03:35 PM
जुलाई सीरीज के पहले दिन बाजार में मजबूती देखने को मिली और कारोबार के अंत में सेसेंक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे। सेसेंक्स 226.04 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 52,925.04 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी 65.90 अंक यानी 0.42 फीसदी की मजबूती के साथ 15856.35 के स्तर पर बंद हुआ है।
03:20 PM
आज डीलिंग रूम्स अपने क्लाइंट्स को L&T FINANCE में BTST trade यानी आज खरीदें और कल बेचने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने कहा डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में 98-100 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। वहीं इसमें जुलाई सीरीज में Fresh long positions देखने को मिली है।
03:16 PM
डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि Dealers ABFRL में positional खरीदारी की सलाह दे रहे हैं। Dealers को लगता है कि इस स्टॉक में 230-235 रुपये का target अगले महीने यान July Series में देखने को मिल सकता है। वहीं New F&O inclusion stocks में अच्छा accumlation दिखाई देने की संभावना है।
03:10 PM
जमीन बिक्री की खबरों के बीच आज इस शेयर में लगा अपरसर्किट
Mukand के स्टॉक प्राइस पर आज यानी 25 जून को अपरसर्किट लग गया। कंपनी में ठाणे स्थित अपनी 47 एकड़ जमीन को बेचने के लिए एक करार किया है। इस खबर के चलते इस शेयर पर आज जोरदार उछाल देखने को मिला। बता दें कि Mukand का अपरसर्किट 5 फीसदी है।
कोई सेलर ना होने की वजह से इस स्टॉक के 97,361 शेयर के buy ऑर्डर पेडिंग है। कंपनी ने आज जारी कि अपनी प्रेस रिलीज में कहा है कि हमने 25 जून को ठाणे जिले के कलवे और दिघे में स्थित 47 एकड़ फ्री होल्ड जमीन को बेचने के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किए हैं।
03:00 PM
PARAG MILK Q4। चौथी तिमाही में कंपनी का घाटा सालाना आधार पर 10.1 करोड़ रुपये से घटकर 9.6 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 535.2 करोड़ रुपये से घटकर 434.3 करोड़ रुपये पर रहा है।
02:52 PM
KCP Q4। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 34.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 89.6 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 351.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 531.5 करोड़ रुपये पर रहा है।
02:42 PM
RIL ने दो दिनों में गवांए 1.3 लाख करोड़ रुपए का मार्केट कैप, AGM के एलानों ने किया निराश
ऑयल गैस से लेकर टेलीकॉम तक में करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू में पिछले दो कारोबारी सत्रों में 1.3 लाख करोड़ रुपये की गिरावट हुई है। कल हुई कंपनी की 44वीं AGM हुए ऐलान निवेशकों में जोश भरने में कामयाब नहीं रहा।
BSE पर आज के कारोबार में इंट्रा डे में यह शेयर 2.8 फीसदी टूटा है और 2093.20 रुपये के एक महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। इस स्टॉक में पिछले 4 कारोबारी सत्रों से गिरावट देखने को मिल रही है। इस अवधि में यह 6.45 फीसदी टूट गया है
02:30 PM
GODFREY PHIL Q4। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 39 करोड़ रुपये से बढ़कर 95 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 601 करोड़ रुपये से बढ़कर 706 करोड़ रुपये पर रहा है। 24 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का एलान किया है।
02:20 PM
PNC INFRATECH Q4। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 90 करोड़ रुपये से बढ़कर 150 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 1,347 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,864 करोड़ रुपये पर रहा है।
02:08 PM
IGL Q4। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 253 करोड़ रुपये से बढ़कर 331 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 1711करोड़ रुपये से घटकर 1710 करोड़ रुपये पर रहा है। चौथी तिमाही में कंपनी ने 3.6 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का एलान किया है।
01:58 PM
Chemical शेयरों में आज तेजी की बहार देखने को मिल रही है। Navin Fluorine करीब 6 फीसदी उछला है। वहीं Deepak Nitrite और Tata Chemical में 2 से 3 फीसदी की तेजी आई है।
01:45 PM
INDIA PESTICIDES के ipo को investors का अच्छा रिस्पॉनस मिला है और इसका इश्यू 6 गुना से ज्यादा भरा है। IPO में पैसे लगाने का आज आखिरी दिन है।
01:36 PM
INDIAN HOTELS। 30 जून को बोर्ड बैठक, रकम जुटाने पर विचार कर रही है। NCDs के जरिए 250 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार कर रही है। वहीं THERMAX को 250 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।
01:25 PM
PAN को आधार नंबर से लिंक करने की आखिरी तारीख एक बार फिर बढ़ सकती है। सरकारी आदेश के मुताबिक 30 जून आधार नंबर से लिंक करने पर PAN इनऑपरेटिव हो सकता है। लेकिन कोविड की वजहसे लोगों की परेशानियों को देखते हुए सरकार डेडलाईन को 2 से 3 महीने तक बढ़ाने पर विचार कर रही है। फिलहाल देश में करीब 70% PAN ही आधार से लिंक हो सके हैं। पिछले महीने तक देश में कुल PAN की संख्या करीब 55.82 Cr थी। इनमें 54.6 Cr Individuals के लेकिन 38.34 Cr ही आधार सीडेड थे। करीब 16.25 Cr यानि 30% PAN अभी भी आधार से लिंक्ड नहीं । कोविड के चलते आखिरी तारीख 30 सितंबर तक बढ़ सकती है। अभी तक 8 बार PAN-Aadhaar लिकिंग की डेडलाईन बढ़ चुकी है।
01:17 PM
Reliance Industries के शेयरों में गिरावट, एजीएम के बाद कैश फ्लो से जुड़ी चिंता बढ़ी
Reliance Industries के शेयरों में आज यानी एजीएम के 1 दिन बाद फिर गिरावट देखने को मिली है। पिछले 2 दिनों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 5 फीसदी की गिरावट आ चूंकी है। कंपनी ने कलहुई एजीएम में एलान किया था कि वह नए रिन्युबल एनर्जी कारोबार में अगले 3 साल में 75000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसका मतलब यह है कि कंपनी का capex (पूंजी खर्च) बढ़ेगा। इससे लोगों को ऐसा लग रहा है कि कंपनी के फ्री कैश फ्लो (FCF) पर प्रतिकूल असर देखने को मिलेगा।
01:05 PM
जुलाई सीरीज के पहले दिन बाजार में मजबूती देखने को मिल रही है। निफ्टी 15850 के करीब कारोबार कर रहा है। निफ्टी बैंक में सवा 400 अंकों का उछाल है MIDCAP INDEX में भी हरियाली देखने को मिल रही है औऱ ये एक परसेंट से ज्यादा चला है।
12:58 PM
बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी के 50 में से 36 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। वहींबैंक निफ्टी के 12 में से 11 शेयर चढ़े है।
12:45 PM
दालों की कीमत घटाने की कवायद हो रही है। CNBC-आवाज़ ने 16 जून को दालों के आयात के करार की खबर दिखाई थी। दालों के आयात पर DGFT ने नोटिफिकेशन जारी किया। मलावी के साथ 50,000 टन तूर दाल का करार किया। सरकार ने यह करार अगले 5 साल के लिए किया है। वहीं म्यांमार के साथ 2.5 लाख टन उड़द दाल का करार किया है। निजी व्यापारी इन दालों को आयात कर सकेंगे।
12:35 PM
SpiceJet Mega Monsoon Sale: लो कॉस्ट एयरलाइन स्पाइसजेट (Spicejet) मात्र 999 रुपये में हवाई यात्रा का मौका दे रही हैं। जी हां, एयरलाइन अपनी मेगा मॉनसून सेल (SpiceJet Mega Monsoon Sale) के तहत यात्रियों को 999 रुपये में हवाई यात्रा की सुविधा दे रही है। यह ऑफर एक अगस्त, 2021 से 31 मार्च, 2020 तक की यात्रा अवधि के लिए है।
इसके लिए बुकिंग आज से शुरू हो गई है, जो 30 जून 2021 तक चलेगी। SpiceJet ने एक बयान में कहा कि मेगा मॉनसून सेल के तहत यह ऑफर हैदराबाद-बेलगाम, बेलगाम-हैदराबाद, चेन्नई-हैदराबाद, चेन्नई-बेंगलुरु जैसे कुछ चुनिंदा डेस्टिनेशंस के लिए है।
12:25 PM
LIC Housing Finance के शेयर 2% भागे
आज यानी 25 जून को शुरुआती कारोबार में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस में 2 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने एलआईसी को शेयर जारी करके 2,334.70 करोड़ रुपये जुटाने का निर्णय लिया है।
एलआईसी अपनी सब्सिडियरी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस में 2,334.70 करोड़ रुपये के निवेश से अतिरिक्त इक्विटी हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके लिए एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस 514.25 रुपये प्रति शेयर के भाव पर वरियता के आधार पर शेयरों का आवंटन करेगी।
12:12 PM
BLOOMBERG की खबर के मुताबिक ONGC के लोकल गैस कीमतों में 50-60 फीसदी बढ़त संभव है। OMPL और MRPL का मर्जर जल्द होने की उम्मीद है।
12:05 PM
Sanghvi Movers । भारत की सबसे बड़ी क्रेन रेंटल कंपनी Sanghvi Movers में पिछले 12 महीने में 3 गुना से ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं इसी अवधि में निफ्टी में 50 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। इस साल अब तक Sanghvi Movers ने बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया है।
2021 में अब तक यह स्टॉक 80 फीसदी भागा है जबकि इसी अवधि में निफ्टी 12 फीसदी और बीएसई स्मॉल कैप इंडेक्स 37 फीसदी भागा है। करीब 840 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली Sanghvi Movers ने 15 जून को 208.90 का 52 वीक हाई छूआ।
11:54 AM
GEPL CAPITAL के Vidnyan Sawant आज के 3 टॉप कॉल जिनमें 3-4 हफ्ते में हो सकती है जोरदार कमाई
Titan Company | LTP: Rs 1,780.60 | इस शेयर में 2130 रुपये के टार्गेट के लिए 1674 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। इसमें 2-3 हफ्ते में 18 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
Bharat Electronics (BEL) | LTP: Rs 171.05 | इस शेयर में 222 रुपये के टार्गेट के लिए 140 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। इसमें 2-3 हफ्ते में 30 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
Piramal Enterprises (PEL) | LTP: Rs 2,399.85 | इस शेयर में 3227 रुपये के टार्गेट के लिए 2250 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। इसमें 2-3 हफ्ते में 34 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
11:42 AM
CREDIT SUISSE की IT SECTOR पर राय
CREDIT SUISSE ने IT SECTOR पर राय देते हुए कहा है कि Accenture का ग्रोथ मोमेंटम पॉजिटिव है। उन्होंने कहा कि Accenture का मजबूत रेवेन्यू IT कंपनियों के लिए बेहतर साबित होगा।
11:39 AM
सोना छोटे दायरे में
MCX पर सोना फिर 47000 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है। डॉलर में कमजोरी से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। US लेबल मार्केट में सुस्ती के संकेत से सहारा मिल रहा है। US फेडरल रिजर्व ने दरें जल्द ना बढ़ाने की बात कही है।
11:31 AM
चांदी में बढ़त
MCX पर चांदी 68,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है। डॉलर में कमजोरी से चांदी को सपोर्ट मिल रहा है।
11:21 AM
क्रूड में मजबूती कायम
ब्रेंट के दाम 75 डॉलर के ऊपर टिके है। लगातार 5वें हफ्ते बढ़त की ओर नजर आ रहा है। ग्लोबल इंवेंट्री घटने से मजबूती आई है। बेहतर डिमांड आउटलुक से सपोर्ट मिल रहा है। OPEC+ की 1 जुलाई को बैठक है। OPEC+ अगस्त में उत्पादन बढ़ा सकता है।
11:13 AM
मेटल्स में मिलाजुला रुख
डॉलर में कमजोरी से बेस मेटल्स को सपोर्ट मिल रहा है। चीन के स्टेट रिजर्व की नीलामी से पहले सुस्ती देखने को मिल रही है। चीन 5-6 जुलाई को रिजर्व से मेटल नीलाम करेगा। चीन पहले बैच में 20,000 टन कॉपर नीलाम करेगा। चीन 50,000 टन एल्युमिनियम की नीलामी करेगा। चीन 30,000 टन जिंक की भी नीलामी करेगा। चीन का कॉपर एक्सपोर्ट लगातार तीसरे महीने बढ़ा है।
11:04 AM
कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की क्या है राय
RIL- मोमेंटम रहेगा कायम
जून F&O सीरीज में इस स्टॉक में 10 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस स्टॉक में अप एंड ट्रेंड मजबूत बना हुआ था और प्राइस मोमेंटम भी अच्छा नजर आ रहा था। लेकिन 20240 के आसपास इसको एक बार फिर रजिस्टेंस का सामना करना पड़ा और यह नीचे की तरफ फिसल गया। हालांकि व्यापक नजरिए से देखें तो इस शेयर में अभी मध्यम अवधि के नजरिए से अभी भी अपट्रेंड बना हुआ है।
नियर फ्यूचर में इस स्टॉक के लिए 2120 और 2,080 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। अगर यह शेयर 2080 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहात है तो फिर इसमें हमें 2,250 - 2,300 का आसानी से स्तर देखने को मिल सकता है। इसके उल्टे अगर यह शेयर 2080 पर फिसलता है तो फिर इसमें और कमजोरी देखने को मिल सकती है।
V-Mart Retail: बने रहें
इस स्टॉक के शॉर्ट टर्म चार्ट से इसकी भावी दिशा का अंदाजा लगाना मुश्किल है। हमारा यह मानना है कि इस स्टॉक के लिए 3,000 का स्तर काफी अहम है। इस पर नजर रखनी चाहिए। अगर यह शेयर इस स्तर के ऊपर बंद होता है तो फिर हमें 32,50 और 2950 का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं अगर यह इस स्तर से नीचे फिसलता है तो फिर यह नीचे की तरफ 2750 और 2550 तक ही जा सकता है।
BEL:और बढ़त मुमकिन
श्रीकांत चौहान का मानना है कि अभी हमें इस शेयर में और बढ़त देखने को मिल सकती है। 162 रुपये का स्तर इस स्टॉक के लिए काफी अहम है। जबतक यह शेयर 162 रुपये के ऊपर बना हुआ है। तब तक इसमें 180 से 190 रुपये की तरफ जाने की संभावना बनी हुई है। दूसरी तरफ अगर यह 162 के नीचे फिसलता है तो ट्रेडर्स इसमें अपनी लॉन्ग पोजीशन काटते दिखेंगे।
10:53 AM
CLSA की IT SECTOR पर राय
CLSA ने IT SECTOR पर राय देते हुए कहा है कि Accenture की तरफ मजबूत डिमांड आउटलुक दिखा है जो इसके Indian peers के लिए पॉजिटिव है। सालाना आधार पर Accenture की Q3 रेवन्यू ग्रोथ 21 प्रतिशत रही है। सालाना आधार पर पांच ऑपरेटिंग ग्रुप में से 4 की ग्रोथ डबल डिजिट में होगी। Accenture ने FY21 में Rev Growth Guidance को 6.5-8.5 प्रतिशत से 10-11 प्रतिशत तक बढ़ाया है।
सीएलएसए को निवेश के लिहाज से Infosys, HCL & TCS बहुत अधिक पसंद है।
10:45 AM
SHILPA MEDICARE। 2-Deoxy-D-Glucose दवा के लिए DRDO से मंजूरी मिली है।दवा की बिक्री को DRDO से सैद्धांतिक मंजूरी मिली है। वहीं दूसरी तरफ CADILA HEALTH को US FDA से Pemetrexed Injection को मंजूरी मिली है।
10:32 AM
जुलाई सीरीज के पहले दिन मजबूत शुरुआत के बाद बाजार में मुनाफावसूली का दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी 15800 के नीचे फिसला है लेकिन निफ्टी बैंक में अच्छी मजबूती देखने को मिल रही है। करीब 225 अंक उछला है। MIDCAP INDEX में भी हरियाली देखने को मिल रही है और ये करीब एक परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है।
10:27 AM
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज IAC के कंस्ट्रक्शन के प्रोग्रेस की समीक्षा करेंगे। IAC के कंस्ट्रक्शन प्रोग्रेस की समीक्षा होगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज समीक्षा करेंगे।
10:13 AM
RUSSIA में एक्सपोर्ट टैक्स लगने से मेटल शेयर चमके है। निफ्टी मेटल इंडेक्स में 2 परसेंट से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। इस हफ्ते TATA STEEL , SAIL, TATA METALIKS ने5 परसेंट तक रिटर्न दिया है।
10:02 AM
Rupee Opening: इक्विटी मार्केट की तरह की रुपये की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की मजबूती के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 74.15 के स्तर पर खुला है। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया कल यानी गुरुवार के कारोबार में 11 पैसे मजबूत होकर 74.16 के स्तर पर बंद हुआ था।
09:50 AM
ऑटो शेयरों की रफ्तार तेज हुई है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स लगातार चौथे दिन उछलकर करीब एक हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंचा है। नतीजों के बाद ASHOK LEYLAND 8 परसेंट भागा है। हफ्ते भर में MARUTI और JBM AUTO ने 9 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया।
09:40 AM
CLSA की RIL AGM पर राय
CLSA ने RIL AGM पर राय व्यक्त करते हुए कहा कि इस साल ARAMCO के साथ O2C डील पूरी होने की उम्मीद है। कंपनी के न्यू-एनर्जी बिजनेस की योजना से जुड़ी जानकारी पॉजिटिव है। कंपनी के लिए JioPhone Next पॉजिटिव ट्रिगर साबित हो सकता है। इसके अलावा रिटेल की प्रगति भी कंपनी के लिए पॉजिटिव ट्रिगर साबित हो सकती है।
CLSA ने RIL पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2,250 रुपये तय किया है।
09:30 AM
MORGAN STANLEY की RIL AGM पर राय
MORGAN STANLEY ने RIL AGM पर राय व्यक्त करते हुए कहा कि क्लीन एनर्जी में तेज ग्रोथ के मौकों पर फोकस रहेगा। कंपनी का मेगा प्लान पूरी दुनिया के लिहाज से खास है। कंपनी के मेगा प्लान से री-रेटिंग की संभावना बढ़ी है। वहीं मेगा प्लान से निवेश की तस्वीर साफ हुई है। कंपनी को रिन्यूएबल एनर्जी में निवेश से फायदा होगा। वहीं न्यू एनर्जी बिजनेस में पार्टनरशिप को लेकर चिंताएं नहीं हैं।
09:19 AM
बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है । सेसेंक्स 145.80 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 52844.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 49.50 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 15840 के स्तर पर नजर आ रहा है।
09:10 AM
Petrol-Diesel Price: दिल्ली में आज 25 जून को पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा नहीं हुआ है। पेट्रोल के दाम 97.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 88.30 रुपये प्रति लीटर हैं। मुंबई में भी पेट्रोल डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल के दाम 103.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 95.79 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल कल के भाव 97.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.15 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा नहीं हुआ है। पेट्रोल के दाम 98.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 92.89 रुपये प्रति लीटर है।
बेंगलुरु में भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल के दाम 100.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 93.61 रुपये प्रति लीटर है। ऐसे ही बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 99.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.63 रुपये प्रति लीटर हैं। केरल की राजधानी तिरुवंतपुरम में पेट्रोल 99.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.82 रुपये प्रति लीटर हैं।
09:04 AM
प्री-ओपनिंग सेशन में बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है । सेसेंक्स 199.40 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 52898.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 23 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 15813.50 के स्तर पर नजर आ रहा है।
08:57 AM
INDIAN BANK। QIP के जरिए 1,650 करोड़ जुटाए है ।QIP की प्राइस 142.15 रुशेयर तय की है।
08:50 AM
रूस से सभी मेटल्स पर अस्थायी तौर पर एक्सपोर्ट टैक्स लगाया। मेटल्स पर एक्सपोर्ट टैक्स 1 अगस्त से 31 दिसंबर तक लागू रहेगा।
08:46 AM
LIC HOUSING FINANCE। प्रोमोटर LIC Preferential Basis पर 4.54 करोड़ शेयर खरीदेगी। प्रोमोटर LIC 514.25 के भाव पर शेयर खरीदेगी । कल के बंद भाव से 12फीसदी के प्रीमियम पर शेयर खरीदेगी। LIC की हिस्सेदारी 40.31 फीसदी से बढ़कर 45.24 फीसदी हो जाएगी।
08:35 AM
MAJESCO । प्रोमोटर Aurum Platz ने 14.31 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी
08:22 AM
AARTI INDUSTRIES । QIP के लिए फ्लोर प्राइस 899.77 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
08:16 AM
BARBEQUE NATION। कंपनी Preferential Issue पर विचार करेगी।
08:10 AM
INFOSYS । आज से कंपनी का Buyback आज से खुलेगा। कंपनी 9200 करोड़ का Buyback करेगी। Buyback का अधिकतम भाव 1750 रुपये प्रति शेयर है।
08:00 AM
निफ्टी पर रणनीति
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन15860-15910 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 15942-15977 है। बेस जोन 15710-15650 और बड़ा बेस जोन15566-15510है।Dow फिर 50 DEMA के ऊपर निकला है। लॉन्ग रहना और गिरावट में खरीदना फायदे का सौदा है। 15800 के ऊपर टिका तो 16000 भी संभव है।15700 के पास की हर गिरावट को खरीदें, 15860 और 15910 पर नजर रखें। 15910 के ऊपर टिके तो 15942, 15977 पर भी जा सकते हैं। सीरीज के लिए 16000 कमजोर रजिस्टेंस और 15500 अच्छा बेस है।
07:49 AM
निफ्टी बैंक पर रणनीति
वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 35040-35160 है। बड़ा रजिस्टेंस जोन 35379-35560 है। बेस जोन 34610-34500 और बड़ा बेस जोन 34268-34110 है। कल निफ्टी बैंक, स्टॉक फ्यूचर्स की चाल काफी अच्छी थी। पिछली सीरीज में कमजोर प्रदर्शन किया और बैंक निफ्टी ने 35000 और HDFC Bank अब अहम है। 35000-35300 सबसे अहम जोन, 35000 के ऊपर लॉन्ग भी कर सकते हैं । अबतक 35300 से काफी बार लौटे, इसलिए यहां नजर रखें। 35300 के ऊपर पहले 35500 और फिर 35610 भी संभव है।
07:46 AM
आज के ट्रेडिंग कॉल्स
Kotak Securities
Buy MPHASIS TGT 2125 SL 2010
MOFSL
BUY MINDTREE SL 2485 TGT 2630
Tradebulls
SELL BHARTI ARTL JULY FUT AROUND 531,SL-538,TRGT-517
07:37 AM
ONGC ने चौथी तिमाही में अच्छे नतीजे पेश किए। 3214 करोड़ के घाटे के मुकाबले 6734 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ। REVENUE फ्लैट रहा और Realization 18% बढ़ा है। वहीं Ashok Leyland भी नुकसान से फायदे में लौटी है और मार्जिन में भी सुधार दिखा है।
07:32 AM
आज से FNO में 4 नई कंपनियां
FUTURES AND OPTIONS में आज से 4 नई कंपनियां शामिल होंगी। INDIAN HOTEL, ABFRL, COROMANDEL INTERNATIONAL और METROPOLIS में सौदे बना सकेंगे। F&O SCRIPS की संख्या बढ़कर 162 हुई। उधर निफ्टी FUTURES का लॉट साइज भी 75 से घटकर 50 हुआ।
07:27 AM
ग्रीन एनर्जी में RIL करेगी मेगा निवेश
रिलायंस AGM में क्लीन और ग्रीन एनर्जी पर बड़ा फोकस किया है। तीन साल में कंपनी 75,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। 4 गीगा फैक्टरी बनाएगी। चेयरमैन मुकेश अंबानी बोले- भारत कोरोना को हराकर और मजबूत देश बनेगा।
07:21 AM
वर्ल्ड टॉप 10 रिटेलर्स बनेगा रिलायंस रिटेल
दुनिया के टॉप टेन रिटेलर्स में शुमार रिलायंस रिटेल होगा । AGM में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 5 साल में तीन गुना ग्रोथ का भरोसा दिया और 10 लाख नई नौकरी मिलेगी।
07:16 AM
सबसे तेज जियो फोन नेक्स्ट
जियो और गूगल ने सबसे तेज आम भारतीय का स्मार्टफोन उतारा। मुकेश अंबानी का वादा दुनिया में सबसे सस्ता जियो फोन नेक्सट होगा। णेश चतुर्थी yaani 10 सितंबर से ग्राहक को मिलेगा।
07:10 AM
विदेशी बाजारों से अच्छे संकेत
विदेशी बाजारों से शानदार संकेत मिल रहे है। US में Infrastructure Deal पर सहमति बनने से रिकॉर्ड ऊंचाई पर S&P 500 बंद हुआ। वहीं Dow में 300 प्वाइंट से ज्यादा का उछालदिखा । एशियाई बाजारों की भी मजबूती के साथ शुरुआत हो रही है। SGX Nifty 30 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।