आज बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। आज के कारोबार में निफ्टी 11,486.5 तक पहुंचा था जबकि सेंसेक्स ने 38,022.3 तक दस्तक दी थी। अंत में निफ्टी 11,470 के पास बंद हुआ है जबकि सेंसेक्स 37,950 के करीब बंद हुआ है।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.9 फीसदी उछलकर बंद हुआ है। निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी तक चढ़कर बंद हुआ है।
बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 284 अंक यानि 0.75 फीसदी की तेजी के साथ 37,948 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 86 अंक यानि 0.75 फीसदी की उछाल के साथ 11,471 के स्तर पर बंद हुआ है।
आज बैंकिंग, मेटल, फार्मा और एफएमसीजी शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली है। बैंक निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ 28,128 के स्तर पर बंद हुआ है।
दिग्गज शेयरों में ग्रासिम, यस बैंक, ल्यूपिन, एसबीआई, वेदांता, एचयूएल और टाटा मोटर्स 4.6-2.5 फीसदी तक चढ़कर बंद हुए हैं। हालांकि दिग्गज शेयरों में गेल, हीरो मोटो, आयशर मोटर्स, ओएनजीसी, मारुति सुजुकी, कोल इंडिया और पावर ग्रिड 1.5-0.4 फीसदी तक गिरकर बंद हुए हैं।
मिडकैप शेयरों में बैंक ऑफ इंडिया, अपोलो हॉस्पिटल, टोरेंट फार्मा, इमामी और एल्केम लैब 4.9-3.5 फीसदी तक उछलकर बंद हुए हैं। हालांकि मिडकैप शेयरों में फेडरल बैंक, राजेश एक्सपोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू एनर्जी और आदित्य बिड़ला फैशन 3.7-1.5 फीसदी तक लुढ़क कर बंद हुए हैं।
स्मॉलकैप शेयरों में एचडीआईएल, गुड लक, मोहोता इंडस्ट्रीज, एडेलवाइस और स्किपर 10.6-8 फीसदी तक मजबूत होकर बंद हुए हैं। हालांकि स्मॉलकैप शेयरों में मंगलम ड्रग्स, ओके प्ले, गुजरात बोरोसिल, इंट्रासॉफ्ट टेक और मनपसंद बेवरेजेज 10-4.5 फीसदी तक टूटकर बंद हुए हैं।
इस हफ्ते कैसी रही बाजार, शेयरों की चाल
इस हफ्ते सेंसेक्स 0.3 फीसदी चढ़ा है, जबकि निफ्टी में 0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बैंक निफ्टी की चाल सपाट रही है। निफ्टी के मिडकैप इंडेक्स में 1.6 फीसदी और बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।
निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में 0.4 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स में 2.7 फीसदी, आईटी इंडेक्स में 3.1 फीसदी, फार्मा इंडेक्स में 6.2 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स में 1.2 फीसदी की मजबूती आई है। हालांकि फाइनेंशियल सर्विसेस इंडेक्स में 1.2 फीसदी, इंफ्रा इंडेक्स में 1.2 फीसदी, मीडिया इंडेक्स में 2 फीसदी, मेटल इंडेक्स में 1.1 फीसदी और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
इस हफ्ते दिग्गज शेयरों में सन फार्मा 12.8 फीसदी, ल्यूपिन 8.7 फीसदी, ग्रासिम 7.7 फीसदी, डॉ रेड्डीज 7 फीसदी, गेल 6.6 फीसदी, टेक महिंद्रा 6.5 फीसदी, सिप्ला 4.2 फीसदी, एचसीएल टेक 3.8 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 3.4 फीसदी और टाटा मोटर्स 3.1 फीसदी तक चढ़े हैं।
हालांकि एचपीसीएल 6.3 फीसदी, बीपीसीएल 6 फीसदी, इंडियाबुल्स हाउसिंग 4.4 फीसदी, एचडीएफसी 4.4 फीसदी, आईओसी 4 फीसदी, वेदांता 3.8 फीसदी, यूपीएल 3.1 फीसदी, भारती इंफ्रा 2.6 फीसदी, जी एंटरटेनमेंट 2.6 फीसदी और हीरो मोटो 2.1 फीसदी तक टूटे हैं।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में एचडीआईएल 47.7 फीसदी, अपोलो हॉस्पिटल 25.7 फीसदी, क्वालिटी 21.4 फीसदी, जेटीईकेटी इंडिया 20.2 फीसदी, राइट्स 18.1 फीसदी, यूनिवर्सल केबल 16.3 फीसदी, रेन इंडस्ट्रीज 13.6 फीसदी, डॉ लाल पैथ 12.3 फीसदी, जेके पेपर 12.1 फीसदी, चंबल फर्टिलाइजर 9.9 फीसदी, जीएमआर इंफ्रा 6.4 फीसदी, ग्रेन्युएल्स इंडिया 6.5 फीसदी, एनसीएल इंडस्ट्रीज 6.6 फीसदी, पीएनबी हाउसिंग 4.4 फीसदी, टोरेंट फार्मा 3.8 फीसदी और एडेलवाइस 2.6 फीसदी तक मजबूत हुए हैं।
हालांकि अदानी ग्रीन 17.8 फीसदी, इंडो सोलर 17.1 फीसदी, कोरोमंडल इंटरनेशनल 7.2 फीसदी, फेडरल बैंक 3.5 फीसदी, रेप्को होम 2.4 फीसदी, नेल्को 2.2 फीसदी, मनपसंद बेवरेजेज 0.5 फीसदी, ला ओपाला 7.1 फीसदी, ईस्टर इंडस्ट्रीज 10.4 फीसदी और ओमकार स्पेशियालिटी 15.7 फीसदी तक लुढ़के हैं।