PNB ने होम लोन पर ब्याज दरों में की 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती, जानिए कितनी हुई दरें

PNB ने 50 लाख रुपये से अधिक के होम लोन पर ब्याज दर में 0.50% की कटौती की है

अपडेटेड Sep 18, 2021 पर 2:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

पब्लिक सेक्टर की लीडर बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने शुक्रवार को 50 लाख से ज्यादा के होम लोन पर ब्याज दर में 0.50  फीसदी की कमी करते हुए उसे 6.60 फीसदी कर दिया है।

बैंक ने एक बयान में कहा,  त्योहारों के मौसम के दौरान पंजाब नेशनल बैंक की ओर से शुरू किए गए कई ऑफर के तहत पीएनबी ने 50 लाख रुपये से अधिक के होम लोन पर ब्याज दर में 50 बेसिस प्वाइंट यानी  0.50 फीसदी की कटौती की है। इसमें कहा गया पीएनबी ने घोषणा की है कि अब कितनी भी राशि का होम लोन 6.60 फीसदी की ब्याज दर पर उपलब्ध होगा।

बैंक की नई ब्याज दरें लोन के बैलेंस ट्रांसफर के मामले में भी लागू होंगी और यह सरकारी बैंकों में सबसे कम है।  पंजाब नेशनल बैंक ने आकर्षक दरों पर अपने मौजूदा और बैलेंस ट्रांसफर वाले कर्जदाताओं को टॉप अप लोन देने का भी एलान किया है। 

 Multibagger Stock: इस शेयर ने 10 साल में 1 लाख रुपए को बनाया 10 करोड़, क्या आपके पास है? 

पीएनबी अपने फेस्टिव बोनान्जा ऑफर के तहत पहले से ही होम लोन, ऑटो लोन माई प्रॉपर्टी लोन, पेंशन और गोल्ड लोन पर सभी तरह के सर्विस चार्ज/प्रोसेसिंग फीस और डाक्यूमेंटेशन चार्ज को माफ कर रहा है।

वहीं पीएनबी ने रेपो रेट आधारित लोन (RLLR) पर ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की है।  पीएनबी ने इसे पहले की 6.80 फीसदी रेट से कम कर 6.55 फीसदी पर ला दिया है।  नई दरें शुक्रवार यानी 17 सितंबर 2021  से लागू हो गई है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।