03:40PM
बाजार की शुरुआत आज अच्छी तेजी के साथ हुई थी। इंट्रा डे में बाजार में रिकॉर्ड हाई भी लगाया। लेकिन ऊपरी स्तरों पर आई मुनाफा वसूली ने अंत में सेंसेक्स-निफ्टी को लाल निशान में ढ़केल दिया। सेंसेक्स आज 125 प्वाइंट गिरकर 59,016 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी निफ्टी 44 प्वाइंट गिरकर 17,585 पर बंद हुआ है।
03:30PM
पिछले वर्ष मार्च में S&P BSE Sensex में सबसे बड़ी गिरावट और इसके बाद की जोरदार तेजी से ट्रेडर्स और इनवेस्टर्स हैरान हैं। बीच में कुछ गिरावट के बावजूद तेजड़ियों ने स्टॉक मार्केट पर अपनी पकड़ बरकरार रखी है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान भी मार्केट में तेजी बरकरार थी। सेंसेक्स ने इस वर्ष 21 जनवरी को पहली बार 50,000 पॉइंट का लेवल पार किया था। इसके बाद से आठ महीनों में यह 59,000 पॉइंट से अधिक हो गया है। गुरुवार को यह 59,141.50 पर बंद हुआ था।
03:25PM
आज एक दिन में अब तक का सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन देखने को मिला है। केवल आज अब तक 1.46 करोड़ वैक्सीन लगाए गए हैं। बता दें कि 31 अगस्त को रिकॉर्ड 1.41 करोड़ वैक्सीन लगे थे।
03:17PM
H-1B वीजा प्रस्ताव US कोर्ट से खारिज हो गया है। ट्रंप के समय का प्रस्ताव ये US कोर्ट से खारिज हुआ है।
03:11PM
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक होटल जनपथ विनिवेश पर ITDC को मुआवजा मिलेगा। इसके लिए टूरिज्म सेक्रेटेरी की अगुवाई में IMG का गठन किया गया है। IMG मुआवजे की रकम तय करेगा। ITDC के कारोबार के नुकसान की भरपाई होगी।
02:48PM
बाजार को सहारा दे रहे प्राइवेट बैंक
आज बाजार को प्राइवेट बैंकों से सहारा मिल रहा है। कोटक महिंद्रा बैंक में 4 परसेंट का दमदार उछाल देखने को मिला है। HDFC Bank, Axis Bank में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। इधर BAJAJ TWINS भी चमके हैं। उधर मेटल शेयरों में मुनाफावसूली का दौर आज भी जारी है। Tata Steel 5 परसेंट लुढ़का है। SAIL, JSPL, VEDANTA में भी 4 परसेंट की गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी मेटल इंडेक्स इस हफ्ते 2 परसेंट से ज्यादा गिरा है। वहीं, एविएशन शेयर में आज नई उड़ान देखने को मिली है। रफ्तार का घोड़ा इंडिगो 9 परसेंट दौड़ा है। स्पाइसजेट भी 4 परसेंट ऊपर है। DGCA के मुताबिक जुलाई के मुकाबले अगस्त में घरेलू एयर पैसेंजर ट्रैफिक 34 परसेंट बढ़ा है। कोरोना संबंधी restriction घटने का असर दिखा है।
02:34PM
ज्यादातर प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) आज लाल रंग में कारोबार कर रही हैं। इसी कड़ी में Bitcoin में भी मामूली गिरावट देखी गई है। CoinMarketCap के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में टोटल ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैपिटल 0.66 प्रतिशत गिरकर 2.16 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। शुरुआती टॉप चार क्रिप्टोकरेंसी- Bitcoin, Ethereum, Cardano और Binance Coin में आज गिरावट आई है और चारों ही लाल रंग में ट्रेड कर रहे हैं।
02:20PM
बाजार में ऊपरी स्तरों से दबाव
नया रिकॉर्ड स्तर छुने के बाद बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। दिन के शिखर से निफ्टी 160 अंक फिसला है। निफ्टी बैंक ने भी 500 अंक गंवाए हैं। मिडकैप शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव है। इंडेक्स करीब 1.5 परसेंट नीचे है। PSU बैंक, मेटल शेयरों में बिकवाली है। INDIA VIX करीब 8% ऊपर है।
02:00PM
IDFC को बोर्ड से Mutual Fund कारोबार बेचने को मंजूरी मिल गई है। कंपनी अब जल्द ही MFकारोबार में हिस्सा बेचने की प्रक्रिया शुरू करेगी। बोर्ड ने MF कारोबार में हिस्सा बेचने की प्रक्रिया शुरू करने को मंजूरी दी है।
01:45PM
सरकार जल्द Nilanchal Ispat के लिए फाइनेंशियल बिड मंगा सकती है। इसके लिए सरकार जल्द RFP जारी कर सकती है। सरकार का Nilanchal Ispat में 100% हिस्सा बेचने का लक्ष्य है।
01:30PM
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के स्टॉक का प्राइस शुक्रवार को 4,013 रुपये के नए हाई पर पहुंच गया। यह स्टॉक 50.30 रुपये प्रति स्टॉक की तेजी के साथ खुला और इसके बाद इसमें शुरुआती कारोबार के दौरान 5.50 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई।
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि IRCTC के स्टॉक प्राइस में बड़ी तेजी का कारण रेलवे की एसेट मॉनेटाइजेशन योजना हो सकती है जिससे कंपनी को फायदा मिलने की उम्मीद है।
01:20PM
शुक्रवार यानी आज के कारोबार में Larsen & Toubro Infotech (LTI) ने 1 लाख करोड़ रुपये मार्केट कैपिटलाइजेशन के एलीट क्लब में दाखिला हासिल कर लिया है। इस साल इस शेयर में अब तक 60 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। इंट्रा डे में BSE पर आज इस शेयर ने 5,751 रुपये का रिकॉर्ड हासिल किया है। आज इस शेयर में 2 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है। Larsen & Toubro Infotech Ltd (LTI) आज LT ग्रुप की ऐसी दूसरी कंपनी बन गई है, जिसने एक लाख करोड़ रुपये का माइलस्टोन हासिल किया है।
01:00PM
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक COVID इलाज की दवाओं पर कंसेशन 31 दिसंबर तक बढ़ सकती है। GST काउंसिल 31 दिसंबर तक कंसेशन जारी रखेगा। Remdesivir पर 5% और Heparin 5% GST बना रहेगा। GST काउंसिल कुछ और दवाओं पर कंसेशन लागू करेगा। कई दवाओं पर GST 12% से घटाकर 5% किया गया है। रिफंड क्लेम के लिए आधार अनिवार्य हो सकता है।
12:55PM
डिजिटल कम्युनिकेशन कमीशन की 24 सितंबर को बैठक होने वाली है। इसमें इक्विटी किस दर पर ली जाएगी इस पर फैसला होगा। सचिवों का समूह पैकेज की रुपरेखा तय करेगा। कौन सी बैंक गारंटी वापस होगी इस पर भी फैसला होगा। इसमें टेलीकॉम पैकेज को अंतिम रूप रेखा दी जाएगी। ब्याज और पेनाल्टी माफी पर भी फैसला होगा।5G स्पेक्ट्रम पर TRAI से सिफारिशें मांगी गईं हैं। इसमें मोरोटोरियम के बदले इक्विटी की दर तय होगी।
12:45PM
शंघाई सहयोग संगठन को संबोधित करके हुए पीएम मोदी ने कहा है कि अफगानिस्तान के हालात के बाद चुनौतियां बढ़ीं हैं। चुनौतीपूर्ण माहौल में SCO का आयोजन हुआ है। कट्टरपंथ से मिलकर लड़ने की जरूरत है। शांति, सुरक्षा आज सबसे बड़ी चुनौती है। भारत ने अन्य देशों के साथ सेवाएं साझा की हैं। भारत ने तकनीक का सफल सहारा लिया है। खनिज संपदा, इंफ्रा के लिए कनेक्टिविटी जरूरी है। SCO के सदस्य के रूप में ईरान का स्वागत है।
12:38PM
बेस मेटल्स में कारोबार
बेस मेटल्स में आज मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। एल्युमिनियम में लगातार तेजी के बाद दबाव है। डॉलर में मजबूती से मेटल्स पर दबाव बना है। शंघाई स्टील फ्यूचर रिकॉर्ड हाई पर है। इसके भाव एक दिन में करीब 7% बढ़े हैं। इनवेंट्री घटने से सप्लाई में कमी आई है। Nickel Pig Iron के आउटपुट पर रोक की चर्चा है।
12:18PM
क्रूड में कारोबार
कच्चा तेल 2 महीने के ऊंचाई पर स्थिर दिख रहा है। ब्रेंट का भाव 75डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बरकरार है। US गल्फ से अब भी सप्लाई में पूरी तरह सुधार नहीं आया है। पिछले साल के मुकाबले डिमांड में जोरदार उछाल देखने को मिला है। गैस कीमतों में उछाल से भी क्रूड को सपोर्ट मिल रहा है। जनवरी से अब तक US गैस प्राइस में 115% की तेजी आई है। यूरोप में जनवरी से अब तक गैसे के भाव 240% बढ़े हैं। 2022 तक क्रूड डिमांड 100mbpd के पार निकलने का अनुमान है।
12:00PM
सोने में कारोबार
सोना एक महीने के निचले स्तर पर फिसल गया है। ऊंचाई से सोना करीब 20% टूटा है। कॉमेक्स पर इसका भाव 1760 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। सोने में एक दिन में करीब 3% की गिरावट आई है। डॉलर में मजबूती से सोने पर दबाव बढ़ा है। मजबूत अमेरिकी आंकड़ों से भी इस पर दबाव बना है। US रिटेल सेल्स आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे हैं। US लेबर मार्केट और इंडस्ट्री प्रोडक्शन में रिकवरी आई है। अगले हफ्ते FOMC की होने वाली बैठक पर बादार की नजर है।
11:40AM
ईज ऑफ डुइंग बिजनेस रिपोर्ट जारी नहीं करेगा वर्ल्ड बैंक, रैंकिंग बढ़ाने का था प्रेशर
वर्ल्ड बैंक ग्रुप ने कहा है कि उसने देशों में इनवेस्टमेंट के माहौल पर ईज ऑफ डुइंग बिजनेस रिपोर्ट प्रकाशित नहीं करने का फैसला किया है। वर्ल्ड बैंक का कहना है कि उसकी जांच में वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से डेटा में गड़बड़ी करने का दबाव डालने का पता चला है। इनमें तत्कालीन चीफ एग्जिक्यूटिव क्रिस्टियाना जॉर्जियेवा भी शामिल थी।
11:25AM
लखनऊ में FM निर्मला सीतारामन की अध्यक्षता में GST काउंसिल की बैठक जारी है। पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाना संभव नहीं लग रहा है। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री का एक बयान आया है जिसमें कहा गया है कि हम पेट्रोलियम प्रोडक्ट GST में लाने के खिलाफ हैं। इससे राज्य से राजस्व का बड़ा हिस्सा चला जाएगा। पेट्रोल-डीजल GST में लाना जनहित में नहीं है।
11:15AM
RAJESH EXPORTS को जर्मनी से 690 करोड़ रुपए का एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है।
10:58AM
संजीव भसीन की सबेरे की टॉप पिक्स
संजीव भसीन ने बाजार पर राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि आईटी और मेटल में प्रॉफिट बुक कीजिये और ये पैसा मिडकैप बैंक्स और ऑटो स्टॉक्स में लगाएं। आज देखिये बैंकिंग के साथ आयशर मोटर, मारूति, टीवीएस मोटर, बॉश जैसे स्टॉक्स आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। आज के बाजार में मैं डिफेंसिव हूं इसलिए मुझे फार्मा अच्छा लग रहा है। मेरे आज के दो स्टॉक्स बाजार की तेजी को देखते हुए सावधानी बरतते हुए चुने गये हैं।
Buy PEL @ 2640/45, Stop 2600, Target 2775
संजीव भसीन ने निवेशकों के लिए पहली पिक्स के रूप में PEL में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ये स्टॉक मैंने कल भी सुझाया था ये हाउसिंग की प्राइस और रियल इस्टेट की तेजी के लिहाजा से बेस्ट प्ले होगा। इस स्टॉक को 2640 से 2645 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 2775 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 2600 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Buy Aurobindo Pharmaceuticals @748/750, Stop 734, Target 790
दूसरी पिक्स के रूप में संजीव भसीन ने निवेशकों को Auro Pharmaceuticals में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ये स्टॉक रिजल्ट के बाद आउटपरफॉर्म करेगा। इस स्टॉक को 748 से 750 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 790 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 734 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
10:55AM
देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या मे उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 34,403 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कल यानी 17 सितंबर को 30,570 नए मामले सामने आए थे और 431 लोगों की मौत हो गई थी। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 37,950 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं और रिकवरी रेट 97.65 फीसदी पहुंच गया है। देश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 3,39,056 है। अब तक कुल 3,25,98,424 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।
10:50AM
ITC में जोश कायम
ITC में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। ये 3 परसेंट के उछाल के साथ NIFTY का TOP GAINER बना है। इस हफ्ते ये 10 परसेंट चढ़ा है। CLSA की इसमें 265 रुपए के लक्ष्य के साथ खरीदारी की सलाह है।
10:45AM
हिट है कंज्मशन थीम
बाजार में कंज्मशन थीम हिट है। IRCTC रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। 1 महीने में 50 परसेंट की तेजी आई है। टूरिज्म, लिकर, फूड और एविएशन शेयरों में भी एक्शन दिख रहा है।
10:40AM
बाजार में रिकॉर्ड तेजी
बाजार में हाई पर हाई बन रहे हैं। सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर दिख रहे हैं। सेंसेक्स के कदम 60 हजार की तरफ बढ़ गए हैं। निफ्टी बैंक भी 38,000 के पार दिख रहा है। बैंक और फाइनेंशियल सेक्टर में जोरदार तेजी है। BJAJA TWINS,BHARTI और TITAN में अच्छी खरीदारी दिख रही है। फिलहाल सेंसेक्स 507.71 अंक यानी 0.86% की बढ़त के साथ 59,648.87 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 138.70 अंक यानी 0.79% की बढ़त के साथ 17,768.20 के स्तर पर दिख रहा है।
10:30AM
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक PTFE(Polytetrafluoroethylene)पर एंटी डंपिंग ड्यूटी लग सकती है। चीन से इंपोर्ट PTFE पर एंटी डंपिंग संभव है। DGTR ने जांच शुरू कर दी है। इस पर नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। बता दें कि GUJARAT FLUORO ने एंटी डंपिंग की मांग की थी। शुरुआती जांच में डंपिंग का मामला सही पाया गया है।
10:10AM
डॉलर के मुकाबले रुपए ने आज हल्की मजबूती के साथ शुरुआत की है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 3 पैसे की बढ़त के साथ 73.52 के मुकाबले 73.49 के स्तर पर खुला है।
9:55AM
आइए जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस सलाह दे रहे हैं-
CREDIT SUISSE की NARCL-Bad Bank पर राय
CREDIT SUISSE ने NARCL-Bad Bank पर राय व्यक्त करते हुए कहा कि बैड बैंक में 90,000 करोड़ रुपये के NPA ट्रांसफर होंगे। इससे इस वित्त वर्ष में 2,400 करोड़ रुपये कैश रिकवरी संभव है। इन्हें सरकारी बैंकों में SBI पसंद है और प्राइवेट बैंकों में Axis, ICICI & HDFC Bank पसंद है।
CLSA की ITC पर राय
CLSA ने ITC पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 265 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि लो बेस के चलते FY22 में सिगरेट वॉल्यूम 12% संभव है। मेट्रो और दक्षिण में रिकवरी से वॉल्यूम को सपोर्ट मिल रहा है। शेयर का वैल्युएशन आकर्षक है। इसके आगे सिगरेट बिजनेस और FMCG मार्जिन में सुधार संभव है।
MORGAN STANLEY की TVS MOTOR पर राय
MORGAN STANLEY ने TVS MOTOR पर Underweight रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 412 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने यूरोपीय ई-बाइक कंपनी का अधिग्रहण किया है। कंपनी की EV के लिए जोरशोर से तैयारी जारी है। हालांकि ICE पोर्टफोलियो में जोखिम के चलते इसका शेयर अंडरवेट है।
09:35AM
HERO MOTOCORP
कंपनी 20 सितंबर से मोटरसाइकिल और स्कूटर की कीमतें 3000 रुपए तक बढ़ाएगी। कमोडिटी की बढ़ती कीमतों की वजह बढ़ोतरी की जा रही है। Hero MotoCorp ने कहा है कि त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने की उम्मीद है।
09:21AM
बाजार ने आज जोरदार तेजी के साथ आगाज़ किया है। फिलहाल सेंसेक्स 340.78 अंक यानी 0.58% की बढ़त के साथ 59,481.94 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 99.30 अंक यानी 0.56% की बढ़त के साथ 17,728.80 के स्तर पर दिख रहा है।
09:05AM
प्री-ओपनिंग में बाजार ने आज मजबूत शुरुआत की है। फिलहाल Sensex 268.82 अक यानी 0.45% की बढ़त के साथ 59,409.98 के स्तर पर दिख रहा है। वही, Nifty 80 अंक यानी 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 17700 के पार दिख रहा है।
08:50AM
SANSERA ENGG का IPO 11 गुना से ज्यादा भरा
SANSERA ENGG के IPO को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ये आईपीओ 11 गुना से ज्यादा भरकर बंद हुआ है। कंपनी ने करीब 1280 करोड़ रुपए जुटाए हैं। इसका प्राइस बैंड 734 से 744 के रुपए के बीच है।
08:45AM
फूड डिलिवरी पर लग सकता है GST
लखनऊ में GST काउंसिल की आज अहम बैठक है। इसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल होंगी। फूड डिलिवरी पर 5% GST लग सकता है। कोविड दवाओं पर GST छूट जारी रह सकती है। राज्यों के Compensation,cess और पेट्रोल डीजल पर भी चर्चा की उम्मीद है।
08:42AM
ALUMINIUM FOIL पर एंटी डंपिंग ड्यूटी
ALUMINIUM से जुड़ी कंपनियां आज फोकस में रहेंगी। ALUMINIUM FOIL पर ANTI DUMPING DUTY लगाई गई है। वित्त मंत्रालय ने इस पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। HINDALCO समेत कई कंपनियों ने इसकी मांग की थी।
08:36 AM
WHITE GOODS PLI में 5,886 करोड़ रुपए का निवेश
ACs और LED Lights कंपनियां आज धमाल करेंगी। White Goods PLI के लिए Dixon,Voltas समेत 52 कंपनियों ने आवेदन किया है। इस सेक्टर में करीब 6 हजार करोड़ के निवेश का वादा किया गया है।
08:32 AM
BIOCON BIOLOGICS और SERUM के बीच करार
ग्लोबल मार्केट में वैक्सीन सप्लाई के लिए BIOCON BIOLOGICS और Serum इंस्टीट्यूट ने करार किया है। इस करार के तहत SERUM 15 साल तक सालाना 10 करोड़ वैक्सीन मुहैया कराएगी। कोरोना की वैक्सीन भी इसमें शामिल होगी। करार के तहत SERUM (Serum Institute Life Sciences)को BIOCON BIOLOGICS में 15% हिस्सा मिलेगा। 15% हिस्से की वैल्यू 4.9 अरब डॉलर की गई है। BBLग्लोबल मार्केट में SILS की वैक्सीन बेच पाएगी। BBL में Adar Poonawalla को बोर्ड सीट भी मिलेगी।
08:25 AM
बैड बैंक को 30600 करोड़ रुपए की गारंटी
सरकारी बैंकों में आज फिर तूफानी तेजी दिख सकती है। NPA को खरीदने के लिए सरकार ने बैड बैंक को करीब 31 हजार करोड़ की गारंटी दी है। वित्त मंत्री ने कहा है कि ये गारंटी 5 साल के लिए लागू होगी।
08:15 AM
ग्लोबल मार्केट से संकेत मिलेजुले
भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल मार्केट से संकेत मिलेजुले नजर आ रहे हैं। एशिया में NIKKEI आधा परसेंट मजबूत है। SGX NIFTY रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। लेकिन DOW FUTURES में नरमी है। कल DOW JONES और S&P 500 हल्की गिरावट पर बंद हुए थे।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।