वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार बढ़त पर बंद,बैंकिंग-मेटल शेयरों में अच्छी खरीदारी

आज के कारोबार में बैंकिंग-मेटल शेयरों में अच्छी खरीदारी रही.

अपडेटेड Apr 15, 2021 पर 6:18 PM
Story continues below Advertisement

03:55 PM

देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने एयरलाइंस से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है जो हवाई यात्रा के दौरान कोरोना से जुड़े नियमों का पालन नहीं करते हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक अब तक अलग-अलग एयरलाइंस ने 20 से ज्यादा यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की है। IndiGo ने अब तक 13 मामलों में कार्रवाई की है। Alliance Air ने 4 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की है। यात्रियों को डीबोर्ड करने से लेकर पुलिस के हवाले तक किया गया है। कुछ मामलों में यात्रियों को नो फ्लाई लिस्ट में डाला गया है।

03:37 PM

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहा है। आज के कारोबार में बैंकिंग-मेटल शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। IT और फार्मा शेयरों में भी खरीदारी रही। हालांकि ऑटो, रियल्टी शेयरों पर दबाव रहा। निफ्टी 76 अंक चढ़कर 14,581 पर बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स 260 अंक चढ़कर 48,803 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 341 अंक चढ़कर 32,113 पर बंद हुआ है।  मिडकैप 13 अंक चढ़कर 23,530 पर बंद हुआ है।

03:25 PM

एक्सपायरी के दिन  Nifty 14,500-14,600 के बीच दायरे में दिख रहा है। बाजार में आज निचले स्तरों से काफी अच्छी रिकवरी आई है। फिलहाल निफ्टी बैंक 250 अंक ऊपर दिख रहा है। शुगर, मेटल और फार्मा शेयरों में अच्छी खरीदारी दिख रही है। Auto, PSU Bank, Media और FMCG में बिकवाली है।


03:15 PM

क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज क्वाइनबेस (Coinbase) अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज (US Stock Exchange) में लिस्ट हो गया है। इसी के साथ Coinbase पहला क्रिप्टो एक्सचेंज बन गया जो NASDAQ पर लिस्ट हुआ है। Coinbase के शेयर 381 डॉलर पर लिस्ट हुए और देखते ही देखते 429 डॉलर प्रति शेयर पर पहुंच गए, जिससे क्वाइनबेस का वैल्यूएशन 100 बिलियन डॉलर को पार कर गया।

03:05 PM

बाजार में काफी अच्छी रकवरी आई है और ये  दिन के ऊपरी स्तर पर नजर आ रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 165 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 48,708.48 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 53.45 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 14,558.25 पर नजर आ रहा।

02:55 PM

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते गुजरात में 10वीं और  12वीं की परीक्षा स्थगित की गई। खबर के मुताबिक गुजरात में पहली से नौवीं के छात्रों को मास प्रोमोशन मिलेगा।

02:42 PM

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हाइड्रोजन को फ्यूल के तौर पर इस्तेमाल पर विचार किया जा रहा है। इसके तहत कई सेक्टर्स में हाइड्रोजन को ईंधन के तौर पर इस्तेमाल किये जाने पर विचार जारी है।

02:30 PM

ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ने कहा कि Tesla भारत में जल्द मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी। मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने को लेकर Tesla मैनेजमेंट के साथ चर्चा की।

02:20 PM

ब्रिटेन के लिए एक्सपोर्ट कोटा जारी होने से शुगर शेयरों की मिठास बढ़ी है। DWARIKESH, TRIVENI ENGG और BALRAMPUR CHINI जैसे शूगर स्टॉक्स 5 से 10 प्रतिशत तक दौड़े।

02:11PM

बाजार में निचले स्तर से रिकवरी नजर आई है। निफ्टी नीचे से करीब 160 प्वाइंट सुधरा है जबकि निफ्टी बैंक नीचे से 660 प्वाइंट सुधरा है और मिडकैप नीचे से 360 प्वाइंट का सुधार नजर आया है।

02:00PM

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार पर कोरोना की चिंता हावी हुई लेकिन निचले स्तरों से बाजार रिकवरी की कोशिश कर रहा है। BANK NIFTY हरे निशान में आया और Nifty की भी गिरावट कम हई। इस समय TCS, ICICI Bank, HDFC Bank और Wipo ने बाजार को रिकवरी करने के लिए सहारा दिया है।

01:50PM

WIPRO Q4 preview:बाजार की नजर आज शाम आने वाले विप्रो के नतीजों पर है। लगातार तीसरी तिमाही WIPRO से शानदार नतीजों की उम्मीद है। चौथी तिमाही में CC आय ग्रोथ 1.5-3.5% गाइडेंस के सामने 3-3.3% संभव है। डॉलर आय में तिमाही आधार पर 3.9 फीसदी ग्रोथ मुमकिन है। डॉलर आय ग्रोथ 4 तिमाही गिरने के बाद पॉजिटिव हो सकती है। 80 फीसदी कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी के चलते मार्जिन 1.3 फीसदी घट सकता है।

01:40PM

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में वीकेंड कोरोना कर्फ्यू का एलान कर दिया गया है। सीएम केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में बेड की कमी नहीं है। लोगों की जान बचाना प्राथमिकता है। दिल्ली में शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक कर्फ्यू रहेगा। वीकेंड पर मॉल, जिम बंद रहेंगे। सिनेमा हॉल में 30 फीसदी दर्शकों को इजाजत होगी। शादी पर रोक नहीं होगी। कर्फ्यू पास मिलेगा। फूड होम डिलिवरी को इजाजत होगी। कर्फ्यू के दौरान जरूरी सेवाओं को छूट होगी।

01:30PM

NIPPON LIFE INDIA ने भारत और ताइवान में फाइनेंशियल प्रोडक्ट बेचने के लिए Cathay SITE के साथ करार  किया है।

01:10PM

कोरोना के बढ़ते मामलों से बाजार फिसल गया है। एक्सपायरी के दिन निफ्टी 14400 के करीब है। निफ्टी बैंक में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मिडकैप में मेटल, फार्मा, शुगर शेयर चमके हैं। सीमेंट शेयरों में बिकवाली का दबाव है।

12:55PM

बेकाबू कोरोना से बाजार की चिंता बढ़ी है। वीकली एक्सपायरी से पहले निफ्टी 14400 के पास पहुंचा है। HDFC twins, Infosys, HUL बाजार पर  दबाव बना रहे हैं। निफ्टी बैंक में भी तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

12:35PM

MARCH WPI DATA:सरकार को मार्च में थोक महंगाई के मोर्चे पर भी झटका लगा है। मार्च में थोक महंगाई दर फरवरी के  4.17 फीसदी  से बढ़कर 7.39 फीसदी पर आ गई है। महीनें दर महीनें आधार पर मार्च  में खाद्य थोक महंगाई फऱवरी के 3.31 फीसदी से बढ़कर 5.28 फीसदी पर रही है। वहीं, फ्यूल और पावर महंगाई फरवरी के 0.58 फीसदी से बढ़कर 10.25 फीसदी पर आ गई है।

12:20PM

सरकार ने 3675 टन अतिरिक्त रॉ शुगर एक्सपोर्ट को मंजूरी दी है। ये एक्सपोर्ट 10,000 टन के मौजूदा कोटा के ऊपर होगा। ये मंजूरी यूके में  Tariff Rate Quota के तहत एक्सपोर्ट करने को लिए दी गई है। Tariff Quota के तहत UK में ज़्यादा टैरिफ अप्लाई होगा। कंपनियां लो या ज़ीरो कस्टम ड्यूटी के तहत एक्सपोर्ट कर सकेगी।  भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा शुगर एक्सपोर्टर है। भारत का करीब 176.2 करोड़ डॉलर का शुगर एक्सपोर्ट होता है।

12:00PM

NMDC ने आयरन ओर प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाए हैं। फिक्सड आयरन ओर लंप के दाम 6950 रुपए प्रति टन तय किए गए हैं। फिक्सड आयरन ओर फाइंस के दाम 5060 रुपए प्रति टन तय किए गए हैं।

11:55AM

चांदी में बढ़त

MCX पर चांदी के दाम 68,000 रुपए  के करीब दिख रहे हैं। डॉलर में कमजोरी से चांदी में चमक देखने को मिल रही है। डॉलर 3 हफ्ते के निचले स्तर के करीब है।

11:45AM

क्रूड छोटे दायरे में

कल की जोरदार तेजी के बाद कच्चे तेल में आज सुस्ती देखने को मिल रही है। लेकिन अमेरिका में इंवेंट्री घटने और डिमांड आउटलुक बेहतर होने से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। कल 4.5 फीसदी की तेजी के बाद आज सुस्त कारोबार हो रहा है। फिर भी ब्रेंट के दाम 4 हफ्ते के ऊपरी स्तर के करीब हैं। अमेरिका में इंवेंट्री घटने से क्रूड को सपोर्ट मिला है। अमेरिका में इंवेंट्री 59 लाख बैरल घटी है। US में गेसोलीन खपत अगस्त के बाद सबसे ज्यादा रही है। EIA ने कहा है कि H2 में 2 mbpd के अतिरिक्त उत्पादन की जरूरत होगी।

11:40AM

मेटल्स में मिलाजुला रुख

मेटल्स में मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। निकेल, जिंक कमजोर हैं। बाकी मेटल मजबूत हैं। डॉलर में कमजोरी से मेटल्स को सपोर्ट है। एल्युमिनियम 3 साल के ऊपरी स्तर के करीब है।

11:35AM

सोने में मजबूती

MCX पर सोना 46,700 रुपए के करीब दिख रहा है। डॉलर में कमजोरी से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। डॉलर 3 हफ्ते के निचले स्तर के करीब है। US में बॉन्ड यील्ड बढ़ने से बढ़त सीमित है। US के रोजगार, रिटेल सेल्स आंकड़ों पर नजर है।

11:20AM

दिग्गज निवेशक बिग बुल राकेश झुनझुनवाला ने वित्त वर्ष 2021 की चौथी तिमाही के दौरान VIP Industries में शेयर हिस्सेदारी हल्की की है। बता दें कि कोरोना वायरस की मार से टूर एंड ट्रैवेल इंड्स्ट्री को भारी मार पड़ी है और इसका आउटलुक भी काफी धुंधला नजर आ रहा है।

2021 की चौथी तिमाही के अंत तक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला की VIP Industries में 32,73,400 (2.32 फीसदी) शेयरों की होल्डिंग थी। वित्त वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में राकेश झुनझुनवाला की 2 अकाउंट्स के जरिए VIP Industries में कुल 75,00,400 शेयरों की हिस्सेदारी थी। उन्होंने चौथी तिमाही में 42.27 लाख शेयरों की बिक्री कर दी है।

11:00AM

कमजोर बाजार में मेटल शेयर चमके है। निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब एक परसेंट उछला है। TATA STEEL, NALCO और HINDALCO 2 से 3 फीसदी तक भागे हैं।

10:50AM

ब्रिटेन के लिए एक्सपोर्ट कोटा जारी होने से शुगर शेयरों की मिठास बढ़ी है। DWARIKESH,TRIVENI ENGG और BALRAMPUR CHINI 3 से 5 फीसदी तक दौड़े हैं।

10:45AM

INFOSYS के नतीजे बाजार को पंसद नहीं आए हैं। शेयर 4  फीसदी फिसला है। कंपनी का मुनाफा अनुमान से कम रहा है  और रेवेन्यू, 9200 करोड़ के बायबैक से भी शेयर को सपोर्ट नहीं मिला है।

10:35AM

बेकाबू कोरोना से बाजार सहम गया है। निफ्टी ऊपरी स्तरों से करीब 100 अंक फिसला है। INFOSYS सबसे ज्यादा दबाव बना रहा है, दिन की ऊंचाई निफ्टी बैंक भी 400 अंक गिरा है। मेटल और फार्मा को छोड़ सभी सेक्टर में बिकवाली है।

10:25AM

रेमडेसिवीर की मांग बढ़ने से फार्मा शेयरों में जोरदार तेजी है। GLENMARK PHARMA 6 फीसदी चढ़ा है। CIPLA,CADILA, DR REDDYS जैसे शेयरों में भी अच्छी खरीदारी है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स एक फीसदी से ज्यादा ऊपर है।

10:15AM

सीएनबीसी-आवाज़ को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि AUROBINDO PHARMA की कारोबार डीमर्जर की योजना है। कंपनी अपना INJECTABLES कारोबार के डीमर्जर की योजना बना रही है। इससे कंपनी और निवेशकों दोनों के लिए वैल्यू अनलॉकिंग होगी। AUROBINDO PHARMA की इस योजना पर इन्वेस्टमेंट बैंकर्स से बातचीत जारी है। कंपनी के बोर्ड में जल्द इस प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है।

10:00AM

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 12 पैसे कमजोरी के साथ 75.06 के मुकाबले 75.18 के स्तर पर खुला है। रुपया 17 जुलाई 2020 के निचले स्तर पर है। ये रुपए का 9 महीनें का निचला स्तर है। 

09:58AM

अरबिंदो फार्मा पर बड़ी खबर आई है। कंपनी की Injectables कारोबार के Demerger की योजना है। Injectables यूनिट के Demerger पर बातचीत जारी है। Demerger पर इन्वेस्टमेंट बैंकर्स से बातचीत जारी है। Demerger पर जल्द बोर्ड में चर्चा संभव है।

09:45AM

STERLITE TECH को Openreach से फाइबर नेटवर्क का ऑर्डर मिला है। वहीं, NHPC ने 850 MW हाइड्रो प्रोजेक्ट के लिए J&K State Power के साथ करार किया है। इस बीच खबर है कि  VEDANTA में Vedanta Resources अपना हिस्सा 55.1 फीसदी से बढ़ाकर 65.2 फीसदी करेगी। 

09:25AM

मिले-जुले संकेतों के बीच बाजार ने सपाट चाल के साथ शुरुआत की है। फिलहाल सेंसेक्स 80.81 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 48,624.87 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 47.35 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 14,552.15 के स्तर पर दिख रहा है।

09:05AM

प्री-ओपनिंग में बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। फिलहाल सेंसेक्स 292.41 यानी 0.60 की गिरावट के साथ 48,251.65 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 14522 के स्तर पर सपाट कारोबार कर रहा है।

08:58AM

UPL पर फोकस

Australia के SC ने कंपनी  के खिलाफ क्लास एक्शन सूट खारिज किया है। कंपनी पर खराब बीज बेचने के आरोप थे।

08:55AM

एविएशन शेयरों पर फोकस

एयरलाइंस कंपनियों ने एविएशन सेक्रेटरी से मुलाकात की है। कोरोना के बढ़ते मामलों से एयरलाइंस में मांग घटी है। कुछ कंपनियों ने क्षमता 80 फीसदी से घटाकर 60 फीसदी करने की मांग की गई है। कई राज्यों में नए प्रतिबंध के बाद एयरलाइन में मांग कम हुई।

08:50AM

EXIDE INDUSTRIES पर फोकस

कंपनी की ज्वाइंट वेंचर Exide Leclanche Energy में हिस्सा बढ़ाया। ज्वाइंट वेंचर में हिस्सा बढ़ाकर 82.7 फीसदी किया। कंपनी ने JV में 2.56 फीसदी हिस्सा 40 Cr में खरीदा है।

08:45AM

Happiest Minds और Beatroute के बीच करार

इस करार के तहत CPG इंडस्ट्री को डिजिटल प्लेटफॉर्म मुहैया कराया जाएगा। रिटेल और  B2B दोनों सेगमेंट को हाई-टेक सॉल्यूशन मिलेगा। इससे कंपनियों को आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। CPG मतलब  है CONSUMER PACKAGED GOODS।

08:40AM

देश में कोरोना के करीब 2 लाख नए मामले

कल देश भर में कोरोना के करीब 2 लाख नए मामले सामने आए। महाराष्ट्र में सख्त पाबंदियां लागू हो गई हैं। कल राज्य में 58 हजार केस दर्ज हुए थे। दिल्ली और यूपी में हालात बिगड़ गए हैं। अब तक 11 करोड़ से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है।

08:35AM


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान आया है जिसमें कहा गया है कि कोरोना की दूसरी लहर के बावजूद लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। देश में फिलहाल लॉकडाउन की संभावना नहीं है। इकोनॉमी को अब हम गिरफ्त में नहीं रख सकते। मौजूदा संकट से स्थानीय प्रशासन निपटेगा। आईसोलेशन, क्वारंटिन के जरिए संकट से निपटेंगे। स्थानीय स्तर पर कंटेनमेंट जोन से संक्रमण रोकने की कोशिश होगी।

08:30AM

जानते हैं आज के ट्रेडिंग कॉल्स

Religare Broking

MARICO BUY,CMP-422, SL-405,TGT- 450

Globe Capital

Buy JSW Steel SL-617,TGT-650

Kotak Securities

Buy SBI Life SL- 880,TGT-935

08:25AM

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 14629-14654 है। बड़ा रजिस्टेंस जोन 14719-14744 है। इसका बेस जोन 14427-14380 है। बड़ा बेस जोन 14336-14271है। शानदार मंगलवार के बाद एक्सपायरी में Gap Up हो तो पहले मुनाफा घर लेकर जाएं। Gap Up में 14670-720 (50-20 DEMA ZONE) मुश्किल भरा जोन है।  14720 पर ही तय होगा कि तेजी रहेगी या मुनाफावसूली होगी। ओपनिंग के बाद एक्सपायरी से जुड़ा ऑप्शन लेने की कोशिश करें।

08:16AM

निफ्टी बैंक पर रणनीति

इसका रजिस्टेंस जोन 32145-32280 है। बड़ा रजिस्टेंस जोन 32523-32630 है। बेस जोन 31380-31200 है। बड़ा बेस जोन  30900-30840 है। शानदार मंगलवार के बाद एक्सपायरी में Gap Up हो तो पहले मुनाफा घर लेकर जाएं। पहला रजिस्टेंस जोन काफी अहम (100 DEMA ZONE),इसके ऊपर 250 अंक और मिलेंगे। ओपनिंग के बाद एक्सपायरी से जुड़ा ऑप्शन लेने की कोशिश करें।

08:08AM

Aditya Birla Sun Life AMC के IPO को मंजूरी मिल गई है। इस  इश्यू के जरिए 13.5 फीसदी  हिस्सा बेचने की तैयारी है। Aditya Birla Capital की बोर्ड बैठक में ये फैसला हुआ  है।

08:00AM

HDFC BANK का बोर्ड 17 अप्रैल को बॉन्ड के जरिए 50 हजार करोड़ का फंड जुटाने पर विचार करेगा। इसी दिन चौथी तिमाही के नतीजों का एलान भी होगा।

07:50AM

INFOSYS के नतीजे अनुमान से कम,आज WIPRO के नतीजों का होगा इंतजार

इंफोसिस के Q4 नतीजे अनुमान से कमजोर रहे हैं।  बड़े डील भी पहले की तुलना में कम रहे हैं। कंपनी ने मौजूदा भाव से 25 फीसदी प्रीमियम पर 9 हजार 200 करोड़ के बायबैक का एलान किया है। Infosys का ADR 2 दिन में 9 फीसदी से ज्यादा फिसला है। आज WIPRO के नतीजों का इंतजार होगा।

07:40AM 

ग्लोबल संकेत

अमेरिकी बाजारों से संकेत आज पॉजिटिव नजर आ रहे हैं। DOW FUTURES में 70 अंकों का उछाल है। हालांकि कल S&P 500 और NASDAQ गिरकर बंद हुए थे। उधर क्रिप्टो एक्सचेंज Coinbase का वैल्युएशन 100 अरब डॉलर हो गया है। जबकि Bitcoin ने 63,000 डॉलर का नया रिकॉर्ड बनाया है।

07:30AM 

अच्छे नतीजों से US मार्केट्स को सपोर्ट

अच्छे नतीजों से US मार्केट्स को सपोर्ट मिल रहा। लेकिन कल के कारोबार में S&P 500 नया रिकॉर्ड बनाने के बाद फिसलकर बंद हुआ। US बैंक के नतीजों से रिकवरी की उम्मीद बनी है। Goldman Sachs के मुनाफे में भारी उछाल आया है। JPMorgan के मुनाफे में 400 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। वहीं, Wells Fargo ने 5 अरब डॉलर का मुनाफा दर्ज किया है।

07:20AM 

क्रूड कीमतों में 5 फीसदी  का उछाल

डिमांड बढ़ने से क्रूड कीमतों में 5 फीसदी  का उछाल देखने को मिल गया है।  ब्रेंट का भाव 66 डॉलर के पार निकल  गया है। आज ONGC,OIL और HOEC जैसी कंपनियों के शेयरों में जोरदार एक्शन दिख सकता है।

07:10AM 

एशिया की मजबूत शुरुआत

एशिया की मजबूत शुरुआत हुई। लेकिन SGX NIFTY 125 अंक फिसल गया है। वहीं, निक्केई करीब 0.35 फीसदी तेजी के साथ 29,722.78 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.10 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 16,897.52 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.60 फीसदी की कमजोरी के साथ 28,726.95 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.29 फीसदी की मजबूती दिख रही है। हालांकि शंघाई कम्पोजिट की चाल सुस्त नजर आ रही है और ये 0.75 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।