Sensex 151 अंक चढ़ा- Nifty फ्लैट हुआ बंद, smallcap, metal, PSU bank 2% फिसला

STAR CEMENT का बोर्ड शुक्रवार को बायबैक पर विचार करेगा। शेयर बायबैक पर विचार के लिए शुक्रवार को बैठक होगी.

अपडेटेड Aug 10, 2021 पर 6:56 PM
Story continues below Advertisement

03:35 PM

बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है और कारोबारी दिन में बाजार नए रिकॉर्ड स्तर पहुंचा और ऊपरी स्तर से थोड़ा हल्का हुआ। आज के कारोबार में मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। एक तरफ जहा रियल्टी, पावर शेयरों में दबाव देखने को मिला ।वहीं    मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। हालांकि IT शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। बैंकिंग, फार्मा शेयरों में हल्की बढ़त देखने को मिली।

आज के कारोबार में बैंक निफ्टी के 12 में से 8 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली जबकि निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में बिकवाली हावी रही।

कारोबार के अंत में सेसेक्स 151.81 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 54,554.66 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 21.85 अंक यानी 0.13 फीसदी की मजबूती के साथ 16,280.10 के स्तर पर बंद हुआ।



03:22 PM

ASHOKA BUILDCON Q1 (YoY)।   कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है। वित्त वर्ष 2021-22 की  पहली तिमाही में कंपनी को 27.9  करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 80.2  करोड़ रुपये मुनाफा रहा है। आय 761.3  करोड़ रुपये से बढ़कर 1,283.2  करोड़ रुपये पर रही है।

03:15 PM


EVEREADY Q1(YoY)पहली तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा 25 Cr से बढ़कर 30 Cr रुपए और कंसो आय 263 Cr से बढ़कर 282 Cr करोड़ रुपए पर आ गई है। कंसो EBITDA 41 Cr से बढ़कर 59  करोड़ रुपए और कंसो EBITDA मार्जिन 15.7% से बढ़कर 20.9% पर रही है।

03:10 PM

CAMS Q1(YoY): पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 39 Cr से बढ़कर 63 करोड़ रुपए पर और आय आय 149 Cr से बढ़कर 201 करोड़ रुपए पर आ गई है।

03:00 PM

MANAPPURAM FIN Q1। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 332 करोड़ रुपये से बढ़कर 417करोड़ रुपये पर रहा है जबकि NII 945 करोड़ रुपये से बढ़कर  1070 करोड़ रुपये पर रही है। 
 
02:55 PM

Century Ply Q1 (YoY)।  कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है। वित्त वर्ष 2021-22 की  पहली तिमाही में कंपनी को 11 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 31 करोड़ रुपये मुनाफा रहा है। आय 203  करोड़ रुपये से बढ़कर 458 करोड़ रुपये पर रही है।

02:50 PM  

COAL INDIAQ1(YoY): पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा मुनाफा 2077 Cr से बढ़कर 3174 करोड़ पर रही है। वहीं आय आय 18,486 Cr से बढ़कर 25,282 Cr रुपए पर रही है। EBITDA 3050 Cr से बढ़कर 4843 Cr रुपए और EBITDA मार्जिन 16.5% से बढ़कर 19.2% पर रही है।

02:45 PM  

Deepak Fert Q1 (YoY): पहली तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा 120 Cr से बढ़कर 128 Cr पर और कंसो आय 1382 Cr से बढ़कर 1902 Cr रुपए पर आ गई है।

02:35 PM  

JSPL Q1 (YoY)। पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा  180 करोड़ रुपये से घटकर  41.2करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय  6,520 करोड़ रुपये  से बढ़कर 10,610 करोड़ रुपये  पर रही है। 
  
02:16  PM

Century Enka Q1 (YoY)। कंपनी घाटे से  मुनाफे में आई है। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही मे 24 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 42 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

02:10  PM

राकेश झुनझुनवाला Syska LED में अहम रणनीतिक हिस्सेदारी लेने की तैयारी में, साइन कर सकते हैं MoU

अरबपति निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) टॉप लाइटिंग सॉल्यूशंस फर्म Syska LED में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक हिस्सेदारी लेने के लिए तैयार हैं, CNBC TV 18 ने 9 अगस्त की अपनी रिपोर्ट में बताया है। रिपोर्ट के अनुसार, झुनझुनवाला के कंपनी में हिस्सेदारी लेने के लिए एक MoU पर साइन करने की संभावना है। ये जानकारी तब आई, जब कुछ दिनों पहले ही बताया गया था कि Syska LED ने क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल (CG Consumer) के साथ बातचीत की है और लाइटिंग पोर्टफोलियो को मजबूत करने के लिए अधिग्रहण पर नजर गड़ाए हुए है।

CNBC TV 18 ने 23 जुलाई को बताया था कि CG कंज्यूमर Syska LED लाइटिंग बिजनेस को खरीदने के लिए बातचीत के एक एडवांस स्टेज में थी। सूत्रों ने कहा कि डील की वैल्यी के लगभग 2,000 करोड़ रुपए पर बातचीत चल रही थी।

02: 00 PM

KRChoksey के 6 पसंदीदा स्टॉक्स जिनमें 18% का अपसाइड है मुमकिन

IndusInd Bank | Rating: Buy | LTP: Rs 1,042 | इस स्टॉक में KRChoksey की 1,160 रुपए के लक्ष्य के लिए निवेश की सलाह है। अगले 6 महीनें में इस स्टॉक में 11 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

ICICI Bank | Rating: Accumulate | LTP: Rs 702 |  इस स्टॉक में केआर चौकसी की 787 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीद की सलाह है। केआरचौकसी की राय है कि अगले 6 महीने में इस स्टॉक में 12 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

Supreme Petrochemicals | Rating: Buy | LTP: Rs 689 |  इस स्टॉक में केआर चौकसी की 689 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीद की सलाह है। केआरचौकसी की राय है कि अगले 6 महीने में इस स्टॉक में 17 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

Glenmark Pharmaceuticals | Rating: Buy  | LTP: Rs 590 | इस स्टॉक में केआर चौकसी की 696 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीद की सलाह है। केआरचौकसी की राय है कि अगले 6 महीने में इस स्टॉक में 18 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

Cipla | Rating: Accumulate | LTP: Rs 918 | इस स्टॉक में केआर चौकसी की 997 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीद की सलाह है। केआरचौकसी की राय है कि अगले 6 महीने में इस स्टॉक में 8 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

01:52 PM

Whirlpool Q1(YoY)। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 16 करोड़ रुपये से बढ़कर 23 करोड़ रुपये रहा है। जबकि आय 1027 करोड़ रुपये से बढ़कर 1341 करोड़ रुपये पर रही है। 

01:44 PM

MAXHEALTH Q1। पहली तिमाही में कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी को सालाना आधार पर 310 करोड़ रुपये  घाटे के मुकाबले 140 करोड़ रुपये का  मुनाफा हुआ है जबकि आय  260 करोड़ रुपये  से बढ़कर 1000 करोड़ रुपये  रही है।

01:36 PM

MRS BECTORS Q1।   वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 15.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 13.3 करोड़ रुपये रहा है। जबकि आय 203 करोड़ रुपये से बढ़कर 226 करोड़ रुपये पर रही है। 

01:30PM

TITAGARH WAGONS Q1(YoY):पहली तिमाही में कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है। कंपनी को 20 Cr घाटे के मुकाबले 17 Cr मुनाफा हुआ है। वहीं, आय 218 Cr से बढ़कर 507 करोड़ पर रही है। EBITDA 2.5 Cr से बढ़कर 44 करोड़ रुपए और EBITDA मार्जिन 1.1% से बढ़कर 8.7% रहा है।

01:20PM

MOTHERSON SUMI Q1: पहली तिमाही में कंपनी  घाटे से मुनाफे में आई है। इस अवधि में कंपनी को 810 Cr के घाटे के मुकाबले 289.6 Cr का कंसो मुनाफा हुआ है। वहीं, कंसो आय 8,348.4 Cr से बढ़कर 16,157.4 Cr पर आ गई है।

01:15 PM

Lincoln Pharma Q1 (YoY):पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 15 Cr से बढ़कर 17 Cr करोड़ पर और आय 104 Cr से बढ़कर 122 Cr करोड़ रुपए पर रहा है। इस अवधि में EBITDA 22 Cr से बढ़कर 25 Cr करोड़ रुपए पर और EBITDA मार्जिन 21.3% से घटकर 20.7% पर रही है।

01:10 PM

J Kumar Infra पहली तिमाही में घाटे से मुनाफे में आई  है। 30 जून 2021 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी को 20.8 करोड़ रुपए के घाटे के मुकाबले 32 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। इस अवधि में कंपनी की आय पिछले साल की इसी अवधि के 285 Cr से बढ़कर 675 Cr करोड़ रुपए पर आ गई है। EBITDA 28 Cr से बढ़कर 96.7 Cr पर और EBITDA मार्जिन 9.9% से बढ़कर 14.3% पर रही है।

01:05 PM

STAR CEMENT का बोर्ड शुक्रवार को बायबैक पर विचार करेगा। शेयर बायबैक पर विचार के लिए शुक्रवार को बैठक होगी। उधर बर्जर पेंट की तरफ से भी बड़ी खबर आई है। कंपनी ने Nippon Paint ऑटोमोटिव के साथ करार किया है।

01:00 PM

दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली नई एयरलाइन Akasa एयरक्राफ्ट बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Boeing के साथ 100 737 मैक्स एयरक्राफ्ट खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। एयरलाइंस बोइंग के साथ इस खरीद पर बात करने के साथ ही सरकार से एयरलाइंस शुरु करने से जुड़े तमाम मुद्दों पर मंजूरी लेने की कोशिश में लगी हुई है। कंपनी नें बोइंग के इन विमानों को री-सर्टीफाई करने के लिए के लिए सरकार को आवेदन दिया है।

12: 55 PM

Q1 में NSE स्टॉक्स में  FPI ओनरशिप घटी

Primeinfobase.com पर उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि  NSE पर लिस्टेड कंपनियों में फॉरेम पोर्टफोलियो इंवेस्टर्स (Foreign Portfolio Investors (FPI) की होल्डिंग 31 मार्च 2021 को खत्म हुई तिमाही के  22.46 फीसदी घटकर 30 जून 2021 को खत्म हुई तिमाही में 21.66 फीसदी पर आ गई है।

रुपए में देखें तो जून तिमाही में एनएसई लिस्टेड कंपनियों में FPI होल्डिंग 48.82 लाख करोड़ रुपए पर थी, जो तिमाही आधार पर 8.46 फीसदी की बढ़त दिखाता है।

जून तिमाही में जिन टॉप 10 स्टॉक्स में तिमाही आधार पर FPI holdings बढ़ी है उनमें Infosys, ICICI Bank, Tata Steel, RIL, Bajaj Finance, Axis Bank, Wipro, Adani Enterprises और Piramal Enterprises के नाम शामिल हैं।

12: 45 PM

ASIAN GRANITO। Astorn Paper में 18.9% हिस्सेदारी बेची है। कंपनी ने Astorn Paper में 18.9% हिस्सेदारी 46.9 करोड़ रुपये में बेची है।

12: 35 PM

KALYAN JEWELLERS Q1। पहली तिमाही में कंपनी को कंसो घाटा 85 करोड़ रुपये  से घटकर 22.7 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि कंसो आय 782 करोड़ रुपये से बढ़कर  1636करोड़ रुपये पर रही है।

12: 22 PM 

CoinDCX: 90 मिलियन डॉलर फंड जुटाने के साथ बना भारत का पहला क्रिप्टो यूनिकॉर्न

सीरीज सी फंडिंग राउंड में 90 मिलियन डॉलर के बंद होने के बाद, क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज CoinDCX 1.1 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन के साथ भारत का पहला क्रिप्टो यूनिकॉर्न (Crypto Unicorn) बन गया। इस राउंड को बी कैपिटल ग्रुप ने लीड किया था, जिसकी स्थापना फेसबुक के पूर्व कोफाउंडर एडुआर्डो सेवरिन ने की थी। कॉइनबेस वेंचर्स, पॉलीचैन कैपिटल, ब्लॉक.वन, जंप कैपिटल जैसे मौजूदा इनवेस्टर्स ने भी राउंड में हिस्सा लिया।

CoinDCX ने एक बयान में कहा कि पूरे भारत में क्रिप्टोकरेंसी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए इस नए फंड का इस्तेमाल किया जाएगा। CoinDCX के कोफाउंडर और CEO सुमित गुप्ता ने कहा,  जुटाए गए फंड को ज्यादा भारतीयों को क्रिप्टो में लाकर और क्रिप्टो को भारत में एक लोकप्रिय इन्वेस्टमेंट असेट्स क्लास बनाकर विस्तार करने के लिए आवंटित किया जाएगा और हमारे वर्क फ्रॉर्स को मजबूत करेगा, जो हमारी विकास की कहानी को पूरा करेगा।

12: 11 PM 

M&M। जनवरी-फरवरी 2020 में बनी Pikup की जांच होगी। कंपनी कुछ Pikup वाहनों के पूर्जे बदले जाएंगे। कुछ Pikup वाहनों के Fluid Pipe बदलेगी।

12: 06 PM 

बाजार में तेजी बढ़ी है। निफ्टी के 50 में से 31 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी बैंक के 12 में से 8 शेयरों में तेजी हावी है।

12: 02 PM 

सोने में रिकवरी

सोना 4 महीने के निचले स्तर से सुधरा है। MCX पर सोना 46,000 के ऊपर आया है। निचले स्तर पर खरीदारी से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है. US में जल्द Tapering की संभावना से दबाव है. डॉलर 4 महीने के ऊपरी स्तर के करीब कारोबार कर रहा है। डेल्टा वैरिएंट के मामले बढ़ने से चिंता बढ़ी है।

11: 54  AM

चांदी में सुधार

MCX पर चांदी 63,000 रुपये  के ऊपर कारोबार कर रहा है। निचले स्तर परचांदी में  खरीदारी से सपोर्ट मिल रहा है।

11: 44  AM

क्रूड में निचले स्तर से सुधार

कच्चे तेल में 3 हफ्ते के निचले स्तर से सुधार देखने को मिल रहा है। क्रूड की डिमांड को लेकर चिंता बरकरार है। चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों से चिंता बढ़ी है। वहीं डेल्टा वैरिएंट के कारण डिमांड में कमी के आसार नजर आ रहे है। OPEC+ की सप्लाई बढ़ने से सेंटीमेंट कमजोर हुआ है। अमेरिका में इंवेंट्री घटने के आसार दिखाई दे रहे है।

11: 37 AM

मेटल्स में बढ़त

निचले स्तर पर खरीदारी से सहारा मिल रहाहै। छोटी अवधि में डिमांड और बढ़ते  कोरोना मामलो को लेकर चिंता बनी हुई है।

11: 32 AM

सरकार ने सोयामील के इंपोर्ट को दी मंजूरी

सरकार पोल्ट्री इंडस्ट्री को राहत देने के लिए GM सोयामील के इंपोर्ट को मंजूरी दे दी  है। इसी के कारण सोयाबीन कीमतों पर खासा दबाव देखने मिल रहा है। सरकार जल्द ही 2 से 3 दिन में नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। बता दें कि सरकार ने 15 लाख टन सोया मील आयात को मंजूरी दी है। व्यापारी ड्यूटी देकर सोया मील का आयात कर सकते हैं।

11: 27 AM

पिछले 2 सेशन की भारी गिरावट के बाद सोने-चांदी में आज रिकवरी देखने को मिल रही है। निचले स्तर पर थोड़ी खरीदारी निकलने से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। लेकिन अच्छे रोजगार आंकड़ों के कारण अमेरिका में जल्द बॉन्ड खरीदारी में कटौती के आसार हैं जिससे कुल मिलाकर सेंटीमेंट कमजोर है।

11: 15 AM

सेसेंक्स-निफ्टी नए शिखर पर कारोबार कर रहे है। बाजार की इस बढ़त में निफ्टी 59.75 अंक की उछाल के साथ 16,318.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं सेसेंक्स में 271.41 अंकों की मजबूती देखने को मिल रही है और यह 54,674.26 के स्तर पर नजर आ रहाहै।

11: 00 AM

संजीव भसीन ने बाजार पर राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि रिओपनिंग के चलते बैंकिंग स्टॉक्स अच्छा परफॉर्म करेंगे और इसकी झलट बैंक निफ्टी में भी दिखाई दे रही है। ऑटो स्टॉक्स में तेजी बनी रहेगी। आज कुछ इस सेक्टर में धीमापन नजर आ रहा है लेकिन अगस्त महीने में हीरो मोटो स्टार परफॉर्मर बनेगा। आज के दोनों पिक्स रिजल्ट से प्रेरित हैं।

10:50 AM

HDFC securities के विनय रजानी की 3 ऐसे BUY कॉल दे रहे है जिनमें 3-4 हफ्तो में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।

RPG Life Sciences | LTP: Rs 518 | इस स्टॉक में 595 रुपये के लक्ष्य के लिए 480 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह होगी। आगे इस शेयर में 3-4 हफ्तों में 15 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

Arvind Fashions | LTP: Rs 212 | इस स्टॉक में 243 रुपये के लक्ष्य के लिए 194 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह होगी। आगे इस शेयर में 3-4 हफ्तों में 15 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

Jubilant Ingrevia | LTP: Rs 633.80 | इस स्टॉक में 749 रुपये के लक्ष्य के लिए 580 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह होगी। आगे इस शेयर में 3-4 हफ्तों में 18 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

10: 40 AM

IT शेयरों की रैली कायम है।  निफ्टी IT इंडेक्स में लगातार चौथे दिन उछाल देखने को मिल रहा है।  दिग्गजों के साथ मिडकैप IT शेयरों में  खरीदारी दिख रही है।  ALL TIME HIGH पर TECH MAHINDRA, MPHASIS के शेयर नजर आ रहे है।

10: 30 AM

बैंकिंग और फाइनेंस शेयर में जमकर खरीदारी हो रही है।  2 महीने की ऊंचाई पर KOTAK MAHINRA पहुंचा है।  वही  AXIS BANK 3 हफ्ते की ऊंचाई पर ट्रेड कर रहा है। INDUSIND भी लगातार तीसरे दिन दौड़ा है।

10: 20 AM

केमिकल शेयरों में अच्छी तेजी नजर आ रही है। नए शिखर पर  TATA CHEM  पहुंचा है। BALAJI AMINES, THIRUMALAI के शेयर 2 से 4 परसेंट तक भागे है। एक महीने मे TATA CHEMICAL, HIKAL जैसे शेयरों ने 10 से 15 परसेंट का दमदार रिटर्न दियाहै।

10: 10 AM

Reliance Securities के विकास जैन की इन शेयरों पर राय
 

BASF India| Hold |Target: 4,000

BASF India में विकास जैन की राय 4,000 रुपए के लक्ष्य के लिए बनें रहने की है। ये स्टॉक करीब 3 महीनें से साइडवेज नजर आ रहा था लेकिन अब इसमें पिछले कुछ हफ्तों से ब्रेकआउट के संकेत नजर आ रहे हैं। अब तक इस शेयर में अच्छी तेजी आ चुकी है लेकिन अभी भी बहुत संभावनाए बाकी है। इस स्टॉक में तब तक यह तेजी जारी रहेगी जब तक यह नीचे क तरफ 2850 का लेवल नहीं तोड़ता।

Jubilant Industries |  मुनाफा बुक करें

इस स्टॉक में अप्रैल 2021 से पॉजिटीव मोमेंटम आता दिखा है। करेंट लेवल पर इसको कुछ रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। फ्रेश लॉन्ग के लिए इसका रिस्क रिवॉर्ड रेश्यों इस समय अच्छा नजर नहीं आ रहा है। इसलिए इसमें मुनाफा वसूली की सलाह होगी।

SONA BLW | 538 रुपये के लक्ष्य के लिए बने रहें

विकास जैन का कहना है कि इस स्टॉक ने लिस्टिंग के बाद 8 हफ्ते पूरे कर लिए है। इस दौरान इसने अपना ऑल टाईम हाई भी छुआ है। इस शेयर में भारी वॉल्यूम के साथ तेजी आई है जो इसके लिए अच्छा संकेत है। यह तेजी इस शेयर को 538 रुपये के लेवल तक ले जा सकती है। निवेशकों को इस शेयर में बने रहने की सलाह होगी।

10: 00 AM

Rupee opening: रुपये की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई है।  रुपया 2 अगस्त के निचले स्तर पर पहुंच गया है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 15 पैसे कमजोर  होकर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 74.41 के स्तर पर खुला है। वहीं सोमवार के कारोबार डॉलर के मुकाबले रुपया  10 कमजोर होकर  74.26 के स्तर पर बंद हुआ

09:47 AM

LIFE INSURANCE पर ब्रोकरेज की राय

CLSA ने LIFE INSURANCE पर राय देते हुए कहा है कि सालाना आधार पर SBI LIFE के आंकड़े मजबूत रहे। कंपनी ने जुलाई में 50% APE ग्रोथ दर्ज की। वहीं सालाना आधार पर जुलाई में ICICI Pru का APE ग्रोथ 25% रही। जुलाई में HDFC LIFE का सालाना APE ग्रोथ 18% दर्ज की गई जबकि सालाना आधार पर जुलाई में Max Life का APE ग्रोथ 16% रही।

09:40 AM

SBI LIFE पर ब्रोकरेज की राय

CLSA ने SBI LIFE पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1385 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की APE ग्रोथ से पॉजिटिव सरप्राइज हुआ है।

09: 30 AM

Petrol Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) के दाम औंधे मुह गिर गए हैं। पिछले मई से अब तक में 4 फीसदी की गिरावट आई है।कच्चे तेल की डिमांड सबसे अधिक चीन में है। वहां कोरोना वायरस की वजह से कड़ी पाबंदी लगा दी गई है। तेल की खपत कम हो गई है। इसके बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल के ग्राहकों को अभी तक कोई राहत नहीं मिली है। देश की सरकारी तेल कंपनियों (Oil PSUs) ने आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price) में कोई बदलाव नहीं किया है। लगातार 24वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं।

09: 24 AM

THERMAX पर ब्रोकरेज की राय

CREDIT SUISSE ने THERMAX पर रेटिंग को अंडरपरफॉर्म से अपग्रेड करके न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1300 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि पॉजिटिव साइकल की वजह से शेयर को अपग्रेड किया है। कंपनी की कोविड की चुनौती के बीच बेहतर ऑर्डर बुकिंग हुई है।

09:18 AM

बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। सेसेंक्स 149.61  अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 54,552.46 के स्तर पर नजर आ रहाहै। वहीं निफ्टी 34.95 अंक यानी 0.21 फीसदी की मजबूती के साथ 16,293.20 के स्तर पर नजर आ रहा है।

09:11 AM

SHREE CEMENT पर ब्रोकरेज की राय

CLSA ने SHREE CEMENT पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 28850 रुपये से घटाकर 28300 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का Q1 EBITDA अनुमान के मुताबिक रहा हा। वहीं 1,481/टन EBITDA अन्य कंपनियों के मुकाबले कम नजर आया है। सालाना आधार पर FY22 में 12% वॉल्यूम ग्रोथ संभव है। हालांकि शेयर पर नजर डालें तो हालिया करेक्शनके बाद भी वैल्यूएशन महंगा है।

09:04 AM

प्री -ओपनिंग में  बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। सेसेंक्स 50.2  अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 54,453.05 के स्तर पर नजर आ रहाहै। वहीं निफ्टी 20.05 अंक यानी 0.12 फीसदी की मजबूती के साथ 16,258.25 के स्तर पर नजर आ रहा है।

08:56 AM

TATA MOTORS। Tata Group की सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग में उतरने की तैयारी है। Tata Electronics होसुर में सेमीकंडक्टर प्लांट लगा सकती है।

08:50 AM

NBCC India। NBCC India को जुलाई में 647 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले है।

08:44 AM

NELCO। सेटेलाइट ब्रॉडबैंड के लिए कनाडा की कंपनी से बातचीत जारी है। Telesat के साथ सेटेलाइट ब्रॉडबैंड के लिए बातचीत जारी है।

08:36 AM

HINDUJA GLOBAL। बोर्ड ने हेल्थकेयर डिविजन Barings PE को बेचने को मंजूरी दी है। Barings PE  1.2 अरब डॉलर  में हेल्थकेयर डिविजन  खरीदेगी । 2 से 3 महीने में Barings PE के साथ डील पूरी होने की उम्मीद है।

08:30 AM

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 16291-16331 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 16361-16390 है ।  बेस जोन  16169-16151 और बड़ा बेस जोन 16067-16043 है। कल बताए हुए 16330-16171 की रेंज में घूमा है। निफ्टी के लिए 16330 अहम स्तर है अगरये स्तर निकला तो रेंज का ब्रेकआउट होगा। ट्रिगर की कमी से बाजार सीमित दायरे में है। इस रेंज के अलावा कोई लॉन्ग-शॉर्ट ट्रेड नहीं है। कोई बड़ी गिरावट मिले तो खरीदें और ऊपरी स्तरों पर निकलें। निफ्टी बैंक पर नजर रखें, 36200 के ऊपर बड़ा ब्रेकआउट देखने को मिलेगा।

08:16 AM

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 36160-36240 है। बड़ा रजिस्टेंस जोन  36390-36510 है। बेस जोन 35770-35660 और बड़ा बेस जोन  35590-35490 पर  है। मजबूत दिख रहा है, 36000-36200 जोन में कॉल राइटर्स हावी है। 35500-35800 जोन में पुट राइटर्स, खरीदने का अच्छा स्तर है । इसी रेंज को ट्रेड करें, कल भी इसी में घूमा था। 36200 के ऊपर बड़ा ब्रेकआउट, यहां लॉन्ग करें, कॉल भी खरीदें। HDFC Bank, Kotak, Axis Bank, IndusInd मजबूत दिख रहे हैं।

08:05 AM

आज की ट्रेडिग कॉल्स

Centrum Broking Ltd
BUY DR REDDY sl 4760 tgt 4920
 
IIFL Securities
Buy IRCTC @ 2650 SL- 2600, Tgt 2725
 
The Streets
Buy HDFC Life, stop 662, tgt 680

07:57 AM

आज से  खुलेंगे 2 नए IPO

आज से   2 नए IPO खुलेंगे।  APTUS VALUE HSG FIN का प्राइस बैंड 346  से 353 रुपए के बीच है। ANCHOR INVESTOR से 834 करोड़  रुपए जुटाए है।  वहीं CHEMPLAST SANMAR का प्राइस बैंड 530  से 541 रुपए के बीच है। ANCHOR INVESTOR ने   1732 करोड़ रुपए लगाए है।  NUVOCO VISTAS और CARTRADE TECH के इश्यू का आज दूसरा दिन है।

07:48 AM

COAL INDIA, POWER GRID के नतीजे आज

पहली तिमाही में COAL INDIA  का मुनाफा 60 परसेंट तो POWER GRID मुनाफा 70 परसेंट बढ़ सकता है।  वही MOTHERSON SUMI को घाटे के मुकाबले 304 करोड़ का PROFIT होने का अनुमान है। उधर JSPLके PAT में करीब 6 गुना उछाल की उम्मीद है। ये सभी कंपनियां आज  अपनी तिमाही नतीजे पेश करेगी।

07:40 AM

सोने और क्रूड कीमतों में गिरावट

4 महीने के निचले स्तर पर GOLD फिसला है ।  COMEX GOLD का भाव  1725 के करीब  आया है।  अमेरिका में अच्छे जॉब डाटा के बाद FED से राहत में कमी की आशंका से सोने पर दबाव बढ़ा है। उधर, कोरोना के बढ़ते मामलों से क्रूड कीमतों में नरमी कायम है।


07:30 AM

सितंबर सीरीज से F&O में 10 नए शेयर

सितंबर सीरीज से F&O में 10 नए शेयरों की  एंट्री होगी। Can Fin Homes ,  Dixon,MCX, Polycab, Syngene जैसे दिग्गज  शामिल होंगे।  नए बदलाव के बाद F&O में कुल 173 शेयर  होंगे।

07:20  AM

AMBRI में RIL की सब्सिडियरी करेगी निवेश

SOLAR कारोबार में रिलायंस  बड़ा निवेश करेगी।  सब्सिडियरी RELIANCE NEW ENERGY SOLAR ने अमेरिकी कंपनी AMBRI में  5 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। AMBRI, ENERGY STORAGE के कारोबार में है।

07:10 AM

SHREE CEMENT का मुनाफा 78% बढ़ा

Q1 में SHREE CEMENT के नतीजे अनुमान के आसपास रहे है।  Revenue में 48% तो मुनाफे में 78% की ग्रोथ रही । वहीं  Magrin पर  हल्का दबाव दिखा।  वहीं INDIAN HOTEL की आय 140% बढ़ी है। पहली तिमाही में कंपनी घाटे में भी आई है।

07:00 AM

मिले-जुले हैं ग्लोबल बाजारों के संकेत

GLOBAL MARKETS से संकेत मिलेजुले नजर आ रहे है। ज्यादातर एशियाई बाजारों में बढ़त देखने को मिल रही है।  SGX NIFTY और Dow Futures भी ऊपर नजर आ रहा है।  कल अमेरिका में Dow jones और S&P नया High लगाने के बाद नीचे आए।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।