03:35 PM
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में शानदार रैली देखने को मिली। सेसेंक्स- निफ्टी हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा। वहीं छोटो-मझोले शेयरों में भी शानदार तेजी देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.71 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.51 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में बढ़त देखने को मिली जबकि निफ्टी के 50 में से 36 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में तेजी हावी है।
कारोबार के अंत में सेसेंक्स 533.74 अंक यानी 0.91 फीसदी की बढ़त के साथ 59,299.32 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 159.20 अंक यानी 0.91 फीसदी की मजबूती के साथ 17,691.25 के स्तर पर बंद हुआ।
03: 20 PM
कोरोना के चलते भारी मार का सामना कर रहे ऑटो मैन्यूफैक्चरर चिप शॉर्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं जिसके चलते सितंबर में सवारी वाहन बाजार में 95 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाली 9 कंपनियों के वॉल्यूम में 37 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। इन कंपनियों ने सितंबर में घरेलू बाजार में 167,871 यूनिट की बिक्री की है। वहीं, पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 265,702 वाहन बेचे थे।
सेमीकंडक्टर की कमी मारुति पर भारी पड़ी है। सितंबर में कंपनी की बिक्री अनुमान से ज्यादा घटी है। इस अवधि में कंपनी ने 46% कम गाड़ियां बेची हैं। बजाज ऑटो की बिक्री 9 फीसदी घटी लेकिन अनुमान से ज्यादा रही है। Escorts ने पहले के मुकाबले 25 फीसदी कम गाड़ियां, Ashok Leyland की बिक्री भी अनुमान से कम रही है।
03:10 PM
Paytm IPO के लिए फॉरेन इनवेस्टर्स से 20-22 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर डिमांड
ऑनलाइन पेमेंट्स कंपनी पेटीएम के IPO को लेकर हलचल बढ़ रही है। इस डिवेलपमेंट की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि कंपनी को सॉवरेन वेल्थ फंड्स और फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (FII) से 20-22 अरब डॉलर के वैल्यूशन पर डिमांड मिल रही है। पेटीएम की योजना दिवाली से IPO लॉन्च करने की है। यह इसके लिए मार्केट रेगुलेटरी SEBI की ओर से अप्रूवल मिलने का इंतजार कर रही है।IPO के वैल्यूएशन और इसे लॉन्च करने की टाइमलाइन पर मनीकंट्रोल की ओर से भेजे गए प्रश्नों पर पेटीएम ने कोई जानकारी देने से मना कर दिया।
पेटीएम ने 16,600 करोड़ रुपये के IPO के लिए जुलाई में डॉक्यूमेंट्स फाइल किए थे। इसमें नए शेयर्स जारी करने के साथ ही कंपनी के शेयरहोल्डर्स की ओर से 8,300 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल होगा।
03:00 PM
आवासीय घरों की बिक्री में साल 2021 के पहले 9 महीनों के दौरान 47 पर्सेंट की बढ़ोतरी आई है। यह जानकारी प्रॉपर्टी कंसल्टेंट जेएलएल इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में दी है। रिपोर्ट के मुताबिक देश के शीर्ष 7 शहरों में जनवरी से सितंबर की अवधि के दौरान, पिछले साल की तुलना में 47 पर्सेंट अधिक बढ़ोतरी देखी गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक दूसरी तिमाही यानी की अप्रैल से जून अवधि के दौरान कोरोना मामलों में बढ़ोतरी और लॉकडाउन के चलती बिक्री मंद रही। लेकिन 2021 की तीसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) में प्रतिबंधों के हटने और वैक्सीनेशन के रफ्तार पकड़ने के साथ घरों की बिक्री में तेजी आ गई।
रिपोर्ट में कहा गया है होम लोन की सस्ती ब्याज दरों और रोजगार से जुड़े मामलों में स्थिरता आने का भी घरों की बिक्री पर असर पड़ा। पिछली 5 तिमाहियों की तरह से साल 2021 की तीसरी तिमाही में भी सबसे ज्यादा घरों की बिक्री मुंबई में हुई। तीसरी तिमाही में हुई कुल बिक्री का करीब 21 पर्सेंट मुंबई में हुआ। इसके बाद पुणे और बेंगलुरु का स्थान रहा।
02:50 PM
ADANI PORTS। साल दर साल आधार पर सितंबर में कार्गो वॉल्यूम 24% बढ़ी है। सितंबर कार्गो वॉल्यूम 24% बढ़कर 2.31 करोड़ टन रही है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 9.75 रुपये यानी 1.33 फीसदी की बढ़त के साथ 744.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
02:40 PM
बिग बुल कहे जाने वाले दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल केनरा बैंक के शेयर सोमवार को अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। मार्केट में ऐसी खबरे हैं कि केनरा बैंक अपनी सब्सिडियरी कंपनी केन फिन होम्स में अपनी हिस्सेदारी बेचने जा रही है। इसी के बाद केनरा बैंक के शेयरों में तेजी देखी गई।
सोमवार को इस सरकारी बैंक के शेयर बढ़त के साथ खुले। दोपहर 2 बजे के करीब यह शेयर NSE पर 3.19 पर्सेंट की तेजी के साथ 182.50 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे थे, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का नया उच्चतम स्तर है।
शेयर बाजार के जानकारों का कहना है कि केन फिन होम्स में हिस्सेदारी बेचने की खबर को बाजार ने सकारत्मक नजरिए से लिया है। यही वजह है कि केनरा बैंक के साथ केन फिन होम्स के शेयरों में सोमवार को जबरदस्त उछाल आई। दोपहर 2 बजे के करीब एनएसई पर केन फिन होम्स के शेयर 6.46 पर्सेंट की उछाल के साथ 714.50 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे थे।
02:30 PM
सीएनबीसी-आवाज से बातचीत के दौरान SHANKAR SHARMA ने कहा बाजार में भी अनुशासन बेहद जरुरी है। बाजार में जोखिम पर ध्यान देने की जरूरत है। बाजार में अब रणनीति बदलने का समय है। ओपन-अप थीम में बेहतर रिटर्न दिखा है। पैसा कमाने के लिए कुछ नया ढूंढने की जरुरत है।
02:20 PM
सीएनबीसी- आवाज को सूत्रों से मिली EXCLUSIVE खबर के मुताबिक Nalco, Hind Copper के विनिवेश की सिफारिश की गई है। NITI आयोग ने विनिवेश की सिफारिश की है। NALCO में केंद्र सरकार की 51.28% हिस्सेदारी की है जबकि Hind Copper में केंद्र की 72.76% हिस्सेदारी है।
02:10 PM
टेलीकॉम इक्विप्मेंट बनाने वाली कंपनियों को राहत मिली है। सरकार ने पब्लिक प्रोक्योरमेंट पॉलिसी में बदलाव पर रोक लगाई है। सरकार ने 31 अगस्त को आदेश जारी किया था। आदेश के तहत विदेशी कंपनियों को घरेलू के बराबर तरजीह मिलती है। घरेलू कंपनियों ने इसका विरोध किया था । कंपनियों के विरोध के बाद सरकार ने इसपर रोक लगाई है। अगले आदेश तक ऑर्डर लागू नहीं होगा । ITI, TEJAS D-Link HFCL जैसी कंपनीयों को फायदामिलेगा। 27 से जायाद उपकरणों में लोकल कंपनियों को तरजीह मिलेंगे।
02:00 PM
Divis labs के शेयर में क्यों आई 10 प्रतिशत की तेजी
फार्मास्युटिकल कंपनी Divis labs के शेयर में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 10 प्रतिशत की तेजी आई और इसने 5,315 रुपये पर 52 सप्ताह का हाई बनाया। यह निफ्टी में सबसे अधिक बढ़त वाले शेयर के तौर पर कारोबार कर रहा था। कंपनी के Molnupiravir API के लिए MSD की ऑथराइज्ड मैन्युफैक्चरर होने के कारण इनवेस्टर्स की इसमें दिलचस्पी बढ़ी है। Molnupiravir दवा को कोरोना के खतरे वाले लोगों के हॉस्पिटल में भर्ती होने के जोखिम को लगभग आधा करने में कारगर पाया गया है।
इस दवा के बारे में MSD ने पिछले सप्ताह बताया था कि वह इसके लिए अमेरिका में इमरजेंसी यूज की अनुमति लेने की कोशिश करेगी। इसके साथ ही दुनिया भर में इसकी बिक्री के लिए रेगुलेटरी आवेदन किए जाएंगे। Divis Labs ने कुछ महीने पहले बताया था कि Molnupiravir API के लिए वह MSD की ऑथराइज्ड मैन्युफैक्चरर है और उसे इसे API को भारत में MSD के VL पार्टनर्स को सप्लाई करने की अनुमति मिली है।
01:50 PM
बाजार दिन के ऊपरी स्तर के करीब कारोबार कर रहा है। निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में तेजी आई है। निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में तेजी हावी है जबकि सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में तेजी आई है।
01: 40 PM
MCX पर चढ़े भाव- गोल्ड और सिल्वर के प्राइसेज में सोमवार को डोमेस्टिक मार्केट में शुरुआती कारोबार के दौरान प्रेशर रहा। MCX पर गोल्ड का फ्यूचर्स प्राइस मामूली बढ़कर 46,543 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था जबकि सिल्वर फ्यूचर्स 60,530 रुपये प्रति किलोग्राम पर फ्लैट था। पिछले सेशन में गोल्ड में मामूली कमी आई थी और सिल्वर का रेट 1.5 प्रतिशत बढ़ा था।
इंटरनेशनल मार्केट्स में, गोल्ड का प्राइस घटकर 1,759 डॉलर प्रति औंस पर था। डॉलर में दो सेशन की गिरावट के बाद मजबूती आने से गोल्ड पर असर पड़ा है। बुलियन एक्सपर्ट्स का कहना है कि गोल्ड अगर 1,760 डॉलर प्रति औंस के सपोर्ट को बरकरार रखता है तो इसमें तेजी आ सकती है।
01: 30 PM
एंजेल ब्रेकिंग के समित चाव्हाण की बाजार पर राय
एंजेल ब्रेकिंग के समित चाव्हाण का कहना है कि बाजार इस समय ओवर-स्ट्रेच्ड (काफी भाग चुका) नजर आ रहा है। इस लिए हम फिर से पोजीशन हल्की रखने की सलाह दे रहे हैं। इस संभावना की एक झलक हम बीते हफ्ते भी देख चुके हैं। लेकिन बाजार के मूल ढांचे पर कोई चोट नहीं लगी है।
उन्होंने आगे कहा कि जहां तक बाजार के लिए अहम स्तरों की बात है इस हफ्ते बाजार की तेजी सीमित रहेगी। हमें नहीं लगता की इस अवधि में निफ्टी 17,800–17,950 का रजिस्टेंस पार कर सकेगा। नीचे की तरफ निफ्टी को 17,450 -17,300 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। इस स्तर के टूटने पर ही कमजोरी के पहले संकेत दिखेंगे।
समित चाव्हाण का कहना है कि फीयर इंडेक्स India VIX में भी उछाल देखने को मिला है। उम्मीद है इस हफ्ते ऊपरी लेवल पर हमें फिर मुनाफा वसूली देखने को मिलेगी। इसको देखते हुए ट्रेडर्स को सलाह होगी कि वे अपनी पोजीशन को हल्की रखें और अपनी वर्तमान पोजीशन पर स्टॉपलॉस जरूर लगाएं। बाजार में हमें चुनिंदा स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिलेगा। हमें क्वालिटी चुनिंदा शेयरों पर दांव लगानें की रणनीति पर कायम रहना चाहिए। समय-समय पर मुनाफा भी वसूलते रहें।
01: 20 PM
ई-कॉमर्स कंपनियों की जांच का मामला प्रधानमंत्री दफ्तर पहुंचा है। ट्रेडर्स की एसोसिएशन CAIT ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी है और कहा कंपनिया सेल में नियमों का उल्लंघन कर रही हैं। ई-कॉमर्स कंपनियां FDI नियमों में कमी का फायदा उठा रही हैं।
01: 10 PM
बाजार पर HELIOS CAPITAL के SAMIR ARORA की बेबाक राय देते हुए कहा बाजार में बड़ी गिरावट का खतरा नहीं है। लॉर्जकैप और रियल एस्टेट, इंश्योरेंस में निवेश की सलाह दी लेकिन केमिकल और ऑटो से दूर रहने की भी बात कही है।
01: 00 PM
हफ्ते के पहले दिन बाजार में हरियाली छाई है। निफ्टी 17700 के पास कारोबार कर रहा है। RIL, Divis Lab, Bajaj Finance, Infosys ने जोश भरा है। निफ्टी बैंक में 300 अंकों का उछाल देखने को मिला है। रिकॉर्ड ऊंचाई पर मिडकैप इंडेक्स कारोबार कर रहा है।
12: 50 PM
MAXHEALTH। कंपनी की कारोबार विस्तार की योजना है और कंपनी एपने कारोबार विस्तार पर 1600 करोड़ रुपये खर्च करेगी। दिल्ली रीजन में 1000 बेड का अस्पताल बनाएगी। अस्पताल के लिए 2 प्लॉट का अधिग्रहण करेगी।
12: 40 PM
Anand Rathi के मेहुल कोठारी की राय
Tata Investment-इस शेयर में बुलिश ट्रेंड कायम है। जिनके पास ये शेयर है वे इसमें बनें रहें। लेकिन नई खरीद के लिए थोड़ा करेक्शन आने का इंतजार करें।
Stove Kraft-ये स्टॉक हायर हाईज और हायर लोज (higher highs higher lows) साइकिल में नजर आ रहा है। ये अपने सभी EMA( exponential moving averages) के ऊपर दिख रहा है जो इस शेयर में मजबूती की ओर संकेत कर रहा है। जिनके पास ये शेयर है वे इसमें लंबे नजरिए से बनें रहें।
Gujarat Fluorochemicals-निवेश के नजरिए से ये स्टॉक अभी भी अच्छा दिख रहा है। जिनके पास ये शेयर है वे इसमें बने रहें। मध्यम अवधि के नजरिए से इसमें नई खरीद भी की जा सकती है।
Triveni Turbine-नियर टर्म में इस शेयर में अभी और तेजी देखने को मिल सकती है। आने वाले महीनों में इस शेयर में 200 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है।
12: 30 PM
इन्सोल्वेंसी की प्रक्रिया में भारी भरकम हेयरकट और बैंकों और प्रोमोटर्स के बीच सांठगांठ पर लगाम लगाने के लिए सख्त कोड ऑफ कंडक्ट एक महीने के भीतर संभव है। हालांकि सीएनबीसी आवाज़ को सूत्रों से जानकारी मिली है कि इसमें कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स को Penal Provision या फिर Legal enforcement से राहत मिलती रहेगी। इन्सोल्वेंसी एंड बैंकरप्सी बोर्ड ने पिछले हफ्ते लेंडर्स के लिए नए कोड ऑफ कंडक्ट को मंजूरी दे दी है लेकिन वित्तमंत्रालय और आरबीआई से विचार विमर्श के बाद ही नोटिफिकेशन जारी होगा।
12: 18 PM
सीएनबीसी-आवाज को सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक ड्रोन से डिलीवरी की गाइडलाइन जल्द शुरु होगी। जनवरी 2022 तक ड्राफ्ट गाइडलाइन आएंगे। डिलिवरी कंपनियां एक्सपेरिमेंट कर रही हैं। लांग रेंज फ्लाइट एक्सपेरिमेंट पर फोकस है। कार्गो डिलीवरी, इमरजेंसी रिस्पांस पर फोकस है।
12: 09 PM
जाइडस कैडिला (Zydus Cadila) का नेशनल रोल आउट अब सिर्फ 2 हफ्ते दूर रह गया है। ZyCoV-D के अलग –अलग बैचों की हिमाचल प्रदेश के वैक्सीन टेस्टिंग लैब में अंतिम राउंड का क्वालिटी चेक चल रहा है।
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए NTAGI के चेयरमैन NK अरोड़ा (NK Arora) ने कहा कि अगर सब कुछ प्लान के हिसाब से चलता रहा तो इस वैक्सीन को 15-16 अक्टूबर तक देश के वैक्सीनेश ड्राइव में शामिल कर लिया जाएगा।
इस मामले की जनकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के कसौली स्थित Central Drugs Laboratory में जाइडस कैडिला के ZyCoV-D वैक्सीन की लगभग डेढ़ लाख डोज क्वालिटी टेस्ट पार कर चुके हैं। सरकार मौजूदा समय में इस वैक्सीन की कीमतों को कम करने के लिए वैक्सीन उत्पादकों के साथ बातचीत की प्रक्रिया में है।
12: 00 PM
MAN INFRA। बोर्ड ने बोनस शेयर को मंजूरी दी है। 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर का एलान किया है। 1.26 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 2.01 रुपये की बढ़त के साथ 111.85 के स्तर पर नजर आ रहा है।
11: 54 AM
नेचुरल गैस में तेजी क्यों?
नेचुरल गैस में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। कीमतें 200 डॉलर प्रति बैरल के लेवल पर पहुंची है। सप्लाई में दिक्कतों के चलते कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। दूसरे ईंधनों के कम उत्पादन से भी कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। एशिया में मांग बढ़ी, सप्लाई कम हुई है। यूरोप में उत्पादन कम होने से कीमतें रिकॉर्ड हाई पर है। चीन, ब्राजील से इंपोर्ट मांग बढ़ी है।
11: 45 AM
सोने को लेकर क्या कहते है एक्सपर्ट्स
बुलियन एक्सपर्ट्स का कहना है कि गोल्ड अगर 1,760 डॉलर प्रति औंस के सपोर्ट को बरकरार रखता है तो इसमें तेजी आ सकती है।चीन की रियल एस्टेट कंपनी Evergrande का संकट दोबार बढ़ गया है। हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज पर China Evergrande Group के स्टॉक्स की ट्रेडिंग रोक दी गई है। Evergrande के बॉन्ड्स पर पेमेंट को लेकर डिफॉल्ट करने की आशंका है।
एक्सपर्ट्स ने बताया कि डॉलर इंडेक्स के गिरकर 94.05 पर जाने और अमेरिका के 10-ईयर बॉन्ड की यील्ड 1.5 प्रतिशत से कम होने से इक्विटी मार्केट्स में इनवेस्टर्स के बढ़ने का संकेत मिल रहा है। हालांकि, चीन से नेगेटिव रिपोर्ट्स इस पर असर डाल सकती हैं।गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) से आउटफ्लो जारी है। दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड ETF, SPDR Gold Trust की होल्डिंग्स पिछले सप्ताह के अंत में 0.4 प्रतिशत घटकर 986.54 टन रही।
इन्फ्लेशन के खिलाफ गोल्ड को हेज माना जाता है लेकिन कई देशों के सेंट्रल बैंकों के राहत पैकेज में कटौती करने और इंटरेस्ट रेट बढ़ाने से गवर्नमेंट बॉन्ड्स की यील्ड बढ़ी हैं। इससे गोल्ड की कॉस्ट में बढ़ोतरी हुई है क्योंकि इस पर कोई इंटरेस्ट नहीं मिलता।
11: 37 AM
गोल्ड और सिल्वर के प्राइसेज में सोमवार को डोमेस्टिक मार्केट में शुरुआती कारोबार के दौरान प्रेशर रहा। MCX पर गोल्ड का फ्यूचर्स प्राइस मामूली बढ़कर 46,543 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था जबकि सिल्वर फ्यूचर्स 60,530 रुपये प्रति किलोग्राम पर फ्लैट था। पिछले सेशन में गोल्ड में मामूली कमी आई थी और सिल्वर का रेट 1.5 प्रतिशत बढ़ा था।
इंटरनेशनल मार्केट्स में, गोल्ड का प्राइस घटकर 1,759 डॉलर प्रति औंस पर था। डॉलर में दो सेशन की गिरावट के बाद मजबूती आने से गोल्ड पर असर पड़ा है।गोल्ड ट्रेडर्स को इस सप्ताह के अंत में आने वाले अमेरिका के एंप्लॉयमेंट डेटा का इंतजार है।
11:28 AM
क्रूड में कारोबार
क्रूड 3 साल की ऊंचाई से फिसला है। OPEC की बैठक से पहले क्रूड में सुस्ती देखने को मिल रही है। ब्रेंट 80 डॉलर के नीचे फिसला है। पिछले हफ्ते 80.75 डॉलर का स्तर छुआ था। चीन की तरफ से मजबूत मांग देखने को मिल रही है।
वहीं OPEC देशों की बैठक आज से शुरु होगी। OPEC देश तय सीमा से ज्यादा उत्पादन बढ़ा सकते हैं। जुलाई में 400,000bpd प्रति महीना उत्पादन बढ़ाने का फैसला है। नवंबर-दिसंबर के लिए उत्पादन सीमा तय होगी। मेंबर्स उत्पादन बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं । OPEC+ देशों का अप्रैल 2022 तक उत्पादन बढ़ाने का फैसला होगा। अप्रैल 2022 तक उत्पादन 400,000 bpd तक बढ़ाने का लक्ष्य है।
11:14 AM
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। सेसेंक्स-निफ्टी 1-1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ कामकाज कर रहे है। निफ्टी जहां 17,737.65 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं सेसेंक्स 59,473.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इधर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़त के साथ कामकाज हो रहा है।
11:05 AM
CEAT। Cleanwin Energy में 26% हिस्से का अधिग्रहण किया है।Cleanwin Energy, CEAT को पावर सप्लाई करेगी।
10:55 AM
LIC अगले महीने सेबी में दाखिल कर सकता IPO के पेपर
भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी नवंबर तक सेबी (SEBI) में अपने आने वाले IPO के पेपर दाखिल कर सकती है। यह IPO देश के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा। वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य इसी वित्त वर्ष के अंदर IPO लाना है और इसके लिए हमने एक टाइम लाइन भी तय कर रखी है।
सरकार ने पिछले महीने इस IPO के लिए 10 मर्चेंट बैंकर की नियुक्ति की थी। इनमें Goldman Sachs (India) Securities Pvt Ltd, Citigroup Global Markets India Pvt Ltd और Nomura Financial Advisory and Securities (India) Pvt Ltd के नाम शामिल हैं। ये देश के सबसे बड़े IPO का प्रबंधन करेंगे। इसके अलावा कुछ और बैंकों को भी इस IPO के प्रबंधन के लिए नियुक्त किया गया है।
10:47 AM
ANGEL BROKING के Sameet Chavan की आज की दो कॉल्स जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है जोरदार कमाई
Kirloskar Ferrous: Bullish | LTP: Rs 257.45 | इस स्टॉक में 284 रुपए के लक्ष्य के लिए 241 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इस शेयर में 10.3 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
Tata Consultancy Services: Bearish | LTP: Rs 3,730.20 |इस स्टॉक में 3620 –3580 रुपए के लक्ष्य के लिए 3810 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करें। 2-3 हफ्ते में इस शेयर में 3-4 फीसदी का डाउन साइड देखने को मिल सकता है।
10:40 AM
फार्मा शेयरों में तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स 2 परसेंट से ज्यादा उछलकर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। DIVIS LAB में 9 परसेंट की जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। ABBOT INDIA, AURO PHARMA, GLENMARK जैसे शेयर भी चमके है ।
10:30 AM
सुबह-सुबह किस कमाई वाले स्टॉक पर हैं संजीव भसीन की पैनी नजर-
संजीव भसीन ने निवेशकों के लिए पहली पिक्स के रूप में Ambuja cements में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने राजस्थान में अपना नये सीमेंट प्लांट में व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया। इससे इसकी उत्पादन क्षमता बढ़ जायेगी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 402 से 404 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 425 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 395 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
दूसरी पिक्स के रूप में संजीव भसीन ने निवेशकों को Tech Mahindra में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ये उनकी पसंदीदा कंपनी है इसमें इस लेवल पर खरीदारी करके मुनाफा कमाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 1375 से 1378 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 1430 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 1348 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
10:17AM
हफ्ते के पहले दिन बाजार में हरियाली छाई है। निफ्टी 17700 के पार निकला है। निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा 300 अंकों का उछाल देखने को मिल रहा है। रिकॉर्ड ऊंचाई पर मिडकैप इंडेक्स कारोबार कर रहा है।
10:07 AM
Rupee opening: विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज कमजोरी के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 4 पैसे कमजोर होकर 74.16 के स्तर पर खुला है। वहीं शुक्रवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती देखने को मिली थी और रुपया 11 पैसे मजबूत 74.12 के स्तर पर बंद हुआ था।
10:00 AM
सीएनबीसी-आवाज को सूत्रों से मिली EXCLUSIVE खबर के मुताबिक विनिवेश पर इस हफ्ते CCD की अहम बैठक होगी। फर्टिलाइजर PSUs के विनिवेश पर चर्चा होगी। वहीं SAIL के 2 प्लांट में हिस्सा बिक्री पर चर्चा हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक सलेम, भद्रावती प्लांट बेचने की प्रक्रिया जारी है ।
09:52 AM
बाजार में तेजी बढ़ी है। निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में तेजी जारी है। वहीं निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। इधर मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है।
09:44 AM
SUN PHARMA पर ब्रोकरेज की राय
BERNSTEIN ने SUN PHARMA पर Outperform रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 817 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Bromsite पेटेंट लॉस से कमाई पर ज्यादा असर नहीं होगा। वहीं Bromsite Brand ने Specialty Division की बिक्री में 4 करोड़ डॉलर का योगदान दिया है।
09:34 AM
JUBILANT PHARMOVA पर ब्रोकरेज की राय
MACQUARIE ने JUBILANT PHARMOVA पर Outperform रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 870 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि रेडियोफार्मा प्रोडक्ट में धीमी रिकवरी दिखाई दी है। वहीं रूड़की इंपोर्ट अलर्ट से मुनाफे पर असर संभव है। जबकि FY22 चुनौतीपूर्ण रहने की आशंका व्यक्त की गई है। हालांकि लंबी अवधि में रेडियोफार्मा प्रोडक्ट में काफी संभावनाएं नजर आ रही हैं।
09:28 AM
सरकारी बैंकों में अच्छी रौनक देखने को मिल रहा है। निफ्टी PSU BANK इंडेक्स में लगातार छठे दिन दमदार तेजी दिखा रहा है। BOB, CANARA और UNION BANK 2 परसेंट से ज्यादा उछले है।
09:22 AM
MACROTECH DEV। UK प्रोजेक्ट पर कंपनी का बयान आया है। कंपनी ने कहा कि Grosvenor Square प्रोजेक्ट ने प्री-सेल लक्ष्य हासिल किया है। सितंबर में UK प्रोजेक्ट ने 11 करोड़ पाउंड का प्री-सेल किया है। UK प्रोजेक्ट का मौजूदा प्रदर्शन अनुमान से बेहतर रहा है।
09:17 AM
मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। सेसेंक्स 340.95 अंक यानी 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 59,106.53 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 89.40 अंक यानी 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 17,621.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
09:08 AM
CUMMINS पर ब्रोकरेज की राय
JEFFERIES ने CUMMINS पर Underperform रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 530 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि नए इलेक्ट्रिसिटी ड्राफ्ट में क्लीन एनर्जी को बढ़ावा दिया गया है। उनका मानना है कि कंज्यूमर डीजल जेनसेट से क्लीन एनर्जी पर शिफ्ट होंगे। हालांकि नया इलेक्ट्रिसिटी ड्राफ्ट पास होने से चुनौतियां बढ़ेंगी।
09:02 AM
मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। सेसेंक्स 126.96 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 58892.54 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 108.20 अंक यानी 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ 17640.20. के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
08:57 AM
AVENUE SUPERMARTS पर ब्रोकरेज की राय
MACQUARIE ने AVENUE SUPERMARTS पर Outperform रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 4,950 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q2 अपडेट से डिमांड में तेज रिकवरी के संकेत नजर आये हैं। दूसरी तिमाही में कंपनी की बिक्री Pre-COVID Levels से 6 प्रतिशत ज्यादा नजर आई है। इन्होंने इसका FY22/23/24 के लिए EPS अनुमान 3%/1%/1% बढ़ाया है।
08:52 AM
फोकस में UPL
बिजली की किल्लत से चीन के 2 प्लांट में काम ठप है। Yunnan, Jiangsu Parks प्लांट में एग्री केमिकल प्रोडक्शन है। सप्लाई की दिक्कत की वजह से Yellow phosphorus के दाम बढ़े है। Glyphosate, Glufosinate, Pyrethroids जैसे कच्चे माल की किल्लत बढ़ी है। दाम में बढ़ोतरी, शिपमेंट कैंसिल होनी संभव है।
08:48 AM
GRASIM। इनकम टैक्स विभाग ने 8334 करोड रुपये का डिमांड नोटिस भेजा है। फाइनेंशियल सर्विसेस डीमर्जर पर कैपिटल गेंन टैक्स नोटिस भेजा है। कंपनी ने कहा है कि नोटिस पर जरूरी कदम उठाएंगे।
08:42 AM
खबरों में ZEEL
कंपनी ने बॉम्बे HC में याचिका दायर की है। Invesco, OFI Global की EGM की मांग को अवैध बताया है। निवेशकों की EGM नोटिस को खारिज करने की मांग है। NCLT में आज Invesco, OFI Global की याचिका पर सुनवाई होगी। बोर्ड के मुताबिक कानून के मुताबिक मांग जायज नहीं है। कई चीजें कंपनी लॉ के तहत, NCLT के दायरे से बाहर है। बोर्ड का कोर्ट में डिक्लेरेशन सूट फाइल करने का सुझाव है । आज कंपनी लॉ की धारा 98 पर बहस करेगी।
08:35 AM
SHEELA FOAM। कंपनी 2 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाएगी। भारतीय, विदेशी बाजारों में प्रोडक्ट्स बेचे जाएंगे।
08:28 AM
PSP PROJECTS। कंपनी ने दो प्रोजेक्ट्स की बोलियां जीतीं है। प्रोजेक्ट की लागत 104.09 करोड़ रुपये है।
08:21 AM
NTPC। सूत्रों के मुताबिक NTPC REL को मार्च 2024 लिस्ट कराने की योजना है। NEEPCO, NVVN की भी मार्च 2024 तक लिस्टिंग की योजना है। कंपनी FY24 में 15000 करोड़ का विनिवेश करेगी।
08:16 AM
Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल और डीजल के नए रेट आज यानी सोमवार को जारी हो गए हैं। तेल कंपनियों ने आज डीजल और पेट्रोल दोनों की कीमतों में कोई भी नई बढ़ोतरी नहीं की है। डीजल के दाम कल 36 पैसे तक बढ़े हैं। पेट्रोल की कीमतें भी 33 पैसे तक बढ़ी हैं। दिल्ली में आज पेट्रोल 102.39 रुपये प्रति लीटर पर औैर डीजल 90.77 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
08:07 AM
Dalal Street this Week:कुछ अहम फैक्टर जो इस हफ्ते तय करेंगे बाजार की दशा और दिशा
1 अक्टूबर को खत्म हुए हफ्ते में बाजार की 5 हफ्तों की तेजी को लगाम लग गया। घरेलू बाजार में किसी नए ट्रिगर के अभाव में दलाल स्ट्रीट पर मंदडियों का दबदबा कायम होता दिखा। तेल की कीमतों में बढ़त, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़त और चीन की इकोनॉमी से बढ़ती चिंता जैसे ग्लोबल संकेतों ने बाजार के सेंटीमेंट पर बुरा असर डाला। लेकिन कोर सेक्टर के मजबूत आंकड़ों और सितंबर के मजबूत मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई ने बाजार को बहुत ज्यादा गिरने से रोका।
पिछले हफ्ते बैंकिंग और फाइनेंशियल, FMCG,कैपिटल गुड्स और टेक्नोलॉजी स्टॉक्स ने बाजार पर दबाव बनाया। लेकिन ऑयल एंड गैस, पॉवर, मेटल और ऑटो शेयरों ने बाजार को सपोर्ट दिया।
बाजार दिग्गजों का कहना है कि आने वाले हफ्ते में बाजार में कंसोलिडेशन जारी रहने की संभावना है। बाजार की नजर इकोनॉमी पर RBI की कमेंट्री और तेल की कीमतों, US बॉन्ड यील्ड, यूएस रोजगार आंकड़ों जैसे ग्लोबल फैक्टरों पर रहेगी। सैम्को सिक्योरिटी का कहना है कि ये हफ्ता काफी एक्शन पैक रहने वाला है। बाजार के दिग्गजों की नजरें RBI मॉनेटरी पॉलिसी पर टिकी रहेंगी। इसके अलावा ओपेक की इसी हफ्ते होने वाली मीटिंग पर भी बाजार की नजर रहेगी। बाजार में भाग लेने वालों को क्रूड की कीमतों में भारी उतार–चढ़ाव के लिए तैयार रहना चाहिए।
08:00AM
निफ्टी पर रणनीति
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 17605-17631 पर दिख रहा है। बड़ा रजिस्टेंस जोन 17694-17718 पर है। बेस जोन 17480-17450 पर और बड़ा बेस जोन 17371-17325 पर दिख रहा है। शुक्रवार को साफ कहा था पुलबैक को खेलें, 17600 कॉल अहम है। संस्थागत निवेशकों के आंकड़ों में कुछ स्थिरता, FIIs ने हल्की खरीदारी की, कुछ पुट राइटिंग भी हुई। 17605-17631 पर कुछ मुनाफावसूली करें। पहला कॉल राइटर्स जोन है। मजबूती और बड़ी शॉर्ट कवरिंग के लिए 17631 के ऊपर टिकना जरूरी है। 17631 के ऊपर टिका तो 17694-718 का स्तर भी संभव है। 17480-450 अब सबसे अहम जोन है और सीरीज का बेस भी है। इसके ऊपर शॉर्ट से बचें।
07:50 AM
निफ्टी बैंक पर रणनीति
निफ्टी बैंक पर वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 37371-37563और बड़ा रजिस्टेंस जोन 37882-38026 है। बेस जोन 37131-37010 है। बड़ा बेस जोन 36926-36820 है। निफ्टी बैंक ने 20 DEMA को हासिल किया है अब 37500 (10 DEMA) को पाने की कोशिश करेगा। 37500 के ऊपर टिका तो थोड़ी शॉर्ट कवरिंग भी संभव है। हालांकि कौन सा स्टॉक फ्यूचर चलेगा ये कहना मुश्किल है।
07:44 AM
आज के ट्रेडिंग कॉल्स
LKP Securities
BUY SUNP HARMA FUT TG 865 SL 805
Globe Capital
Buy TVS motor tgt 580 sl 556
IDBI Capital
Buy IDFC FIRST BANK Stop 45.20 Target 52
07:37 AM
FEDERAL BK: 6 तिमाहियों की ऊंचाई पर लोन ग्रोथ
FEDERAL BANK का भी Q2 आंकड़ा शानदार रहा । 6 तिमाहियों की ऊंचाई पर लोन ग्रोथ है । DEPOSITS और ADVANCES में 9 परसेंट से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं CSB BANK के डिपॉजिट में 9 तो लोन में 12 परसेंट का इजाफा हुआ है।
07:33 AM
DMART Q2 अपडेट: आय 46% बढ़ी
Q2 अपडेट से AVENUE SUPERMART के लिए अच्छे संकेत दिए है Standalone आय 46 परसेंट बढ़ी है और दूसरी तिमाही में कंपनी ने 8 नए स्टोर खोले है।
07:28 AM
HERO MOTO: कुल बिक्री घटी, एक्सपोर्ट में उछाल
सितंबर में HERO MOTO की बिक्री 26 परसेंट घटी है लेकिन एक्सपोर्ट
35 परसेंट बढ़ा है। Eicher Motors ने पिछले साल के मुकाबले 44 परसेंट कम ROYAL ENFIELD बेचें है।
07:23 AM
HDFC Q2 अपडेट: 135%लोन ग्रोथ
HDFC ने सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में 135 परसेंट का दमदार लोन ग्रोथ दर्ज किया है। Q2 अपडेट के मुताबिक कंपनी ने करीब 7 हजार 130 करोड़ के लोन बांटे है।
07:15 AM
बाजार के लिए ग्लोबल संकेत मिलेजुले
हफ्ते के पहले दिन ग्लोबल संकेत मिलेजुले नजर आ रहे है। एशिया में निक्कई की कमजोर शुरुआत हुई है लेकिन SGX NIFTY में 80 अंकों का उछाल देखने को मिल रहा है। आज चीन और कोरिया के बाजार बंद हैं। DOW FUTURES में फ्लैट कारोबार हो रहा है। शुक्रवार को DOW 480 अंक चढ़कर बंद हुआ था।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।