उतार-चढ़ाव के बीच फ्लैट बंद हुआ बाजार, metals शेयरों में रही चमक, pharma फिसले

कारोबार के अंत में सेसेंक्स 28.73 अंक यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 54,525.93 के स्तर पर बंद हुआ है।

अपडेटेड Aug 11, 2021 पर 5:50 PM
Story continues below Advertisement

03:35 PM

उतार-चढ़ाव के चलते बाजार आज लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेसेंक्स 28.73 अंक यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 54,525.93 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 2.15 अंक यानी 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 16,282.25 के स्तर पर बंद हुआ ।

03:20PM

देश की बड़ी फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) कंपनियों में शामिल डाबर की मालिक बर्मन फैमिली अपने लाइफ इंश्योरेंस ज्वाइंट वेंचर Aviva Life में हिस्सेदारी घटाने और कंट्रोल छोड़ने की तैयारी कर रही है। बर्मन फैमिली अपने कोर बिजनेस के लिए फंड जुटाने की स्ट्रैटेजी के तहत यह कदम उठा रही है। Aviva Life में बर्मन फैमिली की पार्टनर ब्रिटेन की Aviva Plc है।



03:00PM

Lumax AutoTech Q1:पहली तिमाही में कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है। पहली तिमाही में कंपनी को 12.3 Cr घाटे के मुकाबले 3.4 Cr का कंसो मुनाफा हुआ है। कंसो आय 71 Cr से बढ़कर 260.5 करोड़ रुपए रही है। 12.5 Cr EBITDA घाटे के मुकाबले 16.2 Cr का कंसो EBITDA हासिल हुआ है।


02:45PM

Hindustan Foods Q1:पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 4 करोड़ से बढ़कर 10 करोड़ पर और आय 202 करोड़ से बढ़कर 457 करोड़ रुपए पर रही है।

02:35PM

PNC Infratech Q1: पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 92 करोड़ रुपए से बढ़कर 118 करोड़ रुपए पर आ गया है। वहीं, आय 1093 करोड़ से बढ़कर 1463 करोड़ रुपए पर आ गई है। EBITDA 287 करोड़ से बढ़कर 362.5 करोड़ पर और EBITDA मार्जिन 26.3% से बढ़कर 24.8% पर रहा है।

02:21 PM

Sapphire Foods IPO: Sapphire Foods के आईपीओ की प्रक्रिया आगे बढ़ती नजर आ रही है। कंपनी ने अपने आईपीओ से संबंधित पेपर सेबी में दाखिल कर दिए है। बता दें कि Sapphire Foods भारतीय उपमहाद्वीप में YUM ब्रॉन्ड की सबसे बड़ी  फ्रेंनचाईजी ऑपरेटर है।

वित्त वर्ष 2022 में कंपनी का रेवेन्यू तुलनात्मक रुप से सबसे ज्यादा रहा था। Sapphire Foods के आईपीओ के तहत 1,75,69,941 इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी। यह आईपीओ पूरी तरफ से ऑफर फॉर सेल होगा। इन शेयरों की बिक्री कंपनी के वर्तमान शेयर धारकों केद्वारा की जाएगी।

02:10 PM

Exxaro Tiles IPO: विटरीफाइड टाइल्स कंपनी Exxaro Tiles के शेयरों का आवंटन आज होने वाले हैं। कंपनी का इश्यू 23 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी का इश्यू  4 अगस्त को खुला था और 6 अगस्त को बंद हुआ। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 118-120 रुपए है।

02: 00 PM

डिस्काउंट ब्रोकिंग फर्म Zerodha के को-फाउंडर और CIO, निखिल कामत ने रियल एस्टेट और स्टॉक मार्केट में पिछले 20 वर्षों में इनवेस्टमेंट की तुलना करने वाला दिलचस्प डेटा अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इससे पता चलता है कि इस अवधि में इन दोनों एसेट क्लास का कैसा प्रदर्शन रहा है। ग्राफ के तौर पर दिए गए चार्ट में कामत ने एक अन्य ट्विटर हैंडल Oddball को इस रिसर्च का क्रेडिट दिया है।

01:50 PM

BSE पर Add-on Price Band Framework नियम लागू किए है। नए नियम लिस्ट X, XT, Z, ZP, ZY, Y ग्रुप शेयर पर लागू होगे। नियम के तहत रिव्यू डेट के दिन शेयर दाम 10 से ऊपर जरुरी होगे। शेयर का मार्केट कैप 1000 करोड़ रुपये से कम होना चाहिए। छोटे शेयरों में उतार-चढ़ाव थामने के लिए बीएसई ने यह कदम उठाया। शॉर्टलिस्ट शेयरों पर वीकली प्राइस लिमिट लागू होगा । मंथली, क्वाटरली प्राइस लिमिट लागू होगी। 23 अगस्त से Add-on Price Band Framework नियम लागू होगे।

01: 45 PM

शुरुआती गिरावट से हल्की रिकवरी आई है।  निफ्टी नीचे से करीब 70 अंक सुधरकर 16250 के पास पहुंचा है।  Reliance, JSW Steel, Tata Steel से सपोर्ट मिला  लेकिन बैंकों में दबाव कायम है।  निफ्टी बैंक में करीब तीन सौ अंकों की गिरावट आई है और मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स भी नीचे से सुधरे है।

01:34 PM

Andhra Sugar Q1 (YoY)। पहली तिमाही में कंसो मुनाफा 28 करोड़ रुपये से बढ़कर 51 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 360 करोड़ रुपये से बढ़कर 414 करोड़ रुपये पर रही है।  

01:25 PM

JBM Auto Q1। पहली तिमाही में कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है । कंपनी का कंसो  25.8 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 12.1 करोड़ रुपये मुनाफा रहा है जबकि कंसो आय 129.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 546.8 करोड़ रुपये रही है।

01:15 PM

मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में दोबारा गिरावट शुरू, बिकवाली की क्या है वजह?

स्टॉक मार्केट में मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में बुधवार को भी गिरावट है। इससे निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स दो प्रतिशत से अधिक घटा है। BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी इतनी ही कमी रही। मार्केट में बिकवाली अधिक हो रही है और एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसके पीछे प्रॉफिट बुकिंग बड़ा कारण है।

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान इन दोनों इंडेक्स में अच्छी बढ़ोतरी हुई थी और अब इन स्टॉक्स का वैल्यूएशन अधिक हो गया था। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अब ट्रेडर्स इसका फायदा उठाने के लिए बिकवाली कर रहे हैं जिससे गिरावट आई है।

01:00 PM

अमेरिकी बाजारों में निवेश होने जा रहा आसान, जानें कहां और कैसे कर सकते हैं ये निवेश

रवि वाराणसी ने सीएनबीसी-आवाज़ से हुई इस बातचीत में बताया कि NSE IFSC अमेरिका के शेयरों में ट्रेडिंग शुरू करेगा। इस प्लेटफार्म के जरिए रिटेल निवेशक अमेरिकी शेयर खरीद और बेच सकेंगे। इसके जरिए कम लागत में अमेरिकी बाजार में ट्रेडिंग हो सकेगी। पहली बार NSE IFSC अमेरिकी बाजारों में ट्रेडिंग की सुविधा दे रहा है। इस प्लेट फार्म के जरिए महंगे शेयर को टुकड़ों में भी खरीदने की सुविधा मिलेगी। भारतीय निवेशक Regulatory Sandbox के तहत टुकड़ों में शेयर खरीद सकेंगे। बता दें कि  NSE IFSC, NSE की ही सब्सिडियरी है।

12: 50 PM

Indoco Remedies Q1। सालाना आधार पर पहली तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा 17 करोड़ रुपये से बढ़कर 40 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 267   करोड़ रुपये  से बढ़कर 381 करोड़ रुपये  पर रही है।

12: 40 PM

Thangamayil Jewellery Q1। सालाना आधार पर पहली तिमाही में  कंपनी का घाटा 6.4 करोड़ रुपये  से बढ़कर 7.4करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 126  करोड़ रुपये  से बढ़कर 250  करोड़ रुपये  पर रही है।

12: 30 PM

Gold prices: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड की कीमत  46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे जाने के बाद चार महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई। गोल्ड का फ्यूचर्स प्राइस पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन में लगभग 1.3 प्रतिशत और सिल्वर का 1.5 प्रतिशत से अधिक गिरा है। कमोडिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि गोल्ड की कीमत घटने के पीछे डॉलर की मजबूती और अमेरिका का एंप्लॉयमेंट डेटा बड़े कारण हैं।

इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड के प्राइस का 1,680 डॉलर प्रति औंस पर मजबूत सपोर्ट है। MCX पर इस कीमती धातु में 44,700 से 45,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच खरीदारी की जा सकती है।

12:20 PM

सोयाबीन में लगातार 3 दिन लोअर सर्किट लगने के बाद आज शानदार रिकवरी आई है। NCDEX पर आज 4 परसेंट के ऊपरी सर्किट पर कारोबार हो रहा है। सरकार ने सोया मील इंपोर्ट को मंजूरी दे दी है लेकिन तात्कालिक तौर पर सप्लाई तंग होने के कारण सोयाबीन में फिर जोश लौटा है।

12: 06 PM

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीनी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। ICE शुगर में कल 6% से बढ़कर करीब साढ़े 4 साल के ऊपरी स्तर पर पहुंच गई। ब्राजील में क्रशिंग कम होने से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।

11: 59 AM

JK Tyre & Industries:पिछले 1 साल के दौरान जेके टायर में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है जबकि निफ्टी में इसी अवधि में 44 फीसदी और BSE 500 में 50 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने  को मिली है।

टेक्निकल एनालिस्ट का कहना है कि जून से अब तक इस शेयर में 20 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। अगर करंट मोमेंटम जारी रहता है तो फिर ये शेयर हमें 9-12 महीनें में 193-225 का स्तर दिखा सकता है। इस अवधि  में निफ्टी में जहां 16 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं S&P BSE 500  20 फीसदी से कुछ ज्यादा भागा है।

11: 45 AM

MANAPPURAM FIN।  MSKA & Assoc और SK Patodia & Assoc के नाम की सिफारिश की है। बोर्ड ने कानूनी ऑडिटर के तौर पर नाम की सिफारिश की है।

11: 33 AM

L&T। L&T Uttaranchal Hydropower को 990 करोड़ रुपये में बेचेगी। Renew Power Services को कारोबार सब्सिडियरी बेचेगी।Renew Power Services के साथ 990 करोड़ रुपये में  सब्सिडियरी सौदा करेगी।

11.23 AM

Yes Bank एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी बनाने की तैयारी में, पार्टनरशिप के लिए आवेदन मंगाए

मुश्किल में जूझ रहा Yes Bank अपने बिजनेस को पटरी पर लाने के लिए एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी (ARC) शुरू करने की तैयारी में है। बैंक ने इसके लिए संभावित निवेशकों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EoI) मंगाए हैं। एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के मायने हैं कि जो भी कंपनी Yes Bank के इस बिजनेस प्लान में भागीदारी या निवेश करना चाहती है वह आवेदन भेज सकती है।  Yes Bank ने अर्नेस्ट एंड यंग इस प्रोजेक्ट के लिए एडवाइजर नियुक्त किया है।

Yes Bank ने एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट मंगाने के लिए अखबार में विज्ञापन दिया था। इस विज्ञापन में बैंक ने मजबूत बैलेंसशीट वाली और डिस्ट्रेस्ड एसेट बिजनेस में काम करने वाली कंपनियों से आवेदन मंगाए हैं।  Yes Bank ने विज्ञापन में ये भी कहा है कि संभावित निवेशक ARC के लीड पार्टनर या स्पॉन्सर हो सकते हैं।

11.15 AM

बाजार में लगातार गिरावट जारी है। सूचकांक दिन के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। बिकवाली का दबाव इतना ज्यादा है कि BSE पर 700 शेयरों ने लोअर सर्किट छुआ है।

10:52 AM

संजीव भसीन ने बाजार पर राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि बाजार में वोल्टैलिटी नजर आ रही है। वैसे भी बाजार इतनी ऊंचाई पर है तो थोड़ी-बहुत वोल्टैलिटी तो रहेगी ही इसलिए संभलकर ट्रेड करना चाहिए। बाजार ऊंचाई पर होता है तो मुनाफावसूली होनी भी लाजिमी है। इस बाजार में फोर्सफुल लिक्विडेशन दिख रहा है जिससे प्रतीत होता है कि डोमेस्टिक फ्लो लार्ज कैप की तरफ डायवर्ट हो रहा है। उन्होंने कहा आज वे लार्जकैप पर ही दांव लगायेंगे।

10: 40 AM

AGR case: वोडाफोन आइडिया ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की रिव्यू पीटिशन

Vodafone Idea ने सुप्रीम कोर्ट में एजीआर फैसले केखिलाफ रिव्यू पीटिशन दाखिल किया है।  CNBC TV18 को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक इस टेलीकॉम कंपनी ने एजीआर बकाए की गणना में हुई गलती को सुधारने के लिए याचना की है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक VI ने सुप्रीम कोर्ट से 23 जुलाई के उसके आदेश पर पुर्नविचार करने की मांग की है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने वोडाफोन आइडिया सहित भारती एयरटेल द्वारा एजीआर मामले पर दाखिल की  गई याचिका को  23 जुलाई को खारिज कर दिया था। इस याचिका में कहा था कि दूरसंचर विभाग ने इन कंपनियों पर बकाया एजीआर की गणना में गणितीय गलती की है और इसमें सुधार किया जाना चाहिए।

10: 29 AM

इन शेयरों पर Chartviewindia.in के मजहर मोहम्मद की निवेश सलाह

Gland Pharma: शॉर्ट-टर्म ट्रेडर मुनाफा वसूल कर सकते हैं। तीम हफ्तों के छोटे कंसोलीडेशन के बाद इस शेयर में ब्रेकआउट देखने को मिला है। हालांकि वीकली चार्ट पर इसके के लिए रजिस्टेंस नजरआ रहा है। आगे की तेजी के लिए इसमें 4350 के स्तर के ऊपर नए ब्रेक आउट की जरूरत होगी। जिसको देखते हुए शॉर्ट-टर्म ट्रेडरों को  4300 – 350 के जोन में मुनाफा वसूली की सलाह होगी।

वहीं कोई डिप मिलनें पर इस स्टॉक में 4040 रुपए के नीचे के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह होगी। अगर ये स्टॉक इस हफ्ते के अंत तक 4300 की क्लोजिंग देता है तो फिर ये 4600 रुपए का स्तर दिखा सकता है।

Bharti Airtel: मुनाफा वसूले

इस स्टॉक को 623 रुपये के आसपास रजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है। आगे इस स्टॉक के लिए क्लोजिंग बेसिस पर  600 रुपये के ऊपर टिके रहना काफी अहम होगा। अभी तक 520 रुपये के लो से 620 रुपये के ऊपरी स्तर से स्टॉक में काफी अच्छी तेजी देखने को मिली है। अगर आज यह शेयर 23 रुपये के ऊपर की क्लोजिंग देने में कामयाब नहीं रहता है तो ट्रेडर्स को मुनाफावसूली की सलाह होगी। वहीं अगर 630 रुपये के ऊपर कोई नया ब्रेकआउट दिखता है तो यह शेयर 680 रुपये तक जा सकते है। इस टार्गेट केलिए 597 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।

Escorts: गिरावट पर खरीदें

इस स्टॉक में 1230 – 1130  के बीच कंसोलिडेशन के बाद बडे भारी वॉल्यूम के  साथ फ्रेश ब्रेकआउट देखने को मिल रहा है। पिछले 3 कारोबारी सत्रों में इस शेयर में गिरावट देखने को मिली है। यह गिरावट इसमें नई खरीदारी का मौका दे रही है। इस शेयर में वर्तमान लेवल परभी खरीदारी कर सकते है। इसके साथ ही1225 – 1210 तक की कोई गिरावट मिलने पर इसमें एक्यूमिलेट करें। इसके लिए आपका इनिशियल टार्गेट 1330 रुपये का होना चाहिए।

10:18 AM

Rupee opening: रुपये की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज1 पैसे कमजोर होकर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 74.43 के स्तर पर खुला है। वहीं कल यानी मंगलवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे टूटकर 74.42 के स्तर पर बंद हुआ था।

10:08 AM

2 दिन की गिरावट के बाद मेटल में चमक  लौटी है।  शॉर्टकवरिंग से  सहारा मिल रहा है।  JSPL, HINDALCO, VEDANTA, TATA STEEL जैसे दिग्गज 3 परसेंट तक उछले है।

09:58 AM

ग्लोबल शुगर के दाम बढ़ने से चीनी कंपनियों की  मिठास बढ़ी है। , DALMIA, DWARIKESH, DHAMPUR, TRIVENI ENGG 5 से 8 परसेंट तक चढ़े है। US बाजार में कल 6% चीनी  उछली है।

09:50 AM

FOOD DELIVARY कंपनी ZOMATO नतीजों के बाद 3 परसेंट से ज्यादा मजबूत हुआ है। 170 करोड़ के EBITDA घाटा के बाद भी ब्रोकरेज हाउसेस का भरोसा कायम रखा है। JEFFERIES की 175 रुपए के लक्ष्य के साथ खरीदारी की सलाह दी है।

09:43 AM

MOTHERSON SUMI पर ब्रोकरेज की राय

MS ने MOTHERSON SUMI पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 268 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि उम्मीद से ज्यादा Production Cuts की वजह से पहली तिमाही अनुमान से कमजोर रही।

CITI ने MOTHERSON SUMI पर बिकवाली की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 215 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि अन्य आय पर मुनाफा अच्छा रहा। मैनेजमेंट को उम्मीद है कि दूसरी छमाही में बिक्री में रिकवरी नजर आयेगी।

09:36 AM

Petrol Diesel Price: जानिए अपने शहर में तेल के भाव

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका हुआ है। इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 107.83 रुपये और डीजल 97.45 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

कोलकाता में पेट्रोल 102.08 रुपये और डीजल 93.02 रुपये प्रति लीटर है।चेन्नई में पेट्रोल 101.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.39 रुपये प्रति लीटर है। बेंगलुरु में पेट्रोल 105.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.26 रुपये प्रति लीटर है।

09: 27 AM

आज के कारोबार में बाजार के 5 अहम स्टॉक्स या खबर जहां होनी चाहिए निवेशकों की नजर

1- ZOMATO

आज बाजार में इस कंपनी की हलचल और स्टॉक पर नजर रहेगी। Q1 में Zomato की आय में 22% का उछाल दिखाई दिया और मार्केट शेयर भी बढ़ा है।

2- POWER GRID

Power Grid का मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़कर 6000 करोड़ रुपये पहुंचा लिहाजा इस पर बाजार का फोकस रहेगा।

3- LUPIN

Lupin के अच्छे नतीजे आये हैं। Q1 में मुनाफा 5 गुना और आय 21% बढ़ी है।

4- TRENT

Q1 में Trent के अच्छे नतीजे आये हैं। आय में 98% का उछाल नजर आया जबकि घाटा कम हुआ है लिहाजा इस पर बाजार में आज फोकस रहेगा।

5- IRB INFRA

IRB Infra का मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़ा है। आय में 59% का उछाल नजर आया है।

09:20 AM

मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। सेसेंक्स 90.46 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 54,645.12 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 40.30 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 16,320.40 के स्तर पर नजर आ रहा है।

09:06 AM

LUPIN पर ब्रोकरेज की राय

NOMURA ने LUPIN पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1399 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि तिमाही आधार पर अमेरिका में गिरावट आने से तिमाही कमजोर रही। अमेरिका में इस तिमाही में बिक्री कम रहने से मार्जिन पर भी असर हुआ।

09:02 AM

प्री-ओपनिंग में बाजार की फ्लैट शुरुआत हुई है। सेसेंक्स  39.71  अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 54594.37 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 5.10 अंक यानी 0.03 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 16285.20 के स्तर पर नजर आ रहा है।

08:58 AM

ZOMATO पर ब्रोकरेज की राय

JEFFERIES ने ZOMATO पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 175 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि 170 करोड़ रुपये का Adjusted EBITDA Loss अनुमान के मुताबिक रहा है। उन्होंने FY22-24 के लिए Revenue estimates 10-20% बढ़ाया है।

08: 48 AM

Vodafone Idea ने अपने फ्लैगशिप प्लान RedX और RedX Family प्लान शुरू किया है। कंपनी इस प्लान में अपने मेंबर्स को अनलिमिटेड डाटा ऑफर कर रही है। यह फायदा एक ही बिल में शामिल होने वाले सदस्यों को मिल रहा है। एक ही बिल के मायने इसके फैमिली प्लान से है जिसमें एक प्राइमरी नंबर के साथ दूसरे नंबर होते हैं। यह प्लान सिर्फ पोस्टपेड मेंबर्स के लिए है।

1699 रुपए के प्लान में सिर्फ तीन मेंबर जुड़ सकते हैं। जबकि 2299 रुपए के प्लान में पांच लोगों को जोड़ा जा सकता है। ऐसे समय में जब वर्क फ्रॉम हम की वजह से घरों में डेटा का इस्तेमाल बढ़ गया है, कंपनी ने इस मौके को भुनाने के लिए दो नए प्लान शुरू किए  हैं।

08:40 AM

GMR INFRA। 13 अगस्त को अहम बोर्ड बैठक होगी। 6,000 करोड़ रुपये जुटाने पर चर्चा होगी।


08:30 AM

Swiggy सिर्फ 15-30 मिनट में करेगी ग्रॉसरी डिलीवरी, 5 शहरों में शुरू की सर्विस

फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy ने 15-30 मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी करने की शुरुआत कर दी है। Swiggy की इंस्टैंट ग्रॉसरी डिलीवरी सर्विस Instamart ने ईकॉमर्स मार्केट पर अपनी पकड़ बनाने के लिए अपने बिजनेस का विस्तार किया है।

कंपनी ने पिछले साल बेंगलुरु और गुरुग्राम में Instamart की सर्विस शुरू की थी। दिलचस्प है कि प्रतिद्वंदी कंपनी जोमैटो ने भी गुरुग्राम के 7000 घरों में 15 मिनट में एक्सप्रेस डिलीवरी की सर्विस दे रही है।

08:20 AM

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 16331-16351और बड़ा रजिस्टेंस जोन 16387-16410 है ।  बेस जोन16190-16161 और बड़ा बेस जोन  16110-16080 है। FIIs से कोई बड़ी बिकवाली नहीं, क्लोजिंग में गिरावट चौंकाने वाली है। 15200-15171 का ट्रेडिंग बेस अहम, उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। कल की गिरावट के बाद 15300-400-500 पर कॉल राइटर्स हावी है। ऊपर की तरफ अब 16330 से रेंज बढ़कर 15360-70 हो गई है।गिरावट में खरीदने का बाजार, 16200 पर मिले तो बहुत अच्छा  है। Day Traders 16351-387 पर मुनाफावसूली करें।

08:10 AM

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 36160-36240 है। बड़ा रजिस्टेंस जोन  36390-36510 है। बेस जोन 35811-35710 और बड़ा बेस जोन 35637-35540पर  है। 1 हफ्ते के चैनल से अच्छी तरह बाहर निकला है। दूसरे सेक्टर्स में बिकवाली का असर भी इंडेक्स पर पड़ा है। HDFC Bank, Kotak, IndusInd Bank में तेजी कायम है। 36300-35800 के जोन में घूम सकता है। इस जोन की रेंज को पकड़ें, लॉन्ग रहें, 36390 के ऊपर ही तेजी संभव है।

08:00 AM

आज के ट्रेडिंग कॉल्स

NIRMAL BANG के VIKAS SALUNKHEAVP RESEARCH की कॉल

BUY AXIS BANK TGT 678 SL 645

KR CHOKSEY के HEMEN KAPADIATECH RESEARCH की कॉल

BUY  PVR @1422, STL 1415, TGT 1436

RELIGARE BROKING LIMITED के AJIT MISHRA की कॉल
 
BUY NAUKRI @CMP(5450) SL 5380 TGT 5600


07:50 AM

नए IPOs को फीका रिस्पॉन्स

कल खुले दोनों IPOs को फीका Response मिला है।  पहले दिन Chemplast Sanmar 16% तो Aptus Value Housing Finance 24% भरा। वहीं आज बंद होने वाला CAR TRADE तकरीबन पूरा भरा है लेकिन Nuvoco Vistas Corporation को अब तक  सिर्फ 29% Subscription मिला।

07:40 AM

महाराष्ट्र में 17 अगस्त से खुलेंगे स्कूल

 करीब डेढ़ साल बाद महाराष्ट्र में 17 अगस्त से दोबारा  स्कूल खुलेंगे। ग्रामीण इलाकों में पांचवी से 8वीं और शहरी क्षेत्रों में 8वीं से 12वीं क्लास के बच्चे स्कूल जा सकेगे। राज्य सरकार ने NOTIFICATION  जारी किया है।  आज स्टेशनरी, FOOTWEAR शेयरों में एक्शन
दिख सकता है ।

07:30 AM

दोगुने से ज्यादा हुआ POWER GRID का मुनाफा

पहली तिमाही में POWER GIRD का मुनाफा दोगुने से ज्यादा बढ़कर 6000 करोड़ रुपए  हुआ।  REVENUE में 8% की बढ़त  रही ।  वहीं TRENT की आय में 98% का इजाफा हुआ है। पहल  तिमाही में घाटे में भी कमी आई  है।

07:20 AM

ZOMATO का घाटा दोगुने से ज्यादा बढ़ा

FOOD DELIVARY कंपनी ZOMATO ने  पहली तिमाही के नतीजे पेश किए। Revenue में तो 22% का उछाल देखने को मिला है लेकिन घाटा 134 करोड़ से दोगुने से ज्यादा  बढ़कर 360 करोड़ रुपए हुआ है।  Adjusted EBITDA नुकसान भी बढ़कर  170 करोड़ रुपए हुआ है।

07:10 AM

ग्लोबल बाजारों से मिले जुले संकेत

GLOBAL बाजारों से आज मिलेजुले संकेत मिल रहे है।  कुछ एशियाई बाजार ऊपर कारोबार कर रहे है।  SGX NIFTY में हल्की कमजोरी देखने को मिल रही है वहीं  DOW FUTURES पर भी दबाव देखने को मिल रहा है।  कल नए शिखर पर  US के INDICES DOW और S&P 500 बंद हुए।  सीनेट से 550 BILLION का infrastructure bil पास होने से बजार में जोश है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।