इस साल अब तक कई स्पेशियालिटी केमिकल कंपनियों ने शानदार रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक मल्टीबैगर स्टॉक गुजरात Gujarat Fluorochemicals Limited (GFL) है। इसके शेयर इस साल अब तक 200 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुके हैं। जबकि पिछले एक साल की बात करें तो इसके शेयरों में 222 फीसदी की तेजी आ चुकी है।
जनवरी 2021 की शुरुआत में Gujarat Fluoro के शेयर 570 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे जबकि आज इसकी कीमत 1710 रुपए है। गुरुवार 26 अगस्त को Gujarat Fluoro के शेयर 0.12 फीसदी ऊपर 1713.60 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।
Gujarat Fluoro का हेडक्वार्टर नोएडा में है जो स्पेशियालिटी केमिकल बनाती है। यह कंपनी Inox ग्रुप की कंपनियों का हिस्सा है। Gujarat Fluoro रेफ्रिजरेटर गैस, कास्टिक सोडा, क्लोरोमीथेन, पोलीटेट्राफ्लूरोइथलीन (PTFE), फ्लूरोपोलीमर्स, फ्लूरोमोनोमर्स, स्पेशियालिटी फ्लूरो इंटरमीडिएट्स, स्पेशियालिटी केमिकल और इससे जुड़ी दूसरे केमिकल बनाती है।
Gujarat Fluoro के ग्राहकों में ऑटोमोटिव, एयरोस्पेस, सेमिकंडक्टर्स, इलेक्ट्रॉनिक, घरेलू अप्लाएंस, टेलीकम्युनिकेशंस, हेल्थकेयर और आर्किटेक्चर सेक्टर की कंपनियां हैं।