बाजार में बुल्स का दबदबा है। पिछले हफ्ते की शानदार रैली को दोहराते हुए निफ्टी ने आज फिर नया हाई बनाया है। मिडैकप का भी TEMPO HIGH है। मिडकैप इंडेक्स में लगातार पांचवे दिन रिकॉर्ड तेजी है। कहने का मतलब है कि बाजार में भरपूर एक्शन है, जो कि आगे भी जारी रह सकता है।
ऐसे में हम हफ्तावसूली में उन शेयरों की बात करेंगे जिनमें टेक्निकल चार्ट पर दमदार मूवमेंट बना है। सीएनबीसी-आवाज़ के इस खास शो में हमारे एक्सपर्ट आज बताएंगे पूरे हफ्ते के लिए किन शेयरों में ट्रेड लिया जा सकता है।
आपको बेहतरीन पिक्स बताने के लिए इस शो में Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर, LFS Broking के अनुज दीक्षित और LKP Securities के गौरव बिस्सा जुड़ गये हैं।
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर का कमाई वाला शेयरः NTPC
सच्चितानंद ने इस कंपनी के शेयर लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस में 114-115 के स्तर के पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 130 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
अनुज ने कहा कि इस शेयर को 164 के स्टॉपलॉस के साथ 177 से 185 के लक्ष्य के लिए खरीदना चाहिए।
LKP Securities के गौरव बिस्सा का कमाई वाल शेयरः BHEL
गौरव ने कहा कि इस शेयर को 73 के स्टॉपलॉस के साथ 85 के टारगेट के लिए खरीदें और इसमें 1 हफ्ते के अंदर ये लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर की कमाई वाला शेयरः PETRONET
सच्चितानंद ने इस कंपनी के शेयर लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस में 248 के स्तर के पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 270-275 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
LFS Broking के अनुज दीक्षित का कमाई वाला शेयरः SALZER ELECTRIC
अनुज ने कहा कि इस शेयर को 140 के स्टॉपलॉस के साथ 172 से 185 के लक्ष्य के लिए खरीदना चाहिए।
LKP Securities के गौरव बिस्सा का कमाई वाल शेयरः Ge Power India
गौरव ने कहा कि इस शेयर को 310 के स्टॉपलॉस के साथ 355 के टारगेट के लिए खरीदें और इसमें 1 हफ्ते के अंदर ये लक्ष्य देखने को मिल सकता है।