बाजार को पसंद आई RBI Policy,Sensex 381 अंक चढ़ा- Nifty नए रिकॉर्ड स्तर पर हुआ बंद

कारोबार के अंत में सेसेंक्स 381.23 अंक यानी 0.64 फीसदी की बढ़त के साथ 60,059.06 के स्तर पर बंद हुआ।

अपडेटेड Oct 08, 2021 पर 9:22 PM
Story continues below Advertisement

03:35  PM

आरबीआई की क्रेडिट पॉलिसी बाजार को पसंद आई और सेसेंक्स -निफ्टी हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे। आज मिडकैप इंडेक्स की भी रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई। वहीं दूसरी और रिलायंस के शेयर में शानदार बढ़त देखने को मिली और कंपनी का मार्केट कैप 18 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचने में कामयाब रहा। इधर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़त देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.20 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज रियल्टी शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा। S&P BSE REALTY इंडेक्स आज करीब 2.50 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।


कारोबार के अंत में सेसेंक्स 381.23 अंक यानी 0.64 फीसदी की बढ़त के साथ 60,059.06 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 104.85 अंक यानी 0.55 फीसदी की मजबूती के साथ 17,895.20 के स्तर पर बंद हुआ।



03:17 PM

Truecaller की स्टॉकहोम एक्सचेंज पर 15 प्रतिशत से अधिक प्राइस पर लिस्टिंग

कॉलर आइडेंटिफिकेशन फर्म Truecaller का स्टॉक नैस्डैक स्टॉकहोम पर 6.82 डॉलर (60 स्वीडिश क्रोना) पर लिस्ट हुआ है, जो इसके ऑफर प्राइस से लगभग 15.4 प्रतिशत अधिक है। इससे Truecaller को लगभग 2.5 अरब डॉलर का मार्केट कैपिटलाइजेशन मिला है।

Truecaller को अपने रेवेन्यू का बड़ा हिस्सा भारत से मिलता है।इसके पब्लिक ऑफर का प्राइस 5.91 डॉलर (52 स्वीडिश) क्रोना प्रति शेयर था।

Truecaller की शुरुआत 2009 में एलन ममेदी और नामी जारिंगहम ने की थी। यह भारत में लगभग 21.5 करोड़ एक्टिव मंथली यूजर्स होने का दावा करती है। इसका कहना है कि वॉट्सऐप और फेसबुक के बाद यह देश में तीसरा सबसे बड़ा कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म है।

03:04 PM

Sep AMFI Data। महीने दर महीने आधार पर नेट इक्विटी इनफ्लो घटकर 6,456.4 करोड़ रहा है जबकि लिक्विडिटी फंड आउटफ्लो  48,379 करोड़ रुपये रहा है।

 डेंटल मैटेरियल बनाने वाली जम्मू-कश्मीर की इस कंपनी के शेयरों में लगा अपर सर्किट, जानिए वजह

02:54 PM

BSE IT इंडेक्स से पिछले 12 सालों की सबसे बुरी हार देखेगा अमेरिका का Nasdaq इंडेक्स

भारत का टेक्नोलॉजी स्टॉक वाला बेंचमार्क इस साल अपने अमेरिकी समकक्ष को पिछले 12 सालों के सबसे अधिक अंतर से आउटपरफॉर्म करने वाला है। यह दावा ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक ऑटोमेशन की मांग में तेजी से भारतीय आईटी कंपनियों का प्रदर्शन इस साल शानदार रहने वाला है।

S&P BSE IT index में इस साल 48 पर्सेंट की तेजी आई है और इसने अपने अमेरिकी समकक्ष  Nasdaq 100 को प्रदर्शन के मामले में करीब 31 पर्सेंट से पछाड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक S&P BSE IT index, 2009 के बाद पहली बार  Nasdaq 100 को इतने बड़े अंतर से पीछे छोड़ने जा रहा है।

02:45 PM

सीएनबीसी- आवाज को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार फर्टिलाइजर्स की सब्सिडी नहीं बढ़ाएगी। DAP, Phosphetic फर्टिलाइजर्स पर सब्सिडी नहीं बढ़ेगी। फर्टिलाइजर मंत्री ने कंपनियों को इस बात के संकेत दिए है। फर्टिलाइजर मंत्री ने कंपनियों को MRP नहीं बढ़ाने के भी  निर्देश दिए है।

Truecaller की स्टॉकहोम एक्सचेंज पर 15 प्रतिशत से अधिक प्राइस पर लिस्टिंग

02:35 PM

बाजार में बढ़त के साथ कामकाज हो रहा है। सेसेंक्स 477.87 अंक चढ़कर 60,155.70 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 131.55 अंक की बढ़त के साथ 17,921.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।RIL का मार्केट कैप  18  लाख करोड़ के पार निकला है। फिलहाल शेयर 4 फीसदी की तेजी के साथ निफ्टी का टॉप गेनर है।

 एलॉन मस्क की Tesla से मोदी सरकार ने कहा, चीन में बनी अपनी इलेक्ट्रिक कारों को भारत में न बेचें

02:25 PM

Tata Motors EV बिजनेस में TPG निवेश की खबर है। TPG ग्रुप EV बिजनेस में  100 करोड़ रुपये निवेश की खबर है।  जिसपर TATA MOTORS ने कहा कि बाजार में चल रही खबरों पर टिप्पणी नहीं करेंगे। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 11.40 रुपये यानी 3.04 फीसदी की बढ़त के साथ 388.15 के स्तर पर नजर आ रहा है।  

02:13 PM

MOTHERSON SUMI। कंपनी एयरोस्पेस कारोबार में उतरी  है। CIM Tools में बड़ा हिस्सा खरीदा है। CIM Tools में 55% हिस्सेदारी खरीदा है।  

 Air India Disinvestment Live Updates: टाटा ग्रुप के पास लौटेगी एयरलाइन कंपनी या मिलेगा नया मालिक, आज होगा ऐलान

02:05 PM

RELIANCE का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। RIL का मार्केट कैप  18 लाख करोड़  के करीब पहुंचा है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 76.45  रुपये (2.97%) की बढ़त के साथ 2649.10 के स्तर पर कामकाज कर रहा है।

 Rakesh Jhunjhunwala News: टाटा ग्रुप की दो कंपनियों से सिर्फ 1 दिन में कमाए ₹1125 करोड़, जानिए पूरी डिटेल

01:58 PM

Rakesh Jhunjhunwala portfolio: टाटा ग्रुप की दो कंपनियों- टाइटन (Titan Company) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर गुरुवार के कारोबारी सत्र में नई ऊंचाई पर पहुंच गए। टाइटन के शेयर की कीमत जहां 10% से भी अधिक बढ़कर 2,384.25 रुपये पर पहुंच गई। वहीं टाटा मोटर्स के शेयर 52-सप्ताह के अपने उच्चतम स्तर 383 रुपये पर पहुंच गए और 12% से भी अधिक बढ़कर बंद हुए।

टाटा ग्रुप के ये दोनों शेयर दिग्गज निवेशक और बिग बुल के नाम से मशहूर राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल हैं। गुरुवार को इन दोनों कंपनियों के शेयरों में आई तेज उछाल से राकेश झुनझुनवाला की नेट वर्थ सिर्फ एक दिन में 1,125 करोड़ रुपये बढ़ गई।

01:47 PM

IIFL सिक्योरिटीज के जयेश भानुशाली की बाजार पर राय

IIFL सिक्योरिटीज के जयेश भानुशाली ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि बाजार में आज ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली देखी जा रही है। बैंक निफ्टी ने अच्छी बढ़त दिखाई थी लेकिन जैसे ही ये 38000 के स्तर के ऊपर गया वहां से इसमें मुनाफावसूली नजर आई है। लिहाजा हम ऐसा मानते हैं कि आज बाजार में सेलिंग प्रेस्सर देखने को मिल सकता है।

निफ्टी की बात करें तो इसके स्टॉक्स ऐसा दिखा रहे हैं कि ये बैंक निफ्टी के स्टॉक्स से अच्छा परफॉर्म करेंगे। इसलिए हमारी आज बैंक निफ्टी में बिकवाली की और निफ्टी में खरीदारी की सलाह होगी। निफ्टी को आईटी स्टॉक्स के आने वाले नतीजों से भी सपोर्ट मिलेगा आज टीसीएस का रिजल्ट आयेगा जिसकी वजह से इस दिग्गज स्टॉक सहित अन्य आईटी स्टॉक निफ्टी को सपोर्ट करते हुए नजर आ सकते हैं।

 TCS के नतीजों के पहले IT शेयरों में तगड़ी खरीदारी, जानें IIFL सिक्योरिटीज के जयेश भानुशाली के ट्रेड्स

01:38 PM

आज TCS के नतीजों से पहले IT शेयरों में तगड़ी खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी IT इंडेक्स में लगातार दूसरे दिन उछाल है। दूसरी तिमाही में TCS के DOLLER REVENEU  में 4.1% ग्रोथ की उम्मीद है।

01:33 PM

पॉलिसी के बाद बाजार में ऊपरी स्तरों से हल्की मुनाफावसूली देखने को मिल रही है।  निफ्टी 17900 के नीचे आया है। बैंक शेयरों में दबाव ज्यादा बना है।  निफ्टी बैंक ने सारी बढ़त गंवाई है। मिडकैप इंडेक्स की भी तेजी  कम हुई है।

SREI ग्रुप की IBC के बाहर सेटलमेंट की कोशिश, फाउंडर ने दी जानकारी

01:28 PM

सीएनबीसी- आवाज को मिली सूत्रों के मुताबिक खबर के अनुसार पावर मंत्रालय से MBED फेज-1 फ्रेमवर्क जारी किया है। फेज-1 में NTPC के प्लांट शामिल होंगे। जहां बिजली की जरूरत होगी वहां सप्लाई की जाएगी। बिजली के दाम में 5% तक कमी का अनुमान है। 1 अप्रैल 2022 से MBED फेज-1 लागू होगा। पावर एक्सचेंज में बिजली की खरीद-बिक्री बढ़ेगी। रोजाना के हिसाब से बिजली खरीद-बिक्री बढ़ेगी।

01:20 PM

AIR INDIA के खरीदार का आज औपचारिक एलान हो सकता है। आज शाम 4 बजे DIPAM और विमानन सचिव की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।  टाटा समूह को महाराजा की कमान मिल सकती है।

 SREI Group की कंपनियों की इनसॉल्वेंसी प्रक्रिया के लिए NCLT पहुंचा RBI

01:10 PM

DCW। DCW के MD मुदित जैन ने इस्तीफा दिया है। मुदित जैन ने MD पद से इस्तीफा दिया है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 0.70 रुपये यानी 1.36 फीसदी की बढ़त के साथ 55.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

01:00PM

SREI Group की कंपनियों की इनसॉल्वेंसी प्रक्रिया के लिए NCLT पहुंचा RBI

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) श्रेई ग्रुप (SREI Group) की कंपनियों के खिलाफ NCLT (नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल) पहुंच गया है। इस मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों ने यह बताया है। इससे पहले 7 अक्टूबर को बॉम्बे हाई कोर्ट ने SREI Group की वह याचिका खारिज कर दी जिसमें उसकी मांग थी कि RBI श्रेई इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड (SIFL) और श्रेई इक्विपमेंट फाइनेंस लिमिटेड (SEFL) के खिलाफ जो कार्रवाई कर रहा है उसे रोक दिया जाए। हालांकि यह जानकारी देने वाले सूत्रों ने अपना नाम जाहिर करने से इनकार कर दिया। 

श्रेई ग्रुप के प्रमोटर्स आदिश्री कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (Adisri commercial private ltd) ने RBI के खिलाफ लिखित याचिका दायर आदेश को चुनौती दी और RBI के इनसॉल्वेंसी प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की थी।

12:45 PM

MOTHERSON SUMI। चीन की कंपनी में 60% हिस्सा खरीदेगी। चीन की कंपनी Nanchang JMCG Mekra Lang Vehicle Mirror में 60% हिस्सा खरीदेगी। ये डील 3 माह में  पूरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। Nanchang JMCG ने CY20 में 1.7 करोड़ यूरो का टर्नओवर दर्ज किया है।

 Share Market के खेल में सिर्फ 4 दिनों में 1 खिलाड़ी ने दिया 15% का रिटर्न, आज कहां लगाया दांव

12:35 PM

Global Bond Index पर बात करते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांता दास ने कहा कि Global Bond Index पर सरकार की बातचीत जारी है। कुछ माह में Global Bond Index पर काम संभव है। महंगाई दर 4% के आसपास रखने का लक्ष्य है। महंगाई दर को लेकर RBI पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

12:29 PM

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के लिए CPI इन्फ्लेशन का अपना टारगेट 5.7 प्रतिशत से घटाकर 5.3 प्रतिशत किया है। इसके साथ ही जुलाई-सितंबर के दौरान CPI इन्फ्लेशन के 5,1 प्रतिशत रहने का अनुमान दिया है। पहले यह 5.9 प्रतिशत का था।

अक्टूबर-दिसंबर में CPI इन्फ्लेशन का अनुमान भी पहले के 5.3 प्रतिशत से घटाकर 4.5 प्रतिशत किया है।RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, इंडिकेटर्स से इकोनॉमिक एक्टिविटी के गति पकड़ने का पता चल रहा है। जुलाई-सितंबर में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) इन्फ्लेशन अनुमान से कम रही। ग्रोथ के लिए संकेत मजबूत हो रहे हैं। अगस्त-सितंबर में डिमांड में सुधार हुआ है। कैपिटल गुड्स के इम्पोर्ट में बढ़ोतरी रिकवरी का संकेत है।

 RBI ने CPI इन्फ्लेशन के लिए टारगेट 5.7 प्रतिशत से घटाकर 5.3 प्रतिशत किया

12:17 PM

RBI GOVERNOR शक्तिकांता दास ने कहा कि सिस्टम में पर्याप्त लिक्विडिटी उपलब्ध कराएंगे। पॉलिसी किसी एक फैक्टर से लिंक नहीं रख सकते। ऑपरेशन TWIST, G-SAP, OMO से काफी मदद मिली है। RBI किसी दूसरे सेंट्रल बैंक की नकल नहीं करता है। मौजूदा स्थिति में G-SAP की जरूरत नहीं है।

12:10 PM

CADILA HEALTH। US FDA से Epiduo Forte की जेनरिक को मंजूरी मिली है।   फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 3.25  रुपये यानी 0.61 फीसदी की बढ़त के साथ 553.20 के स्तर पर नजर आ रहा है।

12:00 PM

LINCOLN PHARMA। गुजरात यूनिट को ऑस्ट्रेलियन ड्रग रेगुलेटरी से मंजूरी मिली है।  फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 1.00   रुपये यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 398.60 के स्तर पर नजर आ रहा है.

 FY22 में GDP ग्रोथ लक्ष्य 9.5% पर बरकरार- RBI GOVERNOR SHAKTIKANTA DAS

11:50 AM

पब्लिक सेक्टर बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने होम लोन पर ब्याज दर को 0.25 फीसद घटाकर 6.75 फीसदी से 6.50 फीसदी कर दिया है। बैंक ने कहा कि इन नई दरों का फायदा ग्राहक 31 दिसंबर 2021 तक उठा  सकते हैं। ये नई दरें सभी होम लोन का आवेदन करने वाले ग्राहकों को मिलेगी। बीते कुछ दिनों में कई सरकारी और प्राइवेट बैंकों ने होम लोन की दरें कम की हैं।

BOB के होम और अन्य रिटेल एसेट्स के हेड एच टी सोलंकी ने कहा कि हमारे ग्राहक इस त्योहारी सीजन में इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा इस घटी हुई ब्याज दर के साथ 31 दिसंबर, 2021 तक सीमित अवधि के लिए होम लोन सभी वर्गों को  दे रहा है। बैंक ने कहा कि होम लोन पर जीरो प्रोसेसिंग फीस का ऑफर पहले से ही है लेकिन इसे 31 दिसंबर 2021 तक के लिए लागू रहेगा।

  एक दिन में IMPS से अब 2 लाख के बजाय 5 लाख रुपए ट्रांसफर कर सकते हैं

11:40 AM

क्रूड में लगी आग

 ब्रेंट पर कीमतें 83 डॉलर प्रति बैरल के पार निकला है।  क्रूड US इमरजेंसी रिजर्व से नहीं बेचेगा। US पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के एक्सपोर्ट पर बैन नहीं लगाएगा। IEA का क्रूड की मांग बढ़ने का अनुमान है। IEA का कहना है कि 150,000-500,000bpd प्रति महीने तक  मांग जा सकती है।  वहीं US के पास 61.78 करोड़ bpd का रिजर्व किया है।

11:30 AM

सोना पड़ा नर्म

सोने की कीमतों में दबाव के साथ कारोबार हो रहा है। अंतराष्ट्रीय बाजार में भाव 1760 डॉलर के करीब पहुंचा है। MCX पर सोना का भाव  46900 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे फिसल गया है। डॉलर में मजबूती की वजह से कीमतों पर दबाव बना हुआ है। ट्रेडर्स को नॉन फार्म पेरोल रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट अच्छी रही तो ब्याज दरें बढ़ने का अनुमान है। वहीं वैश्विक एनर्जी संकट का भी कीमतों पर असर देखने को मिल रही है।

 सरसों फ्यूचर्स पर SEBI ने लगाई रोक, क्रूड में लगी आग, जानिए किस Commodity में है निवेश का मौका

11:17 AM

इंटरनेशनल मार्केट्स से स्पष्ट संकेत नहीं मिलने के बावजूद गोल्ड के प्राइस में शुक्रवार को डोमेस्टिक मार्केट में तेजी आई। MCX पर गोल्ड का फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 0.16 प्रतिशत बढ़कर 46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। सिल्वर के फ्यूचर्स रेट में 0.4 प्रतिशत की गिरावट रही। पिछले सेशन में गोल्ड का प्राइस 0.13 प्रतिशत गिरा था जबकि सिल्वर में 0.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

अमेरिका में शुक्रवार को जारी होने वाले एंप्लॉयमेंट डेटा से पहले इनवेस्टर्स बड़ी खरीदारी करने से बच रहे हैं। इंटरनेशनल मार्केट्स से स्पष्ट संकेत नहीं मिलने के बावजूद गोल्ड के प्राइस में शुक्रवार को डोमेस्टिक मार्केट में तेजी आई। MCX पर गोल्ड का फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 0.16 प्रतिशत बढ़कर 46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। सिल्वर के फ्यूचर्स रेट में 0.4 प्रतिशत की गिरावट रही। पिछले सेशन में गोल्ड का प्राइस 0.13 प्रतिशत गिरा था जबकि सिल्वर में 0.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

11:07 AM

IMPS के जरिए होने वाले ट्रांजैक्शन की लिमिट बढ़ी

रिजर्व बैंक ने IMPS के जरिए होने वाले ट्रांजैक्शन की लिमिट बढ़ा दी है। अब एक दिन में 2 लाख रुपए के बजाय 5 लाख रुपए ट्रांसफर कर सकते हैं। यानी अब ऑनलाइन फंड ट्रांसफर करना और आसान हो गया है। ग्राहकों की सहूलियत के लिए RBI ने यह फैसला किया है। अब RTGS की टाइमिंग 24X7 हो गई है यानी आप किसी भी वक्त RTGS के जरिए ऑनलाइन फंड ट्रांसफर कर सकते हैं।

इस बीच शुक्रवार को RBI ने मॉनेटरी पॉलिसी में लगातार आठवीं बार कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया। रेपो रेट पहले की तरह 4% पर और रिवर्स रेपो रेट 3.35% पर बरकरार है।

Gold Price: सोने और चांदी के दाम में आई तेजी, 46900 के पार गोल्ड का भाव

10:55 AM

CNBC-TV18 को सूत्रों से मिली EXCLUSIVE खबर के मुताबिक Mobikwik को IPO के लिए SEBI से मंजूरी मिली है। दिवाली से पहले Mobikwik का IPO बाजार में आना संभव है। भारत में पहली ऑनलाइल पेमेंट कंपनी लिस्ट होगी। Mobikwik IPO के जरिए 1,900 करोड़ रुपये जुटाएगी। वहीं Primary Issuance के जरिए  1,500 करोड़ रुपये जुटाएगी।  

10:44 AM

RBI ने कहा कि हाउसिंग सेक्टर को लेंडिंग में प्राथमिकता जारी रहेगी। हाउसिंग सेक्टर को 31 मार्च 2022 तक प्राथमिकता जारी रहेगी। NBFCs के जरिए बैंक लेंडिंग जारी रखेंगे । वहीं IMPS ट्रांजैक्शन की लिमिट 5 लाख रुपये तक बढ़ाएंगे।

 गोल्ड के प्राइस में पिछले सेशन की गिरावट के बाद रिकवरी, सिल्वर का रेट घटा

10:36 AM

क्रेडिट पॉलिसी के एलान के बाद बाजार में जोश देखने को मिल रही है। बाजार दिन के ऊंचाई पर कामकाज कर रहा है। इंट्राडे में निफ्टी   17,900 के पार निकला है। वहीं बैंक निफ्टी दिन की ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी के 12 में से 10 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है जबकि निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में खरीदारी हावी है। वहीं सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।  

FY22 में GDP ग्रोथ लक्ष्य 9.5% पर बरकरार- RBI GOVERNOR SHAKTIKANTA DAS

10:32 AM

FY22 में GDP ग्रोथ लक्ष्य 9.5% पर बरकरार: RBI गवर्नर

FY22 में GDP ग्रोथ लक्ष्य पर बात करते हुए आरबीआई गर्वनर शक्तिकांता दास ने आगे कहा कि FY22 में GDP ग्रोथ लक्ष्य 9.5% पर बरकरार रखा है। FY22 के Q2 में GDP ग्रोथ लक्ष्य 7.9% पर रखा है जबकि FY22 के Q3 में GDP ग्रोथ लक्ष्य 6.8% पर  रखा गया है। वहीं FY22 के Q4 में GDP ग्रोथ लक्ष्य 6.1% और  FY23 के Q1 में GDP ग्रोथ लक्ष्य 17.1% पर रहने का अनुमान किया गया है।

10:25 AM

आरबीआई पॉलिसी के एलान के दौरान आरबीआई गर्वनर शक्तिकांता दास ने कहा कि आर्थिक गतिविधियों में तेजी से सुधार दिखा है। पिछली MPC के मुकाबले अर्थव्यवस्था में सुधार नजर आ रहा है। हालांकि क्रूड, कमोडिटी में बढ़त से महंगाई पर असर पड़ सकता है जिसके चलते अर्थव्यवस्था में पूरी तरह सुधार आना बाकी है। उन्होंने कहा कि Q2 में महंगाई दर अनुमान से कम रहा है। अगस्त-सितंबर में मांग तेजी से बढ़ी है। त्योहारों में मांग और सुधरने की उम्मीद है। त्योहारों का शहरी मांग पर ज्यादा असर संभव है। वहीं इन्वेस्टमेंट गतिविधियों में रिवाइवल के संकेत मिल रहे है।  

एक दिन में IMPS से अब 2 लाख के बजाय 5 लाख रुपए ट्रांसफर कर सकते हैं

10:18 AM

Rupee opening: विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज कमजोरी के साथ शुरुआत हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 34 पैसे टूटकर 75.12 के स्तर पर खुला है। वहीं कल यानी गुरुवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले  रुपया 20 पैसे मजबूत होकर 74.78 के स्तर पर बंद हुआ था।

10:11 AM

आरबीआई ने दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई ने रेपो रेट 4% पर बरकरार रखा है। इस एलान के बाद बाजार में तेजी देखने को मिली और सेसेंक्स एक बार फिर 60000 के पार निकलने में कामयाब रहा। फिलहाल सेसेंक्स 375.73 अंक यानी  0.63 फीसदी की बढ़त के साथ 60,053.56 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 110.75 अंकों की तेजी के साथ 17,900  के पार निकला है।

10:05 AM

RBI CREDIT POLICY। RBI ने दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। RBI ने दरें बरकरार रखीं है। आरबीआई ने रेपो रेट 4% पर बरकरार रखा है। आरबीआई ने कहा सभी MPC सदस्य दरें बरकरार रखने के पक्ष में है। साथ ही आरबीआई गर्वनर शक्तिकांता दास ने कहा कि इकोनॉमी में रिकवरी के साफ संकेत दिख रहे हैं।

 RBI CREDIT POLICY- शक्तिकांत दास ने कहा अर्थव्यवस्था में पूरी तरह सुधार आना बाकी, दरें बरकरार

09:58 AM

बाजार में बढ़त के साथ कामकाज हो रहा है। सेसेंक्स 298.25 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 59,976.08 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 100.00 अंक की तेजी के साथ 17,890.35 के स्तर पर नजर आ रहा है। बाजार की इस बढ़त में TATASTEEL, TATAMOTORS, WIPRO, RELIANCE और TCS ने साथ दिया है और ये निफ्टी के टॉप गेनर में शामिल है।

09:50 AM

KPI Global Infrastructure | कंपनी ने इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर (IPP) बिजनेस वर्टिकल के तहत 20 साल के लिए 1.25 मेगावाट सोलार पावर की बिक्री के लिए जीएचसीएल लिमिटेड, भिलाड (GHCL Limited, Bhilad) के साथ नए लॉन्ग टर्म पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) किया है। 

 Rupee opening: 34 पैसे टूटा रुपया, 75.12 पर खुला

09:43 AM

CLSA की PIRAMAL ENT पर राय

CLSA ने PIRAMAL ENT पर Outperform Rating दी है और  शेयर का लक्ष्य 2,960 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने अपने Pharmaceuticals Biz के डीमर्जर प्रोसेस का शुरू किया है। कंपनी केवल ग्रुप के Financial Services Biz पर फोकस करेगी। कंपनी को लगता है कि Organic & Inorganic Growth के लिए कंपनी के पास पर्याप्त पूंजी है।

09:39 AM

IndusInd Bank पर ब्रोकरेज की राय

MS ने IndusInd Bank पर ओवरवेट रेटिंग दी है और लक्ष्य को 1225 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये तय किया है। उनका कहना है इसका B/S अच्छा हो रहा है और asset quality/PPoP पर इनकी डिलीवरी उम्मीद से बेहतर रही है।

09:33 AM

BROKERAGE ON LIFE INSURANCE

NOMURA ने LIFE INSURANCE पर राय व्यक्त करते हुए इस सेक्टर की ग्रोथ के लेकर पॉजिटिव नजरिया पेश किया है। इस सेक्टर के FY23 में बिजनेस के रिकवर होने के मार्जिन के बढ़ने की उम्मीद है। इस सेक्टर में इनकी पसंदीदा पिक SBI Life है और इनका मानना है कि इसकी Margin Levels मजबूत बनी रह सकती है। SBI Life की वर्तमान लेवल पर वैल्यूएशन अनडिमांडिंग है।

09:29 AM

Tata Motors। 49 लाख से ज्यादा शेयरों में ब्लॉक डील हुई है। 192.62 करोड़ के शेयरों में कई सौदे हुए है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 6.75 रुपये यानी 1.85 फीसदी क बढ़त के साथ 384.25 के स्तर पर नजर आ रहा है।

 IndusInd Bank, PIRAMAL ENT और M&M पर जानें ब्रोकरेज हाउसेज की निवेश रिपोर्ट

09:23 AM

MACROTECH DEV पर ब्रोकरेज की राय

JEFFERIES ने MACROTECH DEV पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 1220 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि उन्होंने इसका FY23-24 के लिए बिक्री अनुमान  7-10% बढ़ाया है। तिमाही आधार पर Q2 में बिक्री दोगुना से ज्यादा रही है। कंपनी की हाउसिंग कारोबार में मजबूत पकड़ है। कंपनी के लंदन के कारोबार का बेहतर प्रदर्शन नजर आया है। वहीं FY24 तक लंदन कारोबार से सरपल्स आय की उम्मीद भी है और कंपनी का कर्ज घटाने के लक्ष्य पर काम जारी है।

09:18 AM

पॉजिटीव ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। सेसेंक्स 260.83 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 59938.66 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 85.60 अंक यानी 0.48 फीसदी की तेजी के साथ 17875.90 के स्तर पर बना नजर आ रहा है।

 Coronavirus Updates: एक दिन में संक्रमण के 21,257 नए मामले, 271 लोगों की मौत

09:09 AM

SEBI ने NCDEX को Mustard Seed Contracts ट्रेडिंग पर निर्देश जारी किए है।अगले आदेश तक Mustard Seed Contracts पर रोक लगाई है। सेबी ने  Mustard Seed Contracts में नई पोजीशन पर रोक लगाई है।  

09:02 AM

अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच प्री- ओपनिंग सेशन में बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेसेंक्स 147.22 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 59825.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 144.20 अंक यानी 0.81 फीसदी की तेजी के साथ 17934.50 के स्तर पर बना नजर आ रहा है।

RBI Monetary Policy LIVE Updates: RBI गवर्नर शक्तिकांत दास 10 बजे करेंगे पॉलिसी रेट का ऐलान

08:47 AM

Petrol Diesel Price Today: आज नवरात्रि के दूसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल का रेट 103 रुपये के पार पहुंचा हुआ है। तेल कंपनियों ने आज डीजल और पेट्रोल दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। डीजल के दाम में 387पैसे तक बढ़े हैं। पेट्रोल की कीमतें भी 30 पैसे तक बढ़ी हैं। दिल्ली में आज पेट्रोल 103.54 रुपये प्रति लीटर पर औैर डीजल 92.12 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

08:42 AM

Moodys ने इन शेयरों की बदली रेटिंग

Moodys ने UNION BANK की  रेटिंग निगेटिव से बदलकर स्टेबल की है।  वहीं Moodys ने OIL INDIA का आउटलुक निगेटिव से स्टेबल किया है और Baa3 की रेटिंग को बरकरार रखा है।

08:39 AM

फोकस में OBEROI REALTY

सालाना आधार पर यूनिट बुकिंग 45 से बढ़कर 200 हुई है। 1.30 लाख sqft के मुकाबले 4.4 लाख sqft बुकिंग हुई है।  बुकिंग वैल्यु 327.3 करोड़ रुपये से बढ़कर  828.5 करोड़ रुपये हुई है।

08:33 AM

Ugro Capital।  संदीप कुमार झांवर ने कंपनी के Chief Financial Officer और मुख्य प्रबंध अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कंपनी के मुख्य Chief Treasury Officer अमित गुप्ता को उनके स्थान पर पदोन्नत करने की सिफारिश की है।

MACROTECH DEV और LIFE INSURANCE पर क्या है ब्रोकरेज हाउसेज की निवेश सलाह

08:25 AM

M&M पर ब्रोकरेज की राय

NOMURA ने M&M पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1086 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि XUV700 कंपनी की वॉल्यूम को ड्राइव करेगी। वहीं XUV700 कंपनी के मार्केट शेयर को बेहतर करने में मदद करेगी।

08:13 AM

MOODYS ने HUDCO की Baa3 रेटिंग कायम रखी है।  रेटिंग के साथ आउटलुक  Stable किया है। वहीं दूसरी तरफ ICRA ने ITD CEMENTATION की रेटिंग निगेटिव से बदलकर स्टेबल किया है। 

Petrol Diesel Price: आज फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम जारी- जानें रेट

08:06  AM

JSW ENERGY। GE RENEWABLE ENERGY के साथ करार किया है। 810 MW विंड टर्बाइन  के लिए करार किया है। वही दूसरी तरफ Ratnamani Metals & Tubes को घरेलू तेल एवं गैस क्षेत्र से कार्बन स्टील पाइप की आपूर्ति के लिए 98 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है, जिसे 5 से 12 महीने में पूरा किया जाना है। 

07:56  AM

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 17871-17945 पर दिख रहा है। बड़ा रजिस्टेंस जोन 17981-18030 पर है। बेस जोन 17757-17710 पर और बड़ा बेस जोन 17677-17641 पर दिख रहा है। ग्लोबल संकेत, डेटा सेटअप काफी मजबूत है। आज शुक्रवार और पॉलिसी का दिन, खराब खबर नहीं आई तो अच्छी तेजी संभव है। लिहाजा लॉन्ग रहें, खरीदें और पॉलिसी से पहले की गिरावट को भी खरीदें। पहले बेस यानि 17757-710 तक की गिरावट के लिए सुरक्षित है। 18000 कॉल में 17771 का SL अच्छा विकल्प है। डेटा के मुताबिक अच्छी तेजी हो सकती है।

Stocks in news: ये हैं आज के खबरों वाले शेयर, इन पर बनी रहे नजर

07:47 AM

निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक पर वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 37960-38110और बड़ा रजिस्टेंस जोन 38359-38568 है। बेस जोन37580-37450 है। बड़ा बेस जोन 37380-37280 है।  आज शुक्रवार और पॉलिसी का दिन, आउटपरफॉर्मेंस अभी बाकी है। 38000 बड़ा रजिस्टेंस, पहला बेस भी अहम है। लॉन्ग रहें, खरीदें और पहले बेस तक की गिरावट को खरीदें।पॉलिसी के चलते बड़ा SL रखें, 37380-280 पर SL अच्छा है। पॉलिसी के बाद 38000 टिका तो 12 बजे के बाद तेजी बढ़ सकती है।

07:39 AM

आज 10 बजे क्रेडिट पॉलिसी का एलान

आज 10 बजे  RBI क्रेडिट पॉलिसी का एलान होगा।  आवाज़ MPC में इकोनॉमिस्ट और बैंकर्स ने कहा- दरों में बदलाव की उम्मीद नहीं होगा।  पॉलिसी में ग्रोथ पर फोकस रहने की संभावना है। आज रियल्टी, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में एक्शन दिख सकता है।

 Buzzing Stocks: आज खबरों और फोकस में रहने वाले TCS, Aditya Birla Capital, KPI Global Infrastructure और अन्य स्टॉक्स

07:34 AM

TCS के Q2 नतीजे आज आएंगे

आज IT दिग्गज TCS के नतीजों से  रिजल्ट सीजन का आगाज़ होगा। दूसरी तिमाही में TCS के डॉलर रेवेन्यू में 4.1% ग्रोथ की उम्मीद है। वही मुनाफे में 8 परसेंट बढ़ोतरी का अनुमान है।

07:28 AM

OBEROI REALTY Q2 अपडेट: बुकिंग 3.4 गुना बढ़ी

 

दूसरी तिमाही में OBEROI REALTY का  दमदार प्रदर्शन रहा है।  बुकिंग में करीब साढ़े 3 गुना का उछाल देखने को मिला है।  Q2 अपडेट के मुताबिक कंपनी ने  828 करोड़ रुपए की बुकिंग की है।  कल शेयर 9 परसेंट दौड़ा था ।

 एशिया की मजबूत शुरुआत, SGX NIFTY में फ्लैट कारोबार, DOW FUTURES में बढ़त

07:22 AM

क्रूड में तेजी, ब्रेंट  82 डॉलर प्रति bbl के पार

सीमित सप्लाई के चलते कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिल रही है।  82 डॉलर के पार ब्रेंट  निकला।  ONGC, Oil India JAISE शेयरों में हलचल बढ़ेगी।

07:15 AM

US मार्केट और एशिया से संकेत अच्छे

ग्लोबल मार्केट से संकेत अच्छे नजर आ रहे है।  एशिया की मजबूत शुरुआत हुई लेकिन SGX NIFTY में फ्लैट कारोबार हो रहा है।  उधर कल अमेरिकी बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी दिखी है।  DOW सवा 300 अंक चढ़कर बंद हुआ था।  आज DOW FUTURES में 70 प्वाइंट की बढ़त देखने को मिल रही है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।