISAR

    प्रदीप ने कहा कि इसमें 297.40 के स्तर पर 289 के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। इसमें 325 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।