Market Live: बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 400 से ज्यादा अंक गिरा

बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार में 30 अप्रैल के बाद बड़ी इंट्रा-डे गिरावट आई है।

अपडेटेड Jul 08, 2019 पर 11:27 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

10.00 AM

बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार में 30 अप्रैल के बाद बड़ी इंट्रा-डे गिरावट आई है। सेंसेक्स 400 से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।वहीं निफ्टी में 130 अंक गिरकर 11684 के नीचे कारोबार कर रहा है।

दिग्गज शेयरों के साथ ही मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई का मिड कैप 0.99 फीसदी की गिरावट के साथ 14,579.71 के स्तर पर नजर आ रहा है जबकि 1.32 फीसदी गिरकर 13,955.61 के स्तर पर नजर आ रहा है।

बाजार में आज चौतरफा गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में 2.12 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 1.15 फीसदी, आईटी इंडेक्स 1.01 फीसदी, मीडिया इंडेक्स 1.18 फीसदी, मेटल इंडेक्स 0.15 फीसदी, फार्मा इंडेक्स 0.31 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 1.49 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे है।

बैंकिंग शेयरों में भी गिरावट के साथ बैंक निफ्टी 1.28 फीसदी की गिरावट के साथ 31,073.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। PSU बैंक इंडेक्स मे गिरावट बढ़ी है। निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.91 फीसदी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 395.31 अंक यानि 1.00 फीसदी की गिरावट के साथ 39,117 के नीचे नजर आ रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 132.05 अंक यानि 1.12 फीसदी की गिरावट के साथ 11,680 के नीचे कारोबार कर रहा है।


हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।