Rakesh Jhunjhunwala के निवेश वाली इस कंपनी ने रस्क मीडिया में खरीदी हिस्सेदारी

राकेश झुनझुनवाला के पास इस कंपनी की करीब 10.82% हिस्सेदारी है

अपडेटेड Oct 27, 2021 पर 11:01 AM
Story continues below Advertisement

राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के निवेश वाली नजारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Technologies) ने मंगलवार को बताया कि उसने रस्क मीडिया (Rusk Media) लिमिटेड में करीब 2 करोड़ रुपये में हिस्सेदारी ली है। नजारा टेक ने एक नियामकीय फाइलिंग में बताया, "कंपनी ने 25 अक्टूबर को रस्क मीडिया में 10 रुपये के 1,601 इक्विटी शेयरों को खरीदा है और संबंधित कंपनी को 2 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।"

इन इक्विटी शेयरों को खरीदने के बाद नजारा टेक्नोलॉजीज के पास अब रस्क मीडिया के कुल जारी और पेड-अप शेयर कैपिटल का 5.54% हिस्सेदारी आ गया है। NSE पर Nazara Technologies के शेयर आज 3.41 पर्सेंट बढ़कर 2,725 रुपये पर बंद हुए। साल 2021 में इस शेयर में अब तक 71 पर्सेंट की तेजी आ चुकी है। पिछले एक महीने में इस शेयर ने निवेशकों को लगभग 20% की बढ़त के साथ शानदार रिटर्न दिया है।

4 अरब डॉलर के साम्राज्य को बचाने की जंग लड़ रहे सुभाष चंद्रा, अभी कई चुनौतियां बाकी

हाल ही में, Nazara Tech ने फ्रेश इक्विटी के प्रेफरेंशियल आवंटन के जरिए निवेशकों से 315 करोड़ जुटाए हैं। कंपनी ने कहा था कि वह इस रकम का इस्तेमाल विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक अधिग्रहण को आगे बढ़ाने के लिए करेगी।

नजारा एक डायवर्सिफाइड गेमिंग और स्पोर्ट्स मीडिया प्लेटफॉर्म है, जिसकी भारत के अलावा अफ्रीरा और उत्तरी अमेरिका जैसे उभरते और विकसित बाजारों में भी उपस्थिति है। सितंबत तिमाही तक की शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनावाला के पास नजारा टेक्नोलॉजीज के 32,94,310 शेयर हैं। यह कंपनी के कुल जारी शेयरों का करीब 10.82% है।

"प्राइवेट बैंकों के लिए अच्छे रह सकते हैं अगले 4-5 साल" - आशीष सोमैया, White Oak Capital


नजारा टेक्नोलॉजीज रियल-मनी गेमिंग पर बड़ा दांव लगा रही है और वित्त वर्ष 2022 के अंत तक इसने 100 करोड़ रुपये के रेवेन्यू को हासिल करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। कंपनी के भविष्य की रणनीतियों में रियल-मनी गेम्स के लिए प्लग-एंड-प्ले, सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस (SAAS) की पेशकश शामिल है, जो किसी भी प्लेटफॉर्म या व्यक्ति को अपने यूजर्स को सेवा प्रदान करने की अनुमति देगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।