RIL की AGM पर जानिये दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज का नजरिया और स्टॉक पर निवेश सलाह

MORGAN STANLEY ने RIL पर Overweight रेटिंग देते हुए शेयर का लक्ष्य 2,262 रुपये प्रति शेयर तय किया है

अपडेटेड Jun 25, 2021 पर 3:44 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Reliance AGM में Clean और Green Energy पर बड़ा Focus रहा। तीन साल में कंपनी 75,000 करोड़ रुपए का investment करेगी।  4 गीगा फैक्टरी बनाएगी। RIL के चेयरमैन Mukesh Ambani बोले- भारत कोरोना को हराकर  और मजबूत देश बनेगा।

    इसके साथ ही Jio और Google ने सबसे तेज आम भारतीय का स्मार्टफोन पेश किया। Mukesh Ambani का वादा है कि Jio Next Phone दुनिया में सबसे सस्ता होगा।  गणेश चतुर्थी यानी इसी साल 10 सितंबर से ग्राहक को मिलेगा।

    BROKERAGES ON RIL

    MORGAN STANLEY की RIL AGM पर राय

    MORGAN STANLEY ने RIL AGM पर राय व्यक्त करते हुए कहा कि क्लीन एनर्जी में तेज ग्रोथ के मौकों पर फोकस रहेगा। कंपनी का मेगा प्लान पूरी दुनिया के लिहाज से खास है। कंपनी के मेगा प्लान से री-रेटिंग की संभावना बढ़ी है। वहीं मेगा प्लान से निवेश की तस्वीर साफ हुई है। कंपनी को रिन्यूएबल एनर्जी में निवेश से फायदा होगा। वहीं न्यू एनर्जी बिजनेस में पार्टनरशिप को लेकर चिंताएं नहीं हैं।

    MORGAN STANLEY ने RIL पर Overweight रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2,262 रुपये तय किया है।



    CLSA की RIL AGM पर राय

    CLSA ने RIL AGM पर राय व्यक्त करते हुए कहा कि इस साल ARAMCO के साथ O2C डील पूरी होने की उम्मीद है। कंपनी के न्यू-एनर्जी बिजनेस की योजना से जुड़ी जानकारी पॉजिटिव है। कंपनी के लिए JioPhone Next पॉजिटिव ट्रिगर साबित हो सकता है। इसके अलावा रिटेल की प्रगति भी कंपनी के लिए पॉजिटिव ट्रिगर साबित हो सकती है।

    CLSA ने RIL पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2,250 रुपये तय किया है।

    JP MORGAN की RIL AGM पर राय

    JP MORGAN ने RIL AGM पर राय देते हुए कहा है कि ग्रीन/रिन्यूएबल बिजनेस में 75000 करोड़ रुपये का निवेश बड़ा ट्रिगर साबित होगा। न्यू एनर्जी बिजनेस का हमारे लक्ष्य में 100 का वेटेज है। नए निवेश पर कंपनी जोर दे रही है। नए कदमों से कंपनी की वैल्यू में इजाफा होगा।

    JP MORGAN ने RIL पर न्यूट्रल रेटिंग बनाये रखी है और शेयर का लक्ष्य 2055 रुपये से बढ़ाकर 2,250 रुपये तय किया है।

    (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।