03:35 PM
03:35 PM
बाजार के लिए आज का दिन मंगल रहा। बाजार में दूसरे दिन रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली और निफ्टी 17100 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। आज के कारोबार में मिड और स्मॉलकैप शेयरो में अच्छी बढ़त देखने को मिली। 19 सत्रों में निफ्टी 16,000 से 17,000 का स्तर पार किया । अब तक सबसे कम समय में निफ्टी ने 1,000 अंकों का उछाल हासिल किया है। वहीं सेंसेक्स भी पहली बार 57,500 के पार बंद हुआ है।
कारोबार के अंत में सेसेंक्स 662.63 अंक यानी 1.16 फीसदी की बढ़त के साथ 57,552.39 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 201.15 अंक यानी 1.19 फीसदी की मजबूती के साथ 17,132.20 के स्तर पर बंद हुआ।
03:25 PM
Laxmi Organic अपने 130 रुपए के इश्यू प्राइस से अब तक 223 फीसदी भाग चुका है। अब तक आई इस तेजी के बावजूद एनालिस्ट का मानना है कि ये शेयर लंबी रेस का घोड़ा है, इसमें गिरावट पर खरीद की सलाह होगी। नियर टर्म में ये शेयर 500 रुपए का स्तर पार करता नजर आ सकता है।
स्पेशियलिटी कंपनी Laxmi Organic Industries ने 2021 आए IPOs में ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन किया है। इस स्टॉक ने अपनी लिस्टिंग के बाद 5 महीनों में 130 रुपए के अपने लिस्टिंग प्राइस से 223 फीसदी की रैली दिखाई है। BSE500 के स्टॉक्स से भी तुलना करें तो ये पिछले 5 महीनों का सबसे बड़ा गेनर साबित हुआ है। कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक और मजबूत पहली तिमाही में के नतीजों का इस शेयर पर पॉजिटिव असर देखने को मिला है।
03:17 PM
Ami Organics IPO: पिछले एक हफ्ते में Ami Organics के शेयर 50-60 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। आज इसके अनलिस्टेड शेयरों का प्रीमियम बढ़कर 125 रुपए पहुंच गया है। जबकि एक दिन पहले इसका प्रीमियम सिर्फ 50 रुपए था। बाजार के जानकारों के मुताबिक, यह इस बात का सबूत है कि लोगों की दिलचस्पी Ami Organics के शेयरों में है। Ami Organics का इश्यू 1 सितंबर को खुलने वाला है।
बाजार के जानकारों के मुताबिक, Ami Organics का GMP 125 रुपए है जो कल के ग्रे मार्केट प्रीमियम से 75 रुपए ज्यादा है। यानी सिर्फ एक दिन में Ami Organics के अनलिस्टेड शेयरों का GMP 100% से ज्यादा बढ़ चुका है।
03:10 PM
बाजार में बढ़त के साथ कामकाज हो रहा है। सेसेंक्स 652.26 अंक यानी 1.15 फीसदी की बढ़त के साथ 57,542.02 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 182.65 अंक यानी 1.08 फीसदी की मजबूती के साथ 17,113.70 के स्तर कारोबार कर रहा है।
03:00 PM
बाजार में तेजी के साथ कामकाज हो रहा है। निफ्टी 17,100 के पार निकला है। निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।
02:46 PM
Reliance। JIO उपभोक्ताओं के लिए बड़ा ऑफर दिया गया है। बिना रोक DISNEY+ HOTSTAR का एक्सेस मिलेगा। नए प्लान में DISNEY+ HOTSTAR का एक्सेस मिलेगा। बिना रोक DISNEY+ HOTSTAR देख पाएंगे। DISNEY+ HOTSTAR के सभी कंटेंट देख पाएंगे।INTERNATIONAL CONTENT भी ग्राहक देख सकेंगे।
02:35 PM
कोटक महिंद्रा बैंक एयरटेल पेमेंट बैंक के 20 करोड़ शेयर भारती एंटरप्राइजेज को बेचेगा
इंडियन बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने मंगलवार को कहा है कि वो एयरटेल पेंमेंट्स बैंक (Airtel Payments Bank - APBL) में रखे 20 करोड़ शेयरों को भारती एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Bharti Enterprises Ltd) को 294 करोड़ रुपये या उससे अधिक कीमत पर बेच देगा।
कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड ने भारती एंटरप्राजेज लिमिटेड को एयरटेल पेमेंट्स बैंक लिमिटेड में रखे गए 20,00,00,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री के लिए बैंक द्वारा एक शेयर खरीद समझौता किया गया है। इस बात की जानकारी कोटक महिंद्रा ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी है।
02:25 PM
SRF। SRF बोर्ड ने बोनस इश्यू को मंजूरी दी है। 1 शेयर पर 4 बोनस शेयर को मंजूरी दी है। इस खबर के बाद SRF का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। SRF के शेयर में 5% से ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 577.85 रुपये यानी 6.07 फीसदी की बढ़त के साथ 10290 के स्तर पर नजर आ रहा है।
02:15 PM
SBI: देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) भी अपने रिटेल लोन होम लोन (Home Loan) की प्रोसेसिंग फीस माफ की थी। ये छूट एसबीआई ने इस महीने के आखिर यानी आज 31 अगस्त तक है। अभी होम लोन पर पर प्रोसेसिंग फीस 0.40 फीसदी है।SBI होम लोन पर मानसून धमाका ऑफर के तहत लिमिटेड समय के लिए यह ऑफर दे रहा था। इसके योजना का फायदा बैंक को भी मिला और कस्टमर सेंटीमेंट को सुधारने में भी मदद मिली।
02:06PM
निफ्टी के 17,000 के सफर में RIL, TCS, HDFC का अहम रोल है। इस महीने Bajaj Finserv, Tech Mah, TCS बड़े गेनर रहे है। इस माह Bajaj Fin, Britannia बड़े गेनर है। अगस्त में IT इंडेक्स का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है और अगस्त में निफ्टी IT इंडेक्स 12% चढ़ा है।
01:58 PM
NAV Investment Research की बाजार पर राय
NAV Investment Research के आशीष बहेती ने कहा कि निफ्टी में इसी महीने 1000 अंकों की रैली देखने को मिली है और हमारा मानना है कि ये 17000 के ऊपर निकलने के बाद 17200 का स्तर को भी छू सकता है। इसलिए इसमें खरीदारी करने की सलाह होगी।
बैंक निफ्टी में पिछले 1 हफ्ते से करीब 1 हजार अंकों का मूव देखने को मिला है। इस समय बैंकिंग स्टॉक्स अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं लिहाजा बैंक निफ्टी में भी आज जो तेजी नजर आ रही है वह कायम रहने की उम्मीद है। लिहाजा बैंक निफ्टी में भी खरीदारी का सलाह है। इसमें 36700 पहला टारगेट और उसके बाद 37000 तक के टारगेट देखने को मिल सकता है।
01:48 PM
सीमेंट शेयरों में फौलादी तेजी देखने को मिल रही है। ULTRATECH और SHREE CEMENT करीब 1.5% ऊपर कारोबार कर रहा है। RAMCO और AMBUJA सीमेंट में भी रौनक देखने को मिल रही है। चुनिंदा पावर और INFRA शेयरों में भी खरीदारी हावी है।
01:39 PM
रिकॉर्ड तेजी के साथ निफ्टी 17 हजार के पार निकला है। सिर्फ 19 ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी ने 1 हजार अंकों का सफर पार किया है। सेंसेक्स में भी ऐतिहासिक रैली देखने को मिल रही है। सेसेंक्स ने 57000 का जादुई आंकड़ा पार किया है। दिग्गजों के साथ मिडकैप में भी आउटपरफॉर्मेंस कर रहे है और इंडेक्स ने नया शिखर बनाया है।
01:30 PM
ग्रामीण निकायों के लिए 13,885 करोड़ को मंजूरी मिली है। वित्त मंत्रालय ने 13,885 करोड़ को मंजूरी दी है। ड्रिंकिंग वाटर सप्लाई में रकम का इस्तेमाल होगा। साथ ही सेनिटेशन के क्षेत्र में रकम का इस्तेमालहोगा। वहीं स्वच्छता, सफाई व्यवस्था के लिए 13,885 करोड़ रकम का इस्तेमाल किया जाएगा।
01:15 PM
रुपए में मजबूती बढ़ी है। दिन के निचले स्तर से 25 पैसे की रिकवरी देखने को मिली है। डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 3 महीने की ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है।
01:06 PM
बाजार की इस तेजी में मिडकैप की तेजी की बात करें तो मिडकैप में लगातार 15वें माह मासिक तेजी जारी है। मिडकैप इंडेक्स ने हर महीने पॉजिटिव रिटर्न दिया है। मिडकैप ने जून 2020 से हर माह पॉजिटिव रिटर्न दिया है।01:00 PM
निफ्टी के 17000 के सफर पर एक नजर
बाजार में बढ़त के साथ कामकाज हो रहा है ।19 सत्रों में निफ्टी ने 16,000 से 17,000 का स्तर पार किया है। 180 दिन में निफ्टी 15,000 से 16,000 का स्तर पार किया था जबकि 37 दिन में निफ्टी ने 14,000 से 15,000 का स्तर पार किया था। वहीं 37 दिन में निफ्टी ने 14,000 से 15,000 का लेवल पार किया था जबकि 38 दिन में निफ्टी ने 13,000 से 14,000 का स्तर पार किया था। जबकि 552 दिन में निफ्टी ने 12,000 से 13,000 का स्तर पार किया था। 486 दिन में निफ्टी 11,000 से 12,000 का स्तर पार किया था जबकि 183 दिन में निफ्टी 10,000 से 11,000 का स्तर पार किया था।
वहीं 876 दिन में निफ्टी ने 9,000 से 10,000 का स्तर पार किया था जबकि 184 दिन में निफ्टी 8,000 से 9,000 के लेवल के पार निकला था। 113 दिन में निफ्टी ने 7,000 से 8,000 का स्तर पार किया था।
12:53 PM
सुप्रीम कोर्ट ने सुपरटेक बिल्डर को झटका दिया है । सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा एमराल्ड कोर्ट के 40 मंजिली दोनों टावर गिराने के निर्देश दिए हैं अगले 3 महीने के अंदर यह टावर गिरा जाएंगे। SC ने कहा कि नोएडा ऑथोरिटी और सुपरटेक के बीच में सांठगांठ हुई है। सुपरटेक को टावर गिराने की लागत देनी होगी। साथ ही सभी फ्लैट मालिकों का पैसा वापस होगा। फ्लैट मालिकों का 2 महीने में पैसा वापस होगा।
12:43 PM
क्रूड में सुस्ती
ब्रेंट के भाव 72 डॉलर के स्तर के करीब कारोबार कर रहा है। Ida तूफान से सप्लाई में बाधा की आशंका है। OPEC+ की कल होने वाली बैठक पर बाजार की नजर है। OPEC+ उत्पादन 4 लाख बैरल बढ़ा सकता है। US क्रूड इंवेंट्री में लगातार 5वें महीने गिरावट देखने को मिल रही है।
12: 40 PM
एल्युमिनियम में चमक
LME में एल्युमिनियम 10 साल की ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। बेहतर डिमांड, शिपिंग में दिक्कतों से सहारा मिल रहा है। तंग सप्लाई, खपत बढ़ने की संभावना से तेजी आई है।
12: 30 PM
डायमंड की चमक बढ़ी
2021 में अब तक 20% दाम बढ़े है। डायमंड ज्वेलरी की डिमांड में इजाफा देखने को मिल रहा है। US, चीन में डायमंड की डिमांड बढ़ी है। वहीं साल -दर-साल आधार पर चीन में ज्वेलरी सेल्स 14.3% बढ़ी है। भारत में बिक्री 10-15% बढ़ने का अनुमान है। बेहतर कंज्यूमर सेंटीमेंट से मांग में बढ़ोतरी हो रही है।
12: 27 PM
सोने में मजबूती
कॉमेक्स पर सोना 1,820 डॉलर के स्तर के करीब नजर आ रहा है। डॉलर में कमजोरी से सोने को सपोर्टमिला है। डॉलर 2 हफ्ते के निचले स्तर के करीब है। US के रोजगार आंकड़ों पर बाजार की नजर है। चीन के मैन्युफैक्चरिंग PMI आंकड़े उम्मीद से कम है।
12: 20 AM
बाजार में बढ़त के साथ कामकाज हो रहा है निफ्टी पहली बार 17,000 के पार निकला है। 19 सत्रों में निफ्टी 16,000 से 17,000 के पार किया है। इससे पहले 3 अगस्त को निफ्टी ने 16,000 का स्तर छुआ था। अब तक सबसे कम समय में निफ्टी ने 1,000 अंकों का उछाल दिखाया है।
12: 10 AM
चांदी में बढ़त
MCX पर चांदी 64,000 के करीब नजर आ रहा है। डॉलर में कमजोरी से चांदी को सपोर्ट मिल रहा है।
12: 04 AM
BHARTI AIRTEL। Google के निवेश की खबर पर कंपनी ने सफाई दी है। संभावित कई निवेश के मौके को लेकर कंपनी में समीक्षा कर रही है। कंपनी में निवेश को लेकर बड़े निवेशकों ने रुचि दिखाई है। मीडिया की खबरों,अनुमान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं है।
11: 56 AM
DR REDDYS। DR REDDYS ने अमेरिका में नई दवा लॉन्च की है। Anxiety के इलाज में दवा का इस्तेमाल होता है। US में Chlordiazepoxide & Clidinium Bromide Capsules लॉन्च की है।
11:45AM
बाजार की तेजी पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय
Yes Securities के अमर अंबानी का कहना है कि हम अपनी इस बात पर फिर से जोर दे रहे हैं कि निफ्टी दिसंबर 2021 तक 18,000 का स्तर छू सकता है। वहीं, सेंसेक्स आने वाले दिसंबर तक 60,000 का स्तर छू सकता है। पूरी दुनिया में नरम इकोनॉमिक और मौद्रिक नीतियों का फायदा इक्विटी बाजार को मिलेगा और इसमें तेजी जारी रहेगी।
Equinomics Research & Advisory के जीके चोक्कालिंगम (G Chokkalingam) का भी कहना है कि बाजार में रिटेल निवेशकों की बढ़ती हिस्सेदारी और जोरदार लिक्विडिटी बाजार में तेजी बनाए रखेगी। बता दें कि BSE पर रजिस्टर्ड निवेशकों की संख्या 7.8 करोड़ से ज्यादा हो गई है। इसमें सालाना आधार पर करीब 46 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।
11:35 AM
2021 में निफ्टी ने अब तक दिया 21% का रिटर्न
2021 में निफ्टी में अब तक 21 फीसदी औऱ सेंसेक्स में 19 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। इक्विटी बाजार का दिग्गजों का कहना है कि रिटेल निवेशकों की बढ़ती हिस्सेदारी और जोरदार लिक्विडिटी की वजह से आगे भी बादार में तेजी जारी रहेगी।
Nifty 17,000 के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं सेंसेक्स ने आज इंट्राडे में 57,000 का लेवल पार किया। ऐसे में वैल्यूएशन को लेकर निवेशकों का चिंतित होना स्वाभाविक है। इसकी वजह ये है कि इकोनॉमी में ग्रोथ की गति अभी भी धीमी है और कोरोना का खतरा अभी भी बना हुआ है।
अधिकांश एनालिस्ट का कहना है कि बाजार में अभी ओर दम बाकी है। निफ्टी दिसंबर तक 18,000 रुपए का स्तर छू सकता है। बाजार में बीच-बीच में हमें मुनाफआ वसूली देखनो को मिल सकती है लेकिन बाजार का मीडियम से शॉर्ट टर्म आउटलुक बुलिश बना हुआ है।
11:26 AM
TATA MOTORS। TATA के पैसेंजर व्हीकल हेड का कहना है कि 10 में 7 इलेक्ट्रिक वाहन TATA के बिक रहे हैं। कंपनी ने देशभर में 640 चार्जिंग स्टेशन लगाए है ।Tigor Electric Car की रेंज 306 KM/चार्ज है। Tigor EV को सेफ्टी के पैमाने पर 4 स्टार मिला है। Tigor EV की कीमत 12-13 लाख रुपये से शुरू होगी। Tigor EV सेफ्टी में 4 स्टार के साथ प्रमाणित है।
11:16 AM
5G सेवाओं पर सरकार ने टास्क फोर्स बनाई है। 3 महीने के अंदर टास्क फोर्स अपनी रिपोर्ट देगी। 5G सेवाएं लागू करने की अड़चनें दूर होंगी। 5G इकोसिस्टम बनाने में टास्क फोर्स मदद करेगी। सभी स्टेक होल्डर्स के साथ बैठक होगी। कंपनियां अभी 5G सेवाओं का ट्रायल कर रही हैं। मार्च 2022 में स्पेक्ट्रम नीलामी की योजना है। पनियां अभी 5G सेवाओं का ट्रायल कर रही हैं। मार्च 2022 में स्पेक्ट्रम नीलामी की योजना है।
11:00 AM
बाजार में बढ़त के साथ कामकाज हो रहा है। बाजार की इस बढ़त में मिड और स्म़ॉलकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ कामकाज कर रहा है। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.76 फीसदी की मजबूती के साथ कामकाज कर रहा है।
10:52 AM
L&T। 99 MW का उत्तराखंड पावर प्लांट बेचने से 1,000 करोड़ रुपये मिले है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 5.75 रुपये यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 1665.85 के स्तर पर नजर आ रहा है।
10:45 AM
IIFL सिक्योरिटीज की बाजार पर राय
संजीव भसीन ने बाजार पर राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि निफ्टी में रिकॉर्ड तेजी के बाद थोड़ा बहुत करेक्शन आना स्वाभाविक है। लेकिन इसमें तेजी बनी रहेगी और 17000 भी अब एक नंबर रह गया है। लेकिन मिडकैप में तेजी बनी रहेगी इसलिए निवेशकों को वहां निवेशित रहना चाहिए। इसके अलावा बैंकिंग और ऑटो में भी मैं बहुत ज्यादा बुलिश हूं हालांकि अब निफ्टी के 17000 के आंकड़े पर कोई टिप्पणी की जरूरत नहीं है।
10:36 AM
LIC में विदेशी निवेश की सीमा 20% तय कर सकती है सरकार
सरकार LIC (Life Insurance Corporation) में विदेश निवेश की सीमा 20% तय कर सकती है। सरकारी बैंकों में भी विदेशी निवेश की सीमा इतनी ही है। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी IPO लाने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि यह देश का अब तक का सबसे बड़ा इश्यू होगा। LIC Act के मुताबिक, विदेशी निवेश का कोई जिक्र नहीं है और यह भी कहा गया है कि सरकार के अलावा कोई भी इस बीमा कंपनी में 5% से ज्यादा हिस्सेदारी नहीं ले सकता है।
एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि क्यों सरकार LIC में 20 फीसदी विदेशी निवेश की सीमा रखना चाहती है। जबकि प्राइवेट सेक्टर की बीमा कंपनियों और प्राइवेट बैंकों में विदेशी निवेश की सीमा 74% है। हालांकि सरकारी बैंकों में विदेश निवेश की सीमा 20% ही है।
10:28 AM
डिमांड में चीनी और चाय के शेयर है। BALRAMPUR, DHARANI, MAWANA 5 परसेंट तक चढ़े है। शुगर कीमतें 4 साल की ऊंचाई पर हैं। उधर, वियतनाम में लॉकडाउन से कॉफी सप्लाई पर असर पड़ा है। TATA COFFEE 7 परसेंट उछला है । MCLEOD RUSSEL और JAYSHREE TEA में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।
10:15 AM
Ola IPO 2022 के शुरुआत में मुमकिन, 2 अरब डॉलर जुटानें की योजना: रिपोर्ट
Ola IPO:कैब एग्रीगेटर ओला साल 2022 के शुरुआत में डेढ़ से दो अरब डॉलर के आसपास जुटाने के लिए आईपीओ लाने की तैयारी में है। द इकोनॉमिक टाइम्स में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, इस आईपीओ के लिए कंपनी का वैल्यूएशन 12-14 अरब डॉलर होगा। इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से जानकारी दी गई है कि बेंगलुरु स्थिति यह स्टार्टअप इस आईपीओ का आधा पैसा फ्रेश इश्यू और आधा पैसा ऑफर फॉर सेल के जरिए जुटाएगी।
10:02 AM
Rupee opening: डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल आज सपाट देखने को मिली है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 1 पैसे मजबूत होकर स्तर पर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 73.25 के स्तर पर खुला है। कल यानी सोमवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज 43 पैसे की बढ़त के साथ बंद हुआ था। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 73.26 के स्तर पर बंद हुआ था।
09:55 AM
OPEC टेक्निकल कमिटी की आज शाम 4.30 बजे बैठक होगी। ऑस्ट्रिया की राजधानी VIENNA में आज बैठक होगी। OPEC कमिटी क्रूड ऑयल की सप्लाई और डिमांड का आंकलन करेगी।
09:45 AM
वायदा के नए मेहमानों का जोश हाई पर है। GAP UP ओपनिंग के साथ नए शिखर पर IEX नजर आ रहा है और ये एक हफ्ते में 17 परसेंट भागा है। SYNGENE और INDIAMART ने हफ्तेभर में 5 से 10 की दौड़ लगाई है।
09:35 AM
IT शेयरों में जोरदार हलचल देखने को मिल रहा है। अगस्त में 13 परसेंट के उछाल के साथ निफ्टी IT इंडेक्स ने नया शिखर बनाया है । ALL TIME HIGH पर TCS, HCL TECH, L&T INFOTECH और COFORGE के शेयर पहुंचे है।
09:26 AM
बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। BHARTIARTL, HCLTECH, TECHM, TCS, DIVISLAB जैसे शेयर निफ्टी क टॉप गेनर में शामिल है। वहीं TATAMOTORS, M&M, ONGC, HINDALCO जैसे शेयर निफ्टी के टॉप लूजर में शामिल है।
09:17 AM
बाजार नई ऊंचाई पर खुला है। सेंसेक्स पहली बार 57,000 के पार निकला है। अगस्त में 13वीं बार रिकॉर्ड ऊंचाई पर बाजार खुला है। सेसेंक्स 115.09 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 57,004.85 के स्तर पर नजर आ रहा है। निफ्टी 36.25 अंक यानी 0.21 फीसदी की मजबूती के साथ 16,967.30 के स्तर पर नजर आ रहा है।
09:02 AM
मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की बढ़त पर शुरुआत हुई है। सेसेंक्स 233.52 अंक यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 57123.28 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 60.80 अंक यानी 0.36 फीसदी की मजबूती के साथ 16991.80 के स्तर पर नजरआ रहा है।
08:54 AM
DIVIS LABS पर ब्रोकरेज की राय
MACQUARIE ने DIVIS LABS पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 5,438 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि ग्रोथ के साथ मार्जिन बरकरार रखने पर कंपनी का फोकस है। कंपनी US से आउटसोर्स होने वाले ऑर्डर का फायदा उठाने के लिए तैयार है।
08:45 AM
IOC पर ब्रोकरेज की राय
MORGAN STANLEY ने IOC पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 139 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Petronas के साथ JV विस्तार से री-रेटिंग की संभावना बढ़ी है। वहीं ये री-रेटिंग सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए पॉजिटिव होगा।
08:36 AM
BHARTI AIRTEL पर ब्रोकरेज की राय
CITI ने BHARTI AIRTEL पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 760 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Rights Issue के लिए प्रोमोटर्स का कमिटमेंट पॉजिटिव है। स्टॉक का परफॉर्मेंस मजबूत कैश फ्लो पर निर्भर करेगा।
08:31 AM
KNR CONSTRUCTIONS। 3 रोड प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी Cube Highways को बेचेगी। पहले कंपनी इन 3 प्रोजेक्ट में 49% बेचना चाहती थी।
08:23 AM
ACRYSIL। Quartz Kitchen Sinks उत्पादन क्षमता 1.6 लाख यूनिट बढ़ाएगी। विस्तार के बाद कुल क्षमता 10 लाख सिंक की हो जाएगी।
08:16 AM
CESC। शेयर Split के लिए 20 सितंबर रिकॉर्ड डेट दी गई है।
08:10 AM
RELIANCE। रिपोर्ट के मुताबिक यूरोप की सोलर पैनल कंपनी REC Group को खरीद सकती है। कंपनी REC Group को 1-1.2 बिलियन डॉलर में खरीद सकती है
08:00 AM
आज के ट्रेडिंग टिप्स
Centrum Broking
BUY SBIN SL 415 TGT- 434
IIFL Securities
Buy Info edge SL- 5950 Tgt 6300
The Streets
Buy Lupin, SL- 940, TGT- 980
07:50 AM
SRF: बोर्ड बैठक में बोनस इश्यू पर विचार
आज SRF पर खास नजर रहेगी। बोनस इश्यू पर बोर्ड बैठक में फैसला होगा। पिछले 5 सत्रों में करीब 8 परसेंट शेयर दौड़ा है।
07:40 AM
अपने हिसाब से CUSTOMISE कराएं TVS की बाइक
ग्राहक अपने हिसाब से customise बाइक करा सकेंगे। TVS MOTORS ने LAUCH Built To Order platform किया। कंपनी Global demand पूरा करने के लिए Capacity भी बढ़ाएगी।
07:30 AM
Q1 में 19.8% GDP ग्रोथ संभव
आज शाम Q1 GDP GROWTH के आंकड़े आएंगे। GDP की रफ्तार करीब 20% रह सकती है। पिछले साल के LOW BASE का असर दिखेगा।
07:20 AM
कल से 100% पीक मार्जिन
कल से PEAK MARGIN का अंतिम चरण लागू होगा। INTRADAY ट्रेडिंग के लिए भी 100% UP FRONT MARGIN जरूरी होगा। कोई भी ब्रोकर 5 गुना से ज्यादा leverage नहीं दे पाएगा। इससे Trading Volume पर असर पड़ने की आशंका है।
07:10 AM
संकेत मिलेजुले, आज दिखेगा 17000!
ग्लोबल संकेत मिलेजुले नजर आ रहे है। एशिया में हल्की कमजोरी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY पर भी थोड़ा दबाव दिख रहा है। 17000 के स्तर से सिर्फ 60 अंक दूर है। उधर, DOW FUTURES में फ्लैट कारोबार हो रहा है। कल टेक शेयरों की मजबूती से S&P 500 और NASDAQ फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए थे।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।