75th Independence Day: SBI ने पेश किया नया होम लोन, कैसे करें अप्लाई

SBI ने अपने ग्राहकों को किराए से मुक्ति देने के लिए एक जीरो प्रोसेसिंग वाले होम लोन की लॉन्चिंग की है।

अपडेटेड Aug 14, 2021 पर 5:17 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    75th Independence Day के अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को किराए से मुक्ति देने के लिए एक जीरो प्रोसेसिंग वाले होम लोन की लॉन्चिंग की है।

    एसबीआई ने ट्वीटर पर यह जानकारी देते हुए कहा है कि इस स्वतंत्रता दिवस को जीरो प्रोसेसिंग फ्री  (zero processing fees) होम लोन के साथ अपने सपनों के घर में कदम रखें। अभी अप्लाई करें।

     SBI, ICICI, BOB, HDFC बैंक की सीनियर सिटीजन के लिए स्पेशल FD स्कीम, जानिए नए इंटरेस्ट रेट

    इसके साथ ही देश के सबसे बड़े बैंक,स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा महिलाओं को होम लोन पर काफी आकर्षक डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। बैंक की होम लोन फेसिलिटी के तहत महिलाओं को 5 फीसदी BPS इंटरेस्ट कन्सेशन भी दिया जा रहा है।

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने इस संबंध में जारी अपने स्टेटमेंट में कहा है कि ऊपर दी गई सुविधाओं के अलावा अगर आप एसबीआई के YONO सर्विस के तहत होम लोन के लिए अप्लाई करते हैं तो भी आपको 5 फीसदी BPS इंटरेस्ट कन्सेशन की सुविधा मिलेगी। एसबीआई के इस होम लोन पर 6.70 फीसदी ब्याज देना होगा ।

     PPF में हर महीने 1,000 रुपये इनवेस्ट करें और 18 लाख रिटर्न पाएं, जानिए कैसे


    कैसे करें अप्लाई?

    15 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के हिस्से के रुप में आप एसबीआई की इस आकर्षक होम लोन सुविधा को हासिल कर सकते हैं। इसके लिए कोई भी इडिविजुअल एसबीआई के डिजिटल सर्विस YONO एसबीआई के जरिए होम लोन के लिए अप्लाई कर सकता है।

    इसके अलावा एसबीआई ने एक नंबर 7208933140 भी जारी किया है। आप इस नंबर पर होमलोन के लिए मिस्ड कॉल देकर यह सुविधा हासिल कर सकते हैं।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।