राकेश झुनझुनवाला ने Canara Bank में 1.59% हिस्सेदारी ली, जानिए किस भाव पर लिया शेयर

Canara Bank ने 2500 करोड़ रुपए का QIP जारी किया था जो 23 अगस्त को बंद हो गया

अपडेटेड Aug 25, 2021 पर 12:44 PM
Story continues below Advertisement

दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने सरकारी Canara Bank में 1.59 फीसदी हिस्सेदारी ली है। BSE के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। 24 अगस्त को जारी शेयरहोल्डिंग स्टेटमेंट के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला ने Canara Bank में 1.59 फीसदी हिस्सेदारी यानी 2,88,50,000 शेयर खरीदेहैं।

इससे पहले मंगलवार सुबह Canara Bank ने बताया था कि इसने 16.73 करोड़ शेयर अलॉटमेंट को मंजूरी दे दी है। बैंक का 2500 करोड़ रुपए का QIP एक दिन पहले 23 अगस्त को बंद हुआ था। बैंक का QIP 17 अगस्त को खुला था।

Canara Bank के बोर्ड की सब-कमिटी ने 24 अगस्त की बैठक में 16,73,92,032 इक्विटी शेयरों के आवंटन पर मुहर लगा दी थी। बैंक ने योग्य क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स को 149.35 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से स्टॉक आवंटित किए है। रेगुलेटर को दी गई जानकारी में बैंक ने बताया कि उसकी योजना QIP से 2500 करोड़ रुपए जुटाने की है।


Canara Bank ने बताया कि 7 इनवेस्टर्स को QIP के कुल इक्विटी शेयर का 5% से ज्यादा शेयर अलॉट किया गया था। इनमें LIC को 15.91%, BNP पारिबा आरबिट्राज को 12.55%, सोसाइटे जेनराली को 7.97%, इंडियन बैंक और ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस को 6.37%-6.37% शेयर अलॉट किए गए हैं।

मॉर्गन स्टैनली एशिया (सिंगापुर) को QIP में 6.16% शेयर मिला है। जबकि Volrado Venture Partners Fund II ने 6.05% स्टेक लिया है। मंगलवार को BSE पर Canara Bank के शेयर 2 फीसदी चढ़कर 155.70 रुपए पर बंद हुआ।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।