Multibagger Stock: इस भरोसेमंद शेयर ने 10 साल में दिया 11,158% रिटर्न, 1 लाख रुपए का निवेश बना 1.12 करोड़ रुपए

Multibagger Stock: अगर लॉन्ग टर्म के लिए इस शेयर पर भरोसा किया होता तो आज मालामाल होते

अपडेटेड Aug 26, 2021 पर 8:16 AM
Story continues below Advertisement

Multibagger Stock: शेयर बाजार में पैसा लगाने वाला हर निवेशक अमीर बनने की चाह रखता है। जो निवेशक ज्यादा जोखिम उठाते हैं उन्हें प्रॉफिट भी ज्यादा होता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि जोखिम उठाने वाला हर निवेशक प्रॉफिट ही बनाता है। लिहाजा शेयर बाजार में लॉन्ग टर्म निवेश पर ज्यादा जोर दिया जाता है।

अमेरिका के जाने-माने निवेशक वॉरेन बफे का कहना है कि अगर आप किसी शेयर में 10 साल बने रहना नहीं चाहते तो उसके बारे में 10 मिनट भी मत सोचिए। लॉन्ग टर्म में कोई शेयर कैसे फायदा पहुंचा सकता है अगर ये समझना है तो Bajaj Finance के शेयर हिस्ट्री को देखिए।

पिछले 10 साल में Bajaj Finance का शेयर प्राइस 112 गुना बढ़ चुका है। यानी 10 साल पहले 26 अगस्त 2011 को Bajaj Finance के शेयरों की कीमत 62.22 रुपए थी जो आज 7005 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गया है। आज इंट्राडे में 7005 रुपए का लेवल छूने के बाद Bajaj Finance के शेयर 6925 रुपए पर बंद हुए।

TCS का शेयर नए हाई पर, मार्केट कैप 13.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक हुआ

Bajaj Finance के शेयर पिछले पांच कारोबारी सेशन में भी 8% चढ़ चुके हैं। जबकि पिछले एक महीने में शेयरों की चाल देखें तो इसमें 13.60 फीसदी की तेजी आ चुकी है। 2021 में अब तक यह मल्टीबैगर स्टॉक 32.50% रिटर्न दे चुका है।

ठीक इसी तरह पिछले एक साल में Bajaj Finance के शेयर निवेशकों को 90 फीसदी रिटर्न दे चुका है। अगर हम 5 साल का टाइम देखें तो इसने 568% का रिटर्न दिया है। अगर हम पिछले 10 साल का रिटर्न देखें तो इसने 11,158 फीसदी रिटर्न दिया है और इसका शेयर 62.22 रुपए से बढ़कर 6925 रुपए पर पहुंच चुका है।

क्या आपने निवेश किया था?


अगर सिर्फ एक महीना पहले भी आपने Bajaj Finance के शेयरों में 1 लाख रुपए लगाए होते तो आज आपका निवेश 1.13 लाख रुपए का हो जाता। अगर 6 महीना पहले 1 लाख रुपए निवेश किया होता तो आज रिटर्न 1.26 लाख रुपए मिलता। अगर आपने एक साल पहले इसमें पैसा लगाया होता तो आज आपकी रकम 1.92 लाख रुपए हो चुकी होती।

लेकिन अगर आप लॉन्ग टर्म पर भरोसा रखते और 10 साल पहले Bajaj Finance के शेयरों में सिर्फ 1 लाख रुपए लगाते तो आज यह 1.12 करोड़ रुपए हो जाता। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि अगले 6 महीने में Bajaj Finance के शेयर 8000 रुपए तक जा सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।