LIFE INSURANCE सेक्टर पर ब्रोकर्स की रिपोर्ट और जानिये SBI LIFE पर निवेश सलाह

CLSA ने SBI LIFE पर लक्ष्य 1385 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये तय किया है

अपडेटेड Aug 10, 2021 पर 1:50 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैंठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस सलाह दे रहे हैं-

    Small & Midcap Mantra-इस आईटी स्टॉक ने 2021 में दोगुनी की निवेशकों की वेल्थ, अब क्या करें

    Brokerages on LIFE INSURANCE

    CLSA की LIFE INSURANCE पर राय

    CLSA ने LIFE INSURANCE पर राय देते हुए कहा है कि सालाना आधार पर SBI LIFE के आंकड़े मजबूत रहे। कंपनी ने जुलाई में 50% APE ग्रोथ दर्ज की। वहीं सालाना आधार पर जुलाई में ICICI Pru का APE ग्रोथ 25% रही। जुलाई में HDFC LIFE का सालाना APE ग्रोथ 18% दर्ज की गई जबकि सालाना आधार पर जुलाई में Max Life का APE ग्रोथ 16% रही।

    Brokerages on SBI LIFE


    CLSA की SBI LIFE पर राय

    CLSA ने SBI LIFE पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1385 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की APE ग्रोथ से पॉजिटिव सरप्राइज हुआ है।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।