13 अगस्त को खत्म हुए हफ्ते में लगातार दूसरे हफ्ते बाजार में बढ़त देखने को मिली। धीरे-धीरे इकोनॉमी के खुलने और अच्छे ग्लोबल संकेतों ने बाजार में जोश भर दिया और इसने नया हाई छुआ।
13 अगस्त को खत्म हुए हफ्ते में लगातार दूसरे हफ्ते बाजार में बढ़त देखने को मिली। धीरे-धीरे इकोनॉमी के खुलने और अच्छे ग्लोबल संकेतों ने बाजार में जोश भर दिया और इसने नया हाई छुआ।
बीते हफ्ते सेसेंक्स और निफ्टी ने 55,487.79 और 6,543.60 का नया हाई छुआ। साप्ताहिक आधार पर देखें तो इस हफ्ते सेसेंक्स में 1,159.57 अंक यानी 2.13 फीसदी की बढ़त देखने को मिली और यह 55,437.29 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 290.9 अंक यानी 1.79 फीसदी की बढ़त के साथ 16529.10 के स्तर पर बंद हुआ।
गए हफ्ते लॉर्जकैप इंडेक्स ने 1.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। इसमें Tech Mahindra, Siemens, HCL Technologies, Power Grid Corporation और Bharti Airtel का अहम योगदान रहा। हालांकि Aurobindo Pharma, Lupin, Eicher Motors, Shree Cements और Motherson Sumi Systems में 6-15 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
बीएसई स्मॉल कैप में कल 1.7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। Quick Heal Technologies, Manappuram Finance, GIC Housing Finance, Aarti Surfactants, Tamilnadu Petroproducts, Huhtamaki India, Jaiprakash Associates, Jaiprakash Power Ventures और Automotive Axles में 14-21 फीसदी की कमजोर आई। वही NELCO, Globus Spirits, Tejas Networks, Albert David, GTPL Hathway और Shriram City Union Finance में 19-33 फीसदी की बढ़त नजर आई।
13 अगस्त को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई मिडकैप इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की गिरावट आई। Vodafone Idea, CRISIL, Adani Power, IDFC First Bank, Zee Entertainment Enterprises और Ramco Cements इस अवधि में लाल निशान में बंद हुए जबकि Abbott India, Cummins India, Gland Pharma, IRCTC और AU Small Finance Bank में बढ़त देखने को मिली।
बीएसई सेसेंक्स पर नजर डालें तो Tata Consultancy के मार्केट कैप में पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली उसके बाद Reliance Industries, Infosys और HCL Technologies का नंबर रहा। वहीं इस हफ्ते Bajaj Finance, State Bank of India और ITC के मार्केट कैप मे सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।
अलग -अलग सेक्टर पर नजर डालें तो निफ्टी आईटी ने 4 फीसदी की बढ़त के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं निफ्टी एनर्जी और इंफ्रा में 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। दूसरी तरफ निफ्टी फार्मा में 3फीसदी की गिरावट आई।
गए हफ्ते विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय इक्विटी बाजार में 879.2 करोड़ रुपये की खरीदारी की जबकि घरेलू फंडों ने 636.38 करोड़ रुपये की खरीदारी की। अगस्त में अब तक एफआईआई ने भारतीय बाजारों में 3,495.24 करोड़ रुपये की खरीदारी की है। वहीं घरेलू फंडो ने भी 1,533.22करोड़ रुपये की खरीदारी की है।
सप्ताहिक आधार पर पिछले हफ्ते डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी देखने को मिली है और यह 6 अगस्त की 74.15 की क्लोजिंग के मुकाबले 9 पैसे की कमजोरी के साथ 13 अगस्त को 74.24 के स्तर पर बंद हुआ है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।