03:35 PM
03:35 PM
आज बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी लेकिन कारोबारी दिन के दौरान बाजार में मुनाफावसूली हावी हुई और अंत में सेसेंक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुआ। आज के कारोबार में छोटे-मझोले शेयरों में भी दबाव के साथ कारोबार देखने को मिला। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.71 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेसेंक्स 410.28 अंक यानी 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 59,667.60 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 106.50 अंक यानी 0.60 फीसदी टूटकर 17,748.60 के स्तर पर बंद हुआ।
03:15 PM
सरकार ने वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) को उसकी कोरोना वैक्सीन ट्रायल प्रोग्राम के लिए 7 साल से 11 साल के बच्चों को इनरोल करने की इजाजत दे दी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के एक विषय विशेषज्ञ पैनल ने कहा, विस्तृत विचार-विमर्श के बाद समिति ने प्रोटोकॉल के अनुसार 7 से 11 वर्ष के आयु वर्ग बच्चों को इनरोल करने की अनुमति देने की सिफारिश की।
सीरम इंस्टीट्यूट कोविशील्ड के अलावा कोवैक्स नाम से भी एक कोविड वैक्सीन बना रही है। पिछले महीने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के CEO अदार पूनावाला ने कहा था कि उन्होंने उम्मीद है कि कोवैक्स को इस साल अक्टूबर में एडल्ट के लिए और अगले साल की पहली तिमाही में इसे बच्चों के लिए लॉन्च कर दिया जाएगा।
03:02 PM
पीवीआर के मैनजमेंट ने सीएनबीसी-आवाज से खास बातचीत में कहा कि कोविड-19 के चलते 18 महीने से दर्शक सिनेमाघरों से दूर हैं। महाराष्ट्र में सिनेमाघर खोलने की इजाजत नहीं है। महाराष्ट्र में कंपनी का सिनेमा कारोबार का बड़ा हिस्सा है। कंपनी को महाराष्ट्र से रेवेन्यू का बड़ा हिस्सा मिलता है। कुछ बड़ी फिल्मों की रिलीजिंग डेट फाइनल हैं। नवंबर, दिसंबर में बड़ी फिल्मे रिलीज होने को तैयार है। कोविड के दौरान नुकसान को पूंजी जुटाकर पूरा किया है।
02:52 PM
CCI की पेनल्टी के बाद UBL के शेयर्स में ब्रोकरेज की राय
ब्रोकरेज फर्म ICICI direct ने कहा है, UBL और बीयर इंडस्ट्री को पिछले कुछ वर्षों से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी को पेनल्टी जमा करने के लिए और कर्ज लेना होगा। इससे कंपनी की वित्तीय स्थिति पर दबाव बढ़ जाएगा। हालांकि, CCI के फैसले के खिलाफ UBL की ओर से सुप्रीम कोर्ट में अपील की जा सकती है।
कंपनी के सामने मुश्किलों के बावजूद ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि बीयर के मार्केट में संभावना मौजूद है। हालांकि, इसके साथ ही कंपनी के शेयर के लिए इसने टारगेट प्राइस घटाकर 1,400 रुपये कर दिया है।
मोतीलाल ओसवाल ने पिछले सप्ताह कहा था कि कंपनी के स्टॉक पर कोई अनुमान देने से पहले वह पेनल्टी के भुगतान की समयसीमा की जानकारी मिलने का इंतजार करेगी। ब्रोकरेज फर्म ने कंपनी के स्टॉक पर सेल रेटिंग को बरकरार रखा है।
02:40 PM
बाजार में गिरावट की क्या है वजह
शेयर बाजार के एक जानकार ने बताया, अमेरिकी 10-ईयर बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी हुई है, जो भारत जैसे उभरते बाजार के लिए अच्छी खबर नहीं है। खासतौर से अगर यह ट्रेंड आगे भी जारी रहता हुए दिखे। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड भी मंगलवार को करीब 1 पर्सेंट बढ़कर 80 डॉलर पर पहुंच गया, जिसका भारतीय परिद्श्य में नकारात्मक असर पड़ेगा।
उन्होंने कहा, आईटी शेयरों ने इस साल करीब 82 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। ऐसे में इस सेगमेंट में प्रॉफिट बुकिंग देखी जा रही है। इसके अलावा निवेशक चीनी रियल एस्टेट कंपनी एवरग्रैंड से जुड़े घटनाक्रम पर भी बारीकी से नजर रखे हुए हैं। निवेशकों को आशंका है कि चीन में एनर्जी संकट से उसकी ग्रोथ प्रभावित हो सकती है, जिसका असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर पड़ सकता है। गोल्डमैन सैक्स ने हाल ही में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन का ग्रोथ अनुमान घटाया है।
हालांकि शेयर बाजार के कुछ जानकार भारतीय शेयर बाजार में गिरावट को अच्छे संकेत के तौर पर भी देख रहे हैं। एक एक्सपर्ट ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार में दूसरे इमर्जिंग मार्केट के मुकाबले पिछले कुछ समय में काफी तेजी देखी गई है। ऐसे में इनमें थोड़ा प्रॉफिट बुकिंग होना जरूरी बन जाता है। फेस्टिव सीजन शुरू होने वाले है। ऐसे में मार्केट में वोलैटिलिटी बनी रहेगी। सुबह के कारोबार के दौरान निफ्टी वोलैटिलिटी इंडेक्स आज 2.7 पर्सेंट की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था।
02:30 PM
बाजार में गिरावट बढ़ी है। सेसेंक्स 1019.43 अंक यानी 1.70 फीसदी टूटकर 59,058.45 के स्तर पर नजर आ रहा है। निफ्टी 258.65 अंक यानी 1.45 फीसदी गिरकर 17,596.45 के स्तर पर नजर आ रहा है। मिडकैप इंडेक्स में 1.32 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.09 फीसदी की गिरावट के साथ कामकाज कर रहा है।
सेंसेक्स में 900 अंकों की भारी गिरावट, रुपया भी 1 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा, जानें क्या रही वजह?
02:26 PM
गोल्ड के प्राइसेज पर मंगलवार को मजबूत डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड्स बढ़ने के कारण प्रेशर रहा। फेडरल रिजर्व की ओर से मॉनेटरी पॉलिसी को लेकर स्पष्ट संकेत मिलने के इंतजार में इनवेस्टर्स की ओर से खरीदारी भी कम की जा रही है। MCX पर गोल्ड का अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 0.36 प्रतिशत बढ़कर 46,162 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
सिल्वर का सितंबर फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 1.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,578 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।गोल्ड के प्राइसेज में कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण गिरावट आई लेकिन रुपये में कमजोरी से गिरावट का अधिक असर नहीं था।
02:16 PM
इनसाइडर ट्रेडिंग मामले में 5 लोगों पर लगा बैन,Zee Entertainment के शेयरों पर दबाव
Zee Entertainment इनसाइडर ट्रेडिंग के मामले में 5 लोगों पर सेबी के बैन की पुष्टि के बाद आज सुबह के कारोबार में इस शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। सेबी ने इस मामले में जारी अपने आदेश में कहा है कि इस इनसाइडर ट्रेडिंग मामले में बीजल शाह (Bijal Shah) गोपाल रितोलिया (Gopal Ritolia), जतिन चावला (Jatin Chawla), गोमती देवी रितोलिया (Gomti Devi Ritolia) और Daljit Chawla पर सिक्योरिटी बाजार में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष किसी भी रूप में कारोबार करने से अगले आदेश तक प्रतिबंध जारी रहेगा। सेबी मामले की अगली सुनवाई में इन पांचो लोगों का पक्ष सुनने के बाद सेबी अगला फैसला लेगी। लेकिन तब तक इस लोगों पर सेबी ये अंतरिम फैसला लागू होगा।
गौरतलब है कि पिछले 1 महीनें में 84 फीसदी से ज्यादा भागने को बाद ये शेयर सुर्खियों में रहा है। इसके सबसे बड़े निवेशक Invesco की मांग है कि कंपनी की ईजीएम बुलाई जानी चाहिए, कंपनी के बोर्ड का पुनर्गठन होना चाहिए और MD & CEO पुनीत गोयनका को उनके पद से हटाया जाना चाहिए।
02:06 PM
CESC। NCDs के जरिए 400 करोड़ रुपये जुटाने को बोर्ड मंजूरी मिली है।
01:55 PM
संजीव भसीन की टॉप कॉल्स
संजीव भसीन ने बाजार पर राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि महीने और हफ्ते की एक्सपायरी की सप्ताह है इसलिए बाजार पर करेक्शन दिखाई दे रहा है लेकिन ये एक रूटीन करेक्शन है जिसके आपको तैयार रहना चाहिए। इसलिए फिलहाल ट्रेडिंग पोजीशन को हेज करके रहने में समझदारी है। मैं वैसे भी दो-तीन दिनों से कह रहा था कि आईटी और एफएमसीजी स्टॉक्स को बेचें और पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी करें। आज बड़े पीएसयू स्टॉक्स अच्छा कर रहे हैं।
उन्होंने इसके पहले ही मैंने कोल इंडिया, गेल, पीएफसी, आरईसी (Coal India, GAIL, PFC, REC) बहुत जोर-शोर से खरीदने का सुझाव दिया था वह आज ऊंचाई पर पहुंचे हैं। इसके साथ ही आईटी में माइंडट्री और एचसीएल टेक (Mindtree and HCL Tech) में शॉर्ट करने को कहा था उसमें लोगों ने बिकवाली करके पैसा बनाया है।
संजीव भसीन ने कहा कि अब बाजार में करीब 250 अंकों का करेक्शन आ गया है जिसकी वजह से मुझे लगता है कि अब खरीदारी का मौका बन रहा है इसलिए मैं कुछ दिग्गज स्टॉक्स यहां से खरीदने की सलाह दे रहा हूं जिसमें अगले 2-3 दिनों में जोरदार तेजी नजर आयेगी।
01:46 PM
सरकारी एयरलाइंस एयर इंडिया के लिए मिली वित्तीय बोलियों को कल यानी 29 सितंबर को खोला जा सकता है। सरकार अभी तक तकनीकी बोलियों की समीक्षा कर रही थी। यह जानकारी हमारे सहयोगी टीवी चैनल CNBC की एक रिपोर्ट में बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक सरकार नीलामी की प्रक्रिया को 15 अक्टूबर तक पूरा कर लेना चाहती है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि बोली की कीमत का 85 पर्सेंट एयर इंडिया के कर्ज के लिए होगा, जबकि 15 पर्सेंट कैश में होगा। इससे पहले एक न्यूज एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि सरकार को कर्ज में डूबी सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के लिए कई वित्तीय बोलियां मिली हैं।
01:36 PM
बाजार में मुनाफावसूली हावी है। निफ्टी 200 अंक से ज्यादा गिरकर 17600 के पास पहुंचा है। Infosys, HDFC Bank, TCS से दबाव बन रहा है। निफ्टी बैंक भी 550 अंक फिसला है। मिडैकप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिल रही है।
01:26 PM
IT शेयरों में बिकवाली का सिलसिला नहीं थम रहा। आज भी निफ्टी IT इंडेक्स ढाई परसेंट फिसला है। MINDTREE, COFORGE, HCL TECH में तीन परसेंट की गिरावट देखने को मिल रही है।
01:15 PM
सीएनबीसी- आवाज की EXCLUSIVE खबर के मुताबिक ITDC के होटल बिक्री की प्रक्रिया तेज होगी। ITDC विनिवेश की शर्तें आसान होंगी। कलिंगा अशोक के विनिवेश की शर्तेंआसान होंगी । IMG की बैठक में शर्तें आसान करने पर चर्चा हो रही है। ट्रांजैक्शन एडवाइजर-CBRE ने प्रेजेंटेशन दिया है। सूत्रों के मुताबिक लीज की मियाद बढ़ाने पर फैसला हो सकता है। ट्रांजेक्शन फीस घटाने पर भी चर्चा संभव है।
01:06 PM
27 अगस्त के निचले स्तर पर पहुंचा रुपया
रुपए में कमजोरी गहराई है। रुपया दिन के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। रुपया 27 अगस्त के निचले स्तर पर पहुंचा है। कल के मुकाबले आज रुपया 18 पैसे कमजोर हुआ है। फिलहाल 1 बजकर 06 मिनट पर रुपया 23 पैसे टूटकर 74.06 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
12:54 PM
कमजोर बाजार में भी एनर्जी शेयरों में जोरदार करंट लगा है। दुनिया भर में एनर्जी की कीमतें बढ़ने से एनर्जी शेयर दौड़े है। REC, PFC, POWER GRID, TATA POWER, NTPC सभी में 5 से 6 परसेंट की तेजी देखने को मिल रही है।
12:46 PM
कपास से बने हुए कपड़े महंगे हो सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कपास की कीमतें 10 साल के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। इस साल उत्पादन उम्मीद से कम होने के चलते कपास की कीमतों में तेजी बनी रह सकती है। 2011के बाद कीमतें 1 पाउंड प्रति ounce हुई। भारत में भी कीमतों में 10 से 12 परसेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली है। फिलहाल 6500-7000 रूपए प्रति क्विंटल भाव है जबकि कपास का सरकारी भाव 5725 रूपए प्रति क्विंटल है।
12:37 PM
Zen Technologies । डिफेंस ट्रेनिंग सोल्यूशन की उपलब्ध कराने वाली कंपनी Zen Technologies के शेयरों में पिछले 1 महीनें में दो गुने से ज्यादा बढ़त देखने को मिली है। ये स्टॉक BSE के टॉप 10 गेनरों में से एक रहा है। 24 अगस्त को ये शेयर 83.05 रुपए पर था। जबकि 27 सितंबर को ये 215 रुपए पर बंद हुआ था। इस अवधि में इस शेयर में 159 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। बता दें कि 15 सितंबर को इस स्टॉक ने 237.35 रुपए का रिकॉर्ड हाई छुआ था।
Zen Technologies का मार्केट कैप BSE पर 1,709.47 करोड़ रुपए है। ये स्टॉक बिगेस्ट गेनरों में रहा है। BSE SmallCap Index में शामिल ये अकेला ऐसा स्टॉक है जिसमें पिछले 1 महीनें में दो गुने से ज्यादा बढ़त देखने को मिली है। इसी अवधि में Sensex में 7.4 फीसदी और SmallCap Index में सिर्फ 8.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।
12:28 PM
Ashish Bahety की बाजार पर राय
NAV Investment के Ashish Bahety ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि पैसे आईटी से निकलकर एनर्जी और अन्य सेक्टर में लगाये जा रहे हैं इसलिए थोड़ा करेक्शन दिखाई दे रहा है लेकिन अच्छा है क्योंकि बाजार के सभी सेक्टर चलने चाहिए। हालांकि इस समय भी बाजार में खरीदारी का मूड ही नजर आ रहा है। इसलिए गिरावट पर खरीदारी करनी चाहिए। इसके अलावा बैंक निफ्टी में भी गिरावट पर खरीदारी करें।
12:17 PM
बाजार दिन के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। रियल्टी, IT शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल सेसेंक्स 398.34 अंक टूटकर 59,679.54 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 98.85 अंक गिरकर 17,756.25 के स्तर पर नजर आ रहा है।
12:12 PM
BHEL। Goa Shipyard से ऑर्डर मिला है। Warship Gun Mount के लिए ऑर्डर मिला है।
12:07 PM
HDFC BANK। HDFC bank कल नए कार्ड लॉन्च करेगा। नए कार्ड लॉन्चिंग पर कल प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। नए कार्ड के साथ मौजूदा कार्ड भी नए फीचर्स के साथ लॉन्च होगा।
12:00 PM
कच्चे तेल में उबाल क्यों?
3 साल की ऊंचाई पर तेल कारोबार कर रहा है। क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल के पार निकला है। कच्चा तेल बीते 1 महीने में ही 11% महंगा हुआ। इस साल अब तक कच्चा तेल 53% महंगा हुआ है। कोरोना केस कम होने से ग्लोबल मांग बढ़ी है। एशिया, यूरोप में ट्रैवल, इंडस्ट्री डिमांड में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अमेरिकी गल्फ से क्रूड सप्लाई अब भी तंग है। अक्टूबर 18 के बाद सबसे निचले लेवल पर US इंवेंट्री पहुंची है। सर्दियों में डिमांड और बढ़ने की उम्मीद से भी सपोर्ट मिल रहा है। भारत का ऑयल इंपोर्ट 3 महीने की ऊंचाई पर है। 4 अक्टूबर को OPEC की बैठक होगी।
11:50 AM
नेचुरल गैस में उछाल
7 साल के हाई पर नेचुरल गैस के भाव पहुंचे है। पावर सेक्टर से मजबूत मांग से सपोर्ट मिल रहा है। यूरोप से गैस की सप्लाई काफी तंग है। सर्दियों में डिमांड बढ़ने से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। 2020 के मुकाबले चीन का इंपोर्ट दोगुना हुआ है। ब्राजील का गैस इंपोर्ट रिकॉर्ड हाई के करीब पहुंचा है।
11:40 AM
देश की प्रमुख फर्टिलाइजर कंपनियों में शामिल Paradeep Phosphates को IPO के जरिए फंड जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI से स्वीकृति मिल गई है। इस IPO में लगभग 1,255 करोड़ रुपये के नए शेयर्स जारी किए जाएंगे और मौजूदा शेयरहोल्डर्स और प्रमोटर्स की ओर से 12,00,35,800 शेयर्स तक का ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा।
Adventz ग्रुप ऑफ कंपनीज की यूनिट Paradeep Phosphates फॉस्फेटिक फर्टिलाइजर्स का प्रोडक्शन और मार्केटिंग करती है।OFS में इसकी प्रमोटर जुआरी मैरोक फॉस्फेट्स 75,46,800 शेयर्स और केंद्र सरकार 11,24,89,000 शेयर्स की बिक्री करेगी। कंपनी में सरकार की लगभग 19.55 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
11:30 AM
INDUSIND BANK। McLeod Russel के 44 लाख शेयर बेचे है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 13.20 रुपये यानी 0.99 फीसदी की गिरावट के साथ 1139 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
11:20 AM
L&T INFOTECH। eClinicalHealth के साथ करार किया है। क्लिनिकल ट्रायल इनोवेशन के लिए करार किया है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 136.90 रुपये यानी 2.33 फीसदी की गिरावट के साथ 5844.00 के स्तर पर नजर आ रहा है।
11:10 AM
SUN PHARMA। भारत में Chericof 12 कफ सीरप लॉन्च की है। Chericof 12 12 घंटे में कफ से राहत देगा। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 3.65 फीसदी की गिरावट के साथ 759.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
डिफेंस से जुड़े इस स्टॉक में 1 महीनें में दिखा 159% का उछाल, जानिए क्या आगे भी जारी रहेगी ये तेज चाल
10:59 AM
ALLCARGO LOGISTICS। फंड जुटाने के लिए Jefferies Financial को बैंकर नियुक्त किया है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 2.55 रुपये यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 261.75 के स्तर पर नजर आ रहा है।
10:52 AM
सरकार ने LPG स्कीम का फायदा रोका, जिससे पेट्रोलियम प्रोडक्ट पर सब्सिडी 92% तक घटी
अप्रैल-जुलाई की अवधि में सालाना आधार पर पेट्रोलियम प्रोडक्ट सब्सिडी में 92% की गिरावट देखने को मिली है। इसकी वजह पर नजर डालें तो सरकार ने कुकिंग ईंधन की कीमत में भारी बढ़त के बावजूद LPG सिलिंडरों पर मिलने वाली सब्सिडी को लाखों लाभभोगियों के एकाउंट में ट्रांसफर करना रोक दिया है।
2021-22 के पहले 4 महीनों में पेट्रोलियम प्रोडक्ट सब्सिडी के 1,233 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। जो कि पिछले साल यानी 2020-21 की इसी अवधि के 16,461 करोड़ रुपए से कम है। बता की पिछले साल की इस अवधि में गरीब परिवारों की तीन फ्री री-फिल दिए गए थे।
10:45 AM
संजीव भसीन ने कहा रुपये में दिख सकती है कमजोरी, लिहाजा इन 2 स्टॉक्स पर लगाएं दांव
संजीव भसीन ने निवेशकों के लिए पहली पिक्स के रूप में HCL Tech में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इसमें गिरावट के बाद एक तेज रिकवरी देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 1270 से 1272 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 1310 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 1248 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
दूसरी पिक्स के रूप में संजीव भसीन ने निवेशकों को L&T में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि एल एंड टी टेक और अन्य ग्रुप कंपनियों को मिले ऑर्डर की वजह से ये स्टॉक इन्हें पसंद आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 1746 से 1750 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 1820 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 1720 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
10:35 AM
अगले दो-तीन सप्ताह में ये तीन स्टॉक्स अच्छा रिटर्न दे सकते हैं।
फिलिप्स कार्बन ब्लैक - LTP: 268.45 रुपये, टारगेट प्राइसः 300 रुपये, स्टॉप लॉसः 250 रुपये, तेजीः 12 प्रतिशत
इस स्टॉक ने डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन को डेली चार्ट पर अधिक वॉल्यूम के साथ तोड़ा है और 3 अगस्त के बाद से उच्च स्तर पर बंद हुआ है। इसके लिए शॉर्ट टर्म का ट्रेंड पॉजिटिव है जिसमें यह सभी महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है।
JB Chemicals - LTP: 1,869.70 रुपये, टारगेट प्राइसः 2,100 रुपये, स्टॉप लॉसः 1,750 रुपये, तेजीः 12 प्रतिशत
इस स्टॉक ने डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन को तोड़ दिया है। इस स्टॉक का ट्रेंड पॉजिटिव है और यह 20, 50 और 100-डे EMA से ऊपर कारोबार कर रहा है। RSI और MFI लाइन ने ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट दिया है जो शॉर्ट टर्म में तेजी का संकेत है।
गोदरेज इंडस्ट्रीज - LTP: 577.45 रुपये, टारगेट प्राइसः 640 रुपये, स्टॉप लॉसः 538 रुपये, तेजीः 11 प्रतिशत
इस स्टॉक ने 100-डे EMA पर कई बार सपोर्ट लेने के बाद तेजी की ओर वापसी की है। इसका ट्रेंड पॉजिटिव है और यह 50, 100 और 200-डे EMA से ऊपर कारोबार कर रहा है। इसके डेली RSI ने ट्रेंड लाइन ब्रेकआउट दिखाया है जो शॉर्ट टर्म में अच्छे मूवमेंट का संकेत दे रहा है। पिछले कुछ महीनों में इसमें खरीदारी बढ़ी है और तेजी के दिनों में इसमें वॉल्यूम अधिक रहती है।
10:27 AM
सीएनबीसी-आवाज की EXCLUSIVE खबर के मुताबिक रेल यात्रा के दौरान इंश्योरेंस सस्ता होगा। इसके लिए IRCTC जल्द नया टेंडर निकालेगा । इसके लिए IRCTC ने 4 कंपनियों को शॉर्टलिस्ट किया है। शॉर्टलिस्ट कंपनियों में ICICI Lombard का नाम शामिल है। 0.35 पैसे पर 10 Lk तक का इंश्योरेंस मिल सकता है।
10:16 AM
COAL INDIA का जोश हाई पर है। शेयर 6 महीने में 30 परसेंट दौड़ है। कंपनी की मैनेजमेंट ने सीएनबीसी आवाज से खास बातचीत में आगे बेहतर मांग की उम्मीद जताई है। मैनेजमेंट ने कहा- ई-ऑक्शन में अच्छी कीमत मिलेगी। कंपनी दाम 10 परसेंट तक बढ़ा सकते हैं।
10:05 AM
Rupee opening: डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती देखने को मिली है। डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे मजबूत होकर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 73.80 के स्तर पर खुला है।
वहीं कल यानी सोमवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होकर बंद हुआ था। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 14 पैसे कमजोर होकर 73.84 के स्तर पर बंद हुआ था।
09:55 AM
सितंबर एक्सपायरी से पहले कंसॉलिडेशन के मूड में बाजार नजर आ रहा है। निफ्टी 17850 के ऊपर टिका है। RIL, HUL, SBI और POWER GRID सपोर्ट दे रहे हैं। निफ्टी बैंक पर हल्का दबाव देखने को मिल रहा है लेकिन सरकारी बैंकों के शेयर चमक रहे हैं।
09:47 AM
GODREJ CONSUMER में 5 परसेंट की शानदार तेजी देखने को मिल रही है। मैनेजमेंट ने इंडोनेशिया कारोबार में भरोसा रिकवरी का दिया है। ब्रोकरेज हाउसेज भी शेयर पर बुलिश हुए। MACQUARIE ने कंज्यूमर स्पेस में टॉप पिक बताया है।
09:36 AM
एनर्जी शेयरों में तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है। निफ्टी एनर्जी इंडेक्स सितंबर में 10 परसेंट उछला है। एक महीने में, IOC, TATA POWER, NTPC और ONGC ने 10 से 18 परसेंट का शानदार रिटर्न दिया है।
09:29 AM
CADILA पर ब्रोकरेज हाउसेस की राय
CREDIT SUISSE ने CADILA पर Underperform रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 380 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की बच्चों के लिए कोविड वैक्सीन के मार्केट पर नजर है। कंपनी अगले महीने बच्चों के लिए वैक्सीन लॉन्च कर सकती है।
09:22 AM
ICICI PRU पर ब्रोकरेज हाउसेस की राय
UBS ने ICICI PRU पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 800 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि FY23 तक दोगुने VNB का गाइडेंस बरकरार है। इसके अलावा मैनेजमेंट को मार्जिन में बढ़त जारी रहने की उम्मीद है। इसके बाद भी FY21-24 के दौरान APE में 22.7% CAGR ग्रोथ संभव है। वहीं FY21-24 के दौरान औसत VNB मार्जिन 26.2% संभव है।
09:16 AM
मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की फ्लैट शुरुआत हुई है। सेसेंक्स 25.29 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 60,140.54 के स्तर पर नजर आ रहा है। वही निफ्टी 44.40 अंक यानी 0.25 फीसदी की मजबूती के साथ 17,899.50 के स्तर पर नजर आ रहा है।
09:03 AM
प्री-ओपनिंग में बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। सेसेंक्स 244 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 60353.75 के स्तर पर नजर आ रहा है। वही निफ्टी 105 अंक यानी 0.56 फीसदी की मजबूती के साथ 17943.10 के स्तर पर नजर आ रहा है।
08:58 AM
GODREJ CONSUMER पर ब्रोकरेज की राय
MACQUARIE ने GODREJ CONSUMER पर Outperform रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1300 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी को इंडोनेशिया कारोबार में रिकवरी की उम्मीद है। ये इनकी कंज्यूमर स्पेस में टॉप पिक है।
JEFFERIES ने GODREJ CONSUMER पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1,190 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इंडोनेशिया में धीरे-धीरे ग्रोथ बढ़ने की उम्मीद है। इसके बादा विस्तार और लॉन्च से डबल डिजिट ग्रोथ मुमकिन है। वहीं लागत में तेजी का असर प्राइस बढ़ाने से कम होगा।
08:50 AM
Paras Defence IPO: पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयरों का अलॉटमेंट आज यानी 28 सितंबर को होने वाला है। कंपनी के इश्यू का सब्सक्रिप्शन जबरदस्त रहा। यह 304.26 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 2017 के बाद पहली बार किसी इश्यू का सब्सक्रिप्शन इतना ज्यादा हुआ है। दमदार सब्सक्रिप्शन का असर ग्रे मार्केट पर भी साफ नजर आ रहा है।
Paras Defence के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में 260 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के इश्यू प्राइस के मुकाबले ग्रे मार्केट प्रीमियम 150% ऊपर है। कंपनी का इश्यू प्राइस 175 रुपए है। इस हिसाब से देखें तो कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 435 (175+260) रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।
08:43 AM
SVRL का IPO BSE SME प्लेटफॉर्म पर बुधवार को खुलेगा
श्री वेंकटेश रिफाइनरीज लिमिटेड (SVRL) का IPO 29 सितंबर को खुलेगा। सोयाबीन ऑयल और कॉटन सीड ऑयल जैसे एडिबल ऑयल्स की रिफाइनिंग के बिजनेस से जुड़ी यह कंपनी BSE के SME प्लेटफॉर्म पर IPO ला रही है। इसका प्राइस 40 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का है।
कंपनी 29,28,000 इक्विटी शेयर्स बेचकर 11.71 करोड़ रुपये तक जुटाएगी। इसके लिए मिनिमम एप्लिकेशन 3,000 शेयर्स की होगी। इस फंड का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और कॉरपोरेट जरूरतों के लिए करेगी। SVRL का पिछले फाइनेंशियल ईयर में रेवेन्यू लगभग 337 करोड़ रुपये और टैक्स के बाद प्रॉफिट 3.5 करोड़ रुपये का था।
कंपनी मुख्यतौर पर सोयाबीन ऑयल और कॉटन सीड ऑयल की रिफाइनिंग और प्रोसेसिंग करती है। यह कच्चा ऑयल खरीदकर उसकी रिफाइनिंग करने के बाद पैकेजिंग और बिक्री करती है।
08:37 AM
Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल और डीजल के नए रेट आज यानी मंगलवार को जारी हो गए हैं। तेल कंपनियों ने आज डीजल और पेट्रोल दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। डीजल के दाम 53 पैसे तक बढ़े हैं। वहीं, कल भी डीजल के दामों में 25 से 27 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, पेट्रोल के दाम में भी 20 से 21 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में पेट्रोल 101.39 रुपये प्रति लीटर पर औैर डीजल 89.57 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
08:30 AM
WHIRLPOOL की शॉपिंग
Whirlpool, Elica PB India में मेजोरिटी हिस्सा खरीदेगी । 425 करोड़ में 38% अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने का करार किया है। Elica में Whirlpool की हिस्सेदारी बढ़कर 87 फीसदी होगी।
08:23 AM
JSPL। ICRA ने लॉन्ग टर्म लोन पर रेटिंग A से बढ़ाकर A+ की है। आउटलुक भी स्टेबल से बढ़ाकर पॉजिटिव किया है।
08:17 AM
GSFC। Caprolactam पर भारी एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाई गई है। रूस और दूसरे देशों से एंटी डंपिंग पर ड्यूटी लगाई गई है। 560.82 डॉलर प्रति MT तक ड्यूटी लगाने की सिफारिश की गई है।
08:12 AM
निफ्टी पर रणनीति
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी का रजिस्टेंस जोन 17921-17961 पर है। इसका बड़ा रजिस्टेंस जोन 17994-18030 और बेस जोन 17795-17775 है। इसका बड़ा बेस जोन 17795-17775 पर है। आंकड़ों के मुताबिक अब भी 17961-17775 की ट्रेडिंग रेंज है। 17900-18000 पर भारी कॉल राइटिंग, 17700-800 पर पुट राइटर्स का जोर है। RIL, ICICI Bank, HDFC Bank का सेटअप अच्छा, तेजी में साथ दे सकते हैं। 17775 के करीब खरीदें, 17961-794 के करीब निकलें है। दिग्गज शेयरों में दम दिख रहा है।
08:07 AM
निफ्टी बैंक पर रणनीति
वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 38371-38510
है। इसका बड़ा रजिस्टेंस जोन 38690-38820 और बेस जोन 38040-37910 है। बड़ा बेस जोन 37800-37640 है। ICICI Bank, HDFC Bank काफी मजबूत नजर आ रहे है। इनमें ब्रेकआउट की संभावना काफी ज्यादा है। लिहाजा लॉन्ग रहें, पहला बेस जबतक है तबतक हर गिरावट को खरीदें । ऊपर पहला रजिस्टेंस जोन 38371-38510 हासिल हो सकता है।
07:53 AM
आज के ट्रेडिंग कॉल्स
CENTRUM BROKING LTD
BUY MCX SL 1685 TGT 1800
THE STREETS
BUY MARUTI, STOP 7300, TGT 7500
IIFL SECURITIES
BUY GRASIM SL 1600 AND TGT 1710
07:44 AM
गैस के दाम बढ़ने से इंडस्ट्री को नुकसान: GAIL
गैस के दाम बढ़ने से इंडस्ट्री और कंज्यूमर दोनों को नुकसान होगा। GAIL चेयरमैन का बड़ा बयान 1 अक्टूबर से नेचुरल गैस के दाम बढेंगे । कच्चा तेल भी 80 डॉलर के करीब पहुंचा है।
07:39 AM
Raymond में बड़ी रीस्ट्रक्चरिंग
RAYMOND के बोर्ड ने बड़ी RESTRUCTURING को मंजूरी दी है। REAL ESTATE और APPAREL कारोबार अलग होगा लेकिन कंपनी ने LIFESTYLE BUSINESS को DEMERGE करने की योजना वापस ली है।
07:33 AM
HDFC:1100 Cr का Q2 एडवांस टैक्स जमा किए
इकोनॉमी में रिकवरी के अच्छे संकेत मिल रहे हैं । HDFC ने Q2 में पिछले साल के मुकाबले दोगुने से ज्यादा एडवांस टैक्स भरा है। कंपनी ने 500 करोड़ की तुलना में 1100 करोड़ रुपए बतौर एडवांस टैक्स जमा किए है।
07:24 AM
उधारी नहीं बढ़ाएगी सरकार
दूसरी छमाही में सरकार उधारी नहीं बढ़ाएगी। लक्ष्य के मुताबिक 5 लाख करोड़ ही जुटाएगी। टैक्स वसूली बढ़ने से सरकार ने फैसला किया है।
07:15 AM
एशिया कमजोर, US मार्केट मिलाजुला
ग्लोबल मार्केट से संकेत मिलेजुले नजर आ रहे है। एशियाई बाजारों पर शुरुआती दबाव देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY में फ्लैट कारोबार हो रहा है। कल अमेरिकी बाजार MIXED बंद हुए थे । DOW में 70 अंकों की मजबूती दिखी थी।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।