बाजार में दिखी मुनाफावसूली, Nifty 15000 का स्तर होल्ड करने में कामयाब-Sensex 290 अंक टूटकर हुआ बंद

2 दिनों की तेजी के बाद आज बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली और कारोबार के अंत में सेसेंक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुए।

अपडेटेड May 19, 2021 पर 6:04 PM
Story continues below Advertisement

03:35 PM

2 दिनों की तेजी के बाद आज बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली और कारोबार के अंत में सेसेंक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। कारोबार के अंत में सेसेंक्स 290.69 अंक यानी 0.58 फीसदी टूटकर 49,902.64 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 77.95 अंक यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 15030 के स्तर पर बंद हुआ।

आज के कारोबार में रियल्टी, फार्मा शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। वहीं मेटल, बैंकिंग, ऑटो शेयरों में दबाव रहा। मिडकैप सीमेंट, शुगर शेयरों , चाय-कॉफी और होटल शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।

03: 22 PM

डीलिंग रूम्स  ने आज GREENPLY मिडकैप में खरीदारी की राय दी जा रही है। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में 15 से 20 प्रतिशत की अपसाइड देखने को मिलेगी। यतिन ने कहा कि डीलर्स के अनुसार निर्माण सामग्री के लिए अपथीम खुल रहे हैं। आने वाले महीनों में प्लाईवुड के रेट बढ़ने की संभावना है। आज के कारोबार में सेंचुरी प्लाई के लिए शेयर्स भी 8 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहे हैं। 

03:16 PM


डीलर्स ने ZEE में BTST strategy यानी की आज खरीदें और कल बेचें की रणनीति अपनाने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इसमें 3 से 4 प्रतिशत का उछाल देखने को मिल सकता है। आज ओपन इंटरेस्ट में इसमें करीब 24 लाख शेयर एड हुए हैं।

03:13 PM

आज  oil marketing कंपनियों में खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स को इस आईओसी में 110-112 रुपये का स्तर आने की उम्मीद है। इस स्टॉक में ताजा लॉन्ग पोजीशन दिखाई दी है और इसके रिजल्ट अनुमान से बेहतर रहे हैं।

03:05 PM

Cryptocurrency:  क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) ने देश में पिछले एक साल काफी सुर्खियां बटोर ली है। हर तरफ क्रिप्टोकरेंसी की चर्चा छाई हुई है। पूरी दुनिया में क्रिप्टोकरेंसी का बोलबाला बढ़ता जा रहा है। निवेशक भी इसकी ट्रेडिंग को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।

अब अच्छी खबर यह सामने आ रही है कि केंद्र सरकार क्रिप्टोकरेंसी को रेगुलेट करने की सोच रही है। सरकार इसके स्टडी के लिए पैनल का गठन भी कर सकती है। अगर सरकार की तरफ से क्रिप्टोकरेंसी को हरी झंड़ी मिल जाती है। तो फिर इसकी ट्रेडिंग को कानूनी मान्यता मिल जाएगी निवेशक आराम से यहां भी निवेश कर सकते हैं।

02:58 PM

सूत्रों के मुताबिक IRCTC ने Abad Hotels के साथ करार कियाहै। Work From Hotel पैकेज के तहत करार किया है। कंपनी के Work From Hotel पैकेज के लिए ITकंपनियों ने रुचि दिखाई है। केरल सरकार के साथ Work From Hotel पैकेज के लिए बातचीत जारी है। Work From Hotel पैकेज में और होटलों को जोड़ने पर काम तेज हुआ है।

02:52 PM

SPUTNIK V वैक्सीन की सप्लाई के लिए BMC को 3 कंपनियों ने रुचि दिखाई है।  BMC ने SPUTNIK V वैक्सीन की सप्लाई के लिएग्लोबल टेंडर जारी किया था। BMC ने ग्लोबल टेंडर की डेडलाइन एक हफ्ते के लिए बढ़ाई है। BMC को और बोलियां मिलने की उम्मीद है। BMC ने 1 करोड़ वैक्सीन के लिए 12 मई को ग्लोबल टेंडर जारी किया था।

02:42 PM

Royal Enfield 2.37 लाख मोटरसाइकिल रीकॉल करेगी । Classic, Bullet, Meteor बाइक रीकॉल करेगी।  

02:30 PM

व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी पर केंद्र सरकार ने व्हाट्सएप को दोबारा चेतावनी दी है सरकार ने व्हाट्सएप को अपनी नई पॉलिसी वापस लेने के निर्देश दिए हैं सरकार ने व्हाट्सएप से 25 मई तक जवाब मांगा है।

02: 15 PM

सीएनबीसी- आवाज को मिली सूत्रों से जानकारी के मुताबिक IDBI Bank में हिस्सा बिक्री की कवायद तेज हो गई है।RFP का ड्राफ्ट तैयार किया  है।  हिस्सा बिक्री पर अगले 3-4 हफ्ते में RFP आएगे।  RFP ट्रांजैक्शन एडवाइजर के लिए जारी होगा।

02:03 PM

दो दिनों की तेजी के बाद बाजार में consolidation का मूड देखने को मिल रहा है।  निफ्टी 15000 के ऊपर टिका है। RIL, SBI, L&T और SUN PHARMA से  भरपूर SUPPORT मिल रहा है। BANK NIFTY में भी सुस्ती है लेकिन MIDCAP INDEX आउटपरफॉर्म कर रहा है। 

01:52 PM

सुस्त बाजार में PROPERTY शेयरों में तेजी दिख रही है।  GODREJ PROPERTY 3 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। BRIGADE और OBEROI REALITY में 4 से 5 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है।

01:42 PM

अडानी ग्रीन एनर्जी ने बताया है कि वह SB एनर्जी इंडिया से 5 GW रिन्युएबल एनर्जी एसेट्स एक्वायर करेगी। इस डील की वैल्यू 3.5 अरब डॉलर (लगभग 26,000 करोड़ रुपये) की है। इसके लिए बुधवार को शेयर परचेज एग्रीमेंट साइन किया गया। SB एनर्जी में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी सॉफ्टबैंक ग्रुप और भारती ग्रुप से खरीदी जाएगी जिनके पास कंपनी में क्रमशः 80 प्रतिशत और 20 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

अडानी ग्रीन एनर्जी की यह हाल के महीनों में सोलर सेगमेंट में चौथी डील है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर में लगभग 13 प्रतिशत की तेजी आई है। इस डील की घोषणा के बाद शेयर लगभग 5 प्रतिशत चढ़कर 1,258 रुपये तक पहुंच गया था।

01:32 PM

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने बुधवार को बताया कि कंपनी ने अपने सभी मॉडल्स के लिए फ्री सर्विस की डेडलाइन बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया है। कोरोनावायरस संक्रमण के कारण कई राज्यों में लॉकडाउन और ट्रैवल पर पाबंदियों के कारण बजाज ऑटो ने फ्री सर्विस की अवधि बता दी है।  

बजाज ऑटो की यह फ्री सर्विस 1 अप्रैल से 31 मई तक के लिए थी। अब इसे 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। कंपनी ने बयान जारी करके बताया है कि फ्री सर्विस की सुविधा सभी टू-व्हीलर्स और कमर्शियल व्हीकल के लिए है।

01:20 PM

सीएनबीसी-आवाज को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक NBCC और Suraksha-Lakshdeep कंसोर्शियम ने Jaypee Infratech के लिए बोली सौंपी है। क्रेडिटर्स कमिटी कल बिड्स की समीक्षा करेगी और वोटिंग पर फैसला लेगी।

01:10 PM

COVID वैक्सीन सस्ती हो सकती हैं। GST 5 फीसदी से कम कर आधा परसेंट हो सकता है , शुक्रवार को फिटमेंट कमिटी  की अहम बैठक होगी।  इधर डॉ रेड्डीज ने कहा जून मध्य तक SPUTNIK V का कमर्शियल लॉन्च संभव है।

01: 00 PM

बाजार की बड़ी बातें

बाजार में रिकवरी देखने को मिल रही है। निफ्टी 15100 के पास नजर आ रहा है। निफ्टी बैंक भी 150 अंक संभला है और ये 33800 के पास कारोबार कर रहा है। रियल्टी, पावर और फार्मा शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। मिडकैप में सीमेंट, सरकारी बैंक और PSU बढत पर  कारोबार कर रहे है। ऑटो और प्राइवेट बैंको में मुनाफावसूली हावी है।

12:50 PM  

KARNATAKA RELIEF PACKAGE। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने 1,250 करोड़ रुपये के COVID राहत पैकेज का एलान किया है। वहीं ऑटो, टैक्सी चालक के लिए 3,000 रुपये प्रति व्यक्ति की सहायता राशि का एलान किया है। कंट्रक्शन वर्कर के लिए भी 3,000 की सहायता राशि का एलान किया है। 

12:40 PM  

INDUSIND BANK। MD & CEO की कुछ शेयर बेचने की योजना है। Sumant Kathpalia बैंक के कुछ शेयर बेचेंगे।MD & CEO, ESOPs के जरिए कुछ शेयर बेचेंगे । कर्ज भुगतान के लिए MD & CEO शेयर बेचेंगे। 

12:30 PM

DR REDDYs। जून मध्य में SPUTNIK V का कमर्शियल लॉन्च संभव है। कंपनी ने कहा SPUTNIK V के लिए राज्य सरकारों से बातचीत जारी है। SPUTNIK V की पार्टनरशिप बढ़ाने के लिए बातचीत हो रही है। इंपोर्टेड SPUTNIK V की कीमत 948 रुपये प्रति डोज + 5 फीसदी  GST तय किया है। हालांकि लोकल सप्लाई शुरू होने पर दाम घटने की उम्मीद है।

12:20 PM

PRISM JOHNSON Q4। चौथी तिमाही मे कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में 37.9 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 157 करोड़ रुपये का  कंसो मुनाफा हुआ है। वहीं कंसो आय 1492करोड़ रुपये  से बढ़कर 1862 करोड़ रुपये रहा है।

12:10 PM

सोना छोटे दायरे में

कॉमेक्स पर सोना 4 महीने की ऊंचाई के पास नजर आ रहा है। डॉलर में कमजोरी से सोने को सपोर्ट मिल रहा है।  साथ ही महंगाई को लेकर चिंता से भी  सोने को सहारा मिल रहा है। कोरोना के बढ़ते मामले और जियोपॉलिटिकल तनाव से भी इसमें तेजी देखने को मिल रही है। US Fed की बैठक के Minutes पर नजर है। जेनेट येलन ने फिर टैक्स बढ़ाने की मंशा जाहिर की है।

12:00 PM

चांदी में कमजोरी

चांदी में ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। मेटल्स में करेक्शन से चांदी में कमजोरी आई है। डॉलर में कमजोरी से निचले स्तर पर सपोर्ट मिल रहा है। इंडस्ट्रियल डिमांड मजबूत रहने की उम्मीद है। 
 
11:50 AM

मेटल्स में कमजोरी

ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली से मेटल्स में दबाव बना है। डॉलर में कमजोरी से मेटल्स को सपोर्ट मिल रहा है। बेहतर डिमांड आउटलुक के कारण सपोर्ट मिल रहा है।

11:40 AM

क्रूड में कमजोरी

ब्रेंट के दाम 68 डॉलर के नीचे फिसला है। क्रूड में 10 हफ्ते के ऊपरी स्तर से कमजोरी देखने को मिल रहा है।ईरान न्यूक्लीयर डील होने की उम्मीद से दबाव बना हुआ है। US, चीन, यूरोप की डिमांड में रिकवरी से सपोर्ट मिल रहा है। भारत में कोरोना के मामलों से चिंता बनी हुई है। US में इंवेंट्री 16 लाख बैरल बढ़ने के आसार है।

11:30 AM

गोल्ड बॉन्ड में निवेश का मौका

गोल्ड बॉन्ड में 21 मई तक के लिए स्कीम खुली है। RBI ने FY21-22 की पहली सीरीज जारी की है। मई से लेकर सितंबर तक 6 किस्त जारी होंगी।  एक यूनिट में 1 ग्राम गोल्ड की प्राइस 4,777 रुपये प्रति  यूनिट रखी गई है। वहीं 10 ग्राम यानी 10 यूनिट की कीमत `47,770 होगी।  डिजिटल पेमेंट पर प्रति बॉन्ड 50 की छूट मिलेगी।  गोल्ड बॉन्ड पर प्रति छमाही 2.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। 8 साल के लिए निवेश पर  5 साल का लॉक-इन पीरियड होगा। मैच्योरिटी पर उस वक्त की वैल्यू के समान रकम मिलेगी। गोल्ड बॉन्ड  पोस्ट ऑफिस या बैंक से खरीद सकते हैं । एक्सचेंज से भी गोल्ड बॉन्ड खरीदने का विकल्प है।

11:20 AM

गोल्ड एक्सचेंज की तरफ बढ़े कदम

SEBI ने गोल्ड एक्सचेंज का कंसल्टेशन पेपर जारी किया है।इससे  फिजिकल गोल्ड को E-Gold Receipts में बदला जा सकेगा। E-Gold Receipts में शेयरों से जैसे कामकाज हो सकेगा।  E-Gold Receipts बदलाव के बाद रिटेल निवेशक, ज्वेलर्स, FPI, बैंक, कारोबारी ट्रेड कर सकेंगे। यह गोल्ड एक्सचेंज स्पॉट मार्केट जैसे काम करेगा। फाइनेंशियल मार्केट्स से जुड़ाव और बढ़ेगा।

11:10 AM

कैसे काम करेगा गोल्ड एक्सचेंज

गोल्ड एक्सचेंज पर E-Gold Receipts (EGR) में ट्रेडिंग होगी। एक्सचेंज, वॉल्ट मैनेजर, क्लीयरिंग कॉरपोरेशन की अहम भूमिका निभाएगा। EGR को शेयर की तरह एक्सचेंज पर ट्रेड किया जा सकेगा। EGR को वापस फिजिकल गोल्ड में बदला जा सकेगा। वॉल्ट मैनेजर को EGR देकर फिजिकल गोल्ड मिलेगा। 1 किलो, 100 और 50 ग्राम की EGR जारी होंगी। लिक्विडिटी के लिए 5 और 10 ग्राम की EGR भी संभव है। टैक्स, डिलीवरी और स्टोरेज चार्ज पर सफाई जरूरी होगी।

11:00 AM

AXIS BANK OFS। OFS का नॉन-रिटेल हिस्सा 23% भरा है।  बता दें कि सरकार OFS के जरिए 1.21 फीसदी शेयर बेचेगी। सरकार एक्सिस बैंक में SUUTI के 3.6 करोड़ शेयर बेचेगी। OFS का फ्लोर प्राइस 680 रुपये प्रति शेयर तय किया है। OFS में 2.21 करोड़ और शेयर बेचने का विकल्प है। आज नॉन रिटेल के लिए  OFS खुलेगा जबकि कल रिटेल के लिए OFS खोला जाएगा। बता दें कि 31 मार्च को Axis Bank में SUUTI की 3.45 फीसदी हिस्सेदारी थी।

10:46 AM

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मिड साइज के PSU बैंकों का प्राइवेटाइजेशन संभव है। निजीकरण के लिए BANK OF INDIA का नाम आगे आया है. निजीकरण की सूचि में CENTRAL BK OF INDIA भी शामिल है। निजीकरण की सूचि में IOB का नाम भी शामिल है। फिलहाल बैंकों के PCA से बाहर निकलने का इंतजार है। करेक्टिव एक्शन से बाहर निकलने पर बिक्री संभव है।

10:35 AM

शुरुआती मुनाफावसूली के बाद बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। निफ्टी 15100 के ऊपर कारोबार कर रहा है। Infosys, TCS और SBI से बाजार को तगड़ा सपोर्ट मिल रहा है ,  निफ्टी बैंक में निचले स्तरों से 200 अंकों की रिकवरी देखने को मिल रही है। मिडकैप में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है।

10:25 AM

IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन की निवेश राय

संजीव भसीन ने निवेशकों के लिए पहली पिक्स के रूप में godrej consumer में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ये रिरेट हुआ है। इसलिए इसमें अच्छा फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 822 से 824 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 880 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 806 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

दूसरी पिक्स के रूप में संजीव भसीन ने निवेशकों को Tara consumer में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 655 से 655 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 700 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 643 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

10:15 AM

होटल शेयरों का जोश हाई, TAJ GVK, KAMAT HOTELS और ROYAL ORCHID में 3 से 4 परसेंट का उछाल, इस हफ्ते 10 परसेंट तक भागे INDIAN और ORIENTAL HOTELS

10:01 AM

2 पैसे मजबूत होकर  73.05  के मुकाबले 73.03 के स्तर पर खुला है।

09: 55  AM

रेलवे शेयरों ने  रफ्तार पकड़ी है।  IRCTC 2 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा है। IRFC, RAILTEL, RVNL जैसे शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।

09: 45 AM

Tata Motors शेयर में 6 फीसदी की  गिरावट

बाजार को TATA MOTORS के नतीजे  पसंद नहीं आए।  शेयर 6 परसेंट से ज्यादा फिसला है। मैनेजमेंट ने घरेलू कारोबार में कोविड के असर की बात कही । कार और ट्रक के दाम बढ़ाने के भी  संकेत दिए थे।

09: 35 AM


कमजोर बाजार में सीमेंट शेयर मजबूती दिखा रहे हैं।   JK CEMENT, AMBUJA और BIRLA CORP में 2 से 4 परसेंट की तेजी देखने को मिल रही है। तीन दिनों में MANGALAM और KAKATIYA CEMENT 10 परसेंट से ज्यादा दौड़े है।

09: 26 AM

जानिए अपने शहर में तेल के भाव

दिल्ली में आज 19 मई को पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई है। पेट्रोल के दाम 92.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 83.91 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। कल पेट्रोल के दाम 27 पैसे और डीजल के दाम 29 पैसे बढ़ गए थे।  

मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल कल के भाव 99.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.71 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। कल पेट्रोल 26 पैसे और डीजल 31 पैसे महंगा हो गया था।  

कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा नहीं हुआ है। पेट्रोल के दाम 25 बढ़कर 92.92 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.35 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। कल पेट्रोल 25 पैसे और डीजल 29 पैसे महंगा हो गया था।  


चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं आया है। पेट्रोल के दाम 94.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 88.34 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। कल पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 27 पैसे महंगा हो गया था।

इसी तरह बेंगलुरु में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई है। पेट्रोल 95.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.53 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। कल पेट्रोल 28 पैसे और डीजल 31 पैसे महंगा हो गया था।  
 

मध्य प्रदेश के भोपाल में पेट्रोल 100.91 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.90 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इसी तरह राजस्थान के श्री गंगानगर में पेट्रोल के दाम 103.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.30 रुपये प्रति लीटर हैं। ऐसे ही मध्य प्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल 103.49 रुपये प्रति लीटर हैं जबकि डीजल 94.29 रुपये प्रति लीटर है। Nagarabandh में पेट्रोल के दाम 104.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.79 रुपये प्रति लीटर हैं। 

09:17 AM

बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। सेसेंक्स 154.93 अंक यानी  0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 50,038.40 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 49.50 अंक यानी 0.33 फीसदी टूटकर 15,058.60 के स्तर पर नजर आ रहा है।

09:11 AM

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India -RBI) ने नियमों का पालन नहीं करने के मामले में महाराष्ट्र के प्रियदर्शनी महिला नागरी सहकारी बैंक (Priyadarshini Mahila Nagari Sahakari Bank) पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इससे बैंक के ग्राहकों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

RBI ने कहा है कि उसने यह कार्रवाई बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट 1949 के तहत किया है। इसका मकसद ग्राहकों के साथ बैंक द्वारा किए गए किसी भी ट्रांजैक्शन या एग्रीमेंट की वैलिडिटी को खत्म करना नहीं है। बैंक ने RBI के नियमों का पालन नहीं किया।  

09:04 AM

प्री-ओपनिंग में बाजार की फ्लैट शुरुआत हुई है। सेसेंक्स करीब 45.61 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 50147.72 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 18.90 अंक यानी 0.13 फीसदी टूटकर 15089.20 के स्तर पर नजर आ रहा है।

08: 53 AM

नेपाल (Nepal) में पोखरा से 35 किलोमीटर पूर्व में रिक्टर स्केल पर 5.3 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) आया। कहा जा रहा है कि भूकंप के केंद्र के पास कई लोगों ने झटके महसूस किए हैं। USGS ने ये जानकारी दी है। भूकंप स्थानीयकिलोमीटर उत्तर पश्चिम में आया।

08:42 AM

TATA MOTORS पर ब्रोकरेज हाउसेस की राय

KOTAK INSTL EQ की TATA MOTORS पर राय देते हुए कहा है कि भारतीय कारोबार उम्मीद से बेहतर रहा है। JLR बिजनेस प्रदर्शन उम्मीद से कम रहा है। मैनेजमेंट ने JLR और भारतीय कारोबार को लेकर सतर्क कमेट्री की है। हालांकि JLR और भारतीय कारोबार के कैश फ्लो से सरप्राइज हुए हैं। वहीं FY22 की दूसरी छमाही में बेहतर वॉल्यूम और कैश फ्लो संभव है।

CLSA ने TATA MOTORS पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 450 रुपये तय किया है।CITI ने TATA MOTORS पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 395 रुपये तय किया है।Nomura ने TATA MOTORS पर रिड्यूस रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 313 रुपये तय किया है।

08:32 AM

Adani Green। SB Energy से रिन्यूएबल कारोबार खरीदेगी। रिन्यूबल कारोबार 350 करोड़ डॉलर की EV में खरीदेगी। कंपनी 5 GW का रिन्यूएबल कारोबार खरीदेगी।

08:23 AM

Sun Pharma। LIC ने Sun Pharma में 2.01 फीसदी हिस्सा खरीदा है। LIC का हिस्सा 5.01 फीसदी से बढ़कर 7.02 फीसदी हुआ।

08:17 AM

SAIL। ओडिशा ने आयरन ओर ट्रांजिट परमिट देना बंद किया। मर्चेंट सेल के लिए ट्रांजिट परमिट देना बंद किया है।  

08:13 AM

NIFTY पर रणनीति


सीएनबीसी-आवाज के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 15165-15210 है, बड़ा रजिस्टेंस जोन15238-15269 है। बेस जोन 15010-14970 और बड़ा बेस जोन 14900-14864 है।
FIIs और DIIs के आंकड़े अच्छे, कैश में खरीदारी हुई है। ऑप्शंस के आंकड़े भी अच्छे लग रहे हैं। 15000 अच्छा मनोवैज्ञानिक स्तर लेकिन ऑप्शन बेस 14800 पर है। 15000 का स्तर कायम रहने तक सेंटिमेंट बेहतर रहेगा। ग्लोबल बाजारों की वजह से उतार-चढ़ाव संभव है ।गिरावट में खरीदारी की रणनीति रखें। गिरावट में 15000 के ऊपर खरीदारी का अच्छा स्तरट्रेडिंग का दायरा 15269-15010 के स्तर पर रह सकता है। 15300 के स्तर पर कॉल राइटर हावी है।

08:00 AM

NIFTY BANK पर स्ट्रैटेजी

इसका रजिस्टेंस जोन  34386-34510 है। बड़ा रजिस्टेंस जोन  34603-34821 है। इसका बेस जोन  33610-33500 है। बड़ा बेस जोन  33310-33230 है। दिग्गज बैंक शेयरों में मोमेंटम दिख रहा है। ICICI BANK/HDFC BANK  बेस से बाहर आए है। गिरावट में खरीदारी की स्ट्रैटेजी कारगर रहेगी। गिरावट में पहले बेस के आसपास खरीदारी करें। आज ट्रेडिंग का दायरा 34500-33610 संभव है।

07:50 AM

जानते हैं आज के ट्रेडिंग कॉल्स

Kotak Securities
 BUY SBI TGT 400 SL 374

The Streets
Buy Maruti, SL-- 6700, TGT- 7000

KR Choksey Shares & Securities
Buy L&T @1415, SL- 1405, TGT- 1435

07:42 AM

PM मोदी का गुजरात दौरा आज

चक्रवाती तूफान ताउते से हुए नुकसान का जायजा लेने आज गुजरात और दिउ के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी जाएंगे।  हवाई सर्वेक्षण के बाद अहमदाबाद में समीक्षा बैठक  करेंगे।

07:35 AM

कोरोना: नए केस 2.67 लाख, रिकवरी 3.87 लाख

कोरोना के नए मामलों से फिर ज्यादा रही रिकवरी देखने को मिल रही है।  कल  2 लाख 67 हजार केस सामने आए  जबकि 3 लाख 87 हजार मरीज ठीक हुए। मुंबई में नए केस का आंकड़ा एक हजार के नीचे फिसला है।

07:28 AM

Axis Bank में हिस्सा बेचेगी SUUTI

CNBC आवाज़ की खबर पर मुहर लगी है। OFS के जरिए Axis Bank में 3.6  करोड़ शेयर SUUTI बेचेगी।  OFS का फ्लोर प्राइस 680 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है।

07:21 AM

PI IND और GUJARAT ALKALIES  के नतीजे अच्छे

चौथी तिमाही में PI INDUSTRIES  के नतीजे मजबूत रहे है। मुनाफे में 60 परसेंट से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। AARTI INDUSTRIES के नतीजे मिलेजुले रहे।  कंपनी ने  एक पर एक बोनस शेयर का एलान किया ।  GUJARAT ALKALIES के नतीजे शानदार रहे है । मुनाफा 2 गुना से ज्यादा बढ़ा है।

07:15 AM

Q4 में TATA MOTORS के नतीजे अच्छे

Q4 में TATA MOTORS के नतीजे अच्छे रहे है।   मैनेजमेंट ने सीएनबीसी-आवाज से  एक्सक्लूसिव कहा-चीन और अमेरिका से JLR को अच्छे रिस्पॉन्स की उम्मीद है लेकिन घरेलू मार्केट में कोविड के असर को लेकर सतर्क है।   कमोडिटी कॉस्ट बढ़ने से कार और ट्रक की कीमतें बढ़ाने के संकेत भी दिए है।

07:10 AM

बाजार के लिए ग्लोबल संकेत कमजोर

बाजार के लिए ग्लोबल संकेत कमजोर है। अमेरिका में कल DOW करीब 270 अंक फिसलकर बंद हुआ । इधर SGX NIFTY चौथाई  परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है।  एशिया में NIKKEI पर दबाव बना हुआ है।  बुद्ध जंयती पर कोरिया तो नेशनल डे पर हॉंगकॉग के बाजार आज बंद है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।