वीकली एक्सपायरी के दिन Market में दबाव, जानें Globe Capital के हिमांशु गुप्ता ने किन स्टॉक्स में लगाया दांव

वायदा बाजार में आज NAVIN FLURINE, TRENT, TORENT PHARMA और L&T में फ्रेश लॉन्ग्स दिखाई दिये

अपडेटेड Nov 11, 2021 पर 6:57 PM
Story continues below Advertisement
Market News

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव दिख रहा है। निफ्टी 17900 के अहम सपोर्ट के नीचे फिसल गया है। वहीं बैंक निफ्टी भी 39000 के अहम ऑप्शन बेस से नीचे आ गया है। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे कि राइटर्स आज की एक्सपायरी के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेश में आज के एक्सपर्ट ग्लोब कैपिटल के हिमांशु गुप्ता हैं। हिमांशु ने अपनी शानदार कॉल्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी दिया।

फ्यूचर मार्केट में आज के FRESH LONG रोल्स वाले स्टॉक्स

NAVIN FLURINE, TRENT, TORENT PHARMA और L&T


फ्यूचर मार्केट में आज के SHORT COVERING रोल्स वाले स्टॉक्स

PIDILITE, HAL, IGL और BANK OF BARODA

फ्यूचर मार्केट में आज के FRESH SHORTS रोल्स वाले स्टॉक्स

BHARAT FORGE, ASTRAL, APL और DR LAL PATH

फ्यूचर मार्केट में आज के LONG UNWINDING रोल्स वाले स्टॉक्स

ESCORTS, EICHER, PEL और SUN TV

आज निफ्टी और बैंक निफ्टी में किन लेवल्स पर हो रही है कॉल और पुट राइटिंग

निफ्टी में आज यानी 11 नवंबर की एक्सपायरी में सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग 18100 और 18000 के लेवल पर देखने को मिल रही है।

बाजार में कमजोरी, जानिए किन स्तरों पर कटेगी निफ्टी-बैंक निफ्टी की WEEKLY EXPIRY

NIFTY CALL (11 NOV) (CONTRACT)

17900 CE OI 142998 OI CHANGE 122221

18000 CE OI 220098 OI CHANGE  140442

18100 CE OI 143895 OI CHANGE  40497

निफ्टी में आज यानी 11 नवंबर की एक्सपायरी में सबसे ज्यादा पुट राइटिंग 17700 और 17800 के लेवल पर देखने को मिल रही है।

NIFTY PUT (11 NOV) (CONTRACT)

17900 PE OI  68739 OI CHANGE -8192

17800 PE OI  113516 OI CHANGE 37213

17700 PE OI  99156 OI CHANGE 40133

बैंक निफ्टी में आज यानी 11 नवंबर की एक्सपायरी में सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग 39000 और 38800 के लेवल पर देखने को मिल रही है।

NIFTY BANK CALL (11 NOV) (CONTRACT)

38700 CE OI 77686 OI CHANGE  72737

38800 CE OI 98302 OI CHANGE   93919

39000 CE OI 143846 OI CHANGE 77370

बैंक निफ्टी में आज यानी 11 नवंबर की एक्सपायरी में सबसे ज्यादा पुट राइटिंग 38500 और 38700 के लेवल पर देखने को मिल रही है।

NIFTY BANK PUT (11 NOV) (CONTRACT)

39000 PE OI   41840 OI CHANGE -24627

38700 PE OI   66487 OI CHANGE 42265

38500 PE OI   104724 OI CHANGE 47235

Globe Capital के हिमांशु गुप्ता ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि आज निफ्टी ने 17830 का लेवल छुआ जहां से इसे स्ट्रॉन्ग सपोर्ट है। वहीं मेरा मानना है इसके 17900 और 17950 पर वापस से बियर हावी होते हुए नजर आ सकते हैं। लिहाजा आज निफ्टी पर हमारी राय सेल ऑन राइज की होगी। यदि निफ्टी आज का अपना 17830 का सपोर्ट लेवल तोड़ता है तो इसमें 17760 के क्रुशियल लेवल भी टेस्ट होते हुए दिखाई दे सकते हैं। वहीं निफ्टी बैंक में आज की एक्सपायरी 38400 से 38500 के बीच के लेवल पर होती हुई नजर आ सकती है।

एक्सपायरी के दिन बाजार का मूड खराब, Sensex 600 अंक तक टूटा, जानिए वजह

हिमांशु गुप्ता के आज के ट्रेड्स

Aarti Industries - बेचें-945 रुपये, स्टॉपलॉस-952 रुपये, लक्ष्य-915 रुपये

Godrej CP - बेचें-952 रुपये, स्टॉपलॉस- 958 रुपये, लक्ष्य-920 रुपये

Siemens - खरीदें, स्टॉपलॉस-2380, लक्ष्य-2440 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः Balkrishna Industries

हिमांशु ने कहा कि इस स्टॉक में पिछले 2 से 3 दिनों से कमजोरी नजर आ रही है। लिहाजा इसकी नवंबर सीरीज की 2400 के स्ट्राइक वाली पुट 68 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें 40 रुपये के नीचे स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें अगले कुछ दिनों में 70 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।