Rakesh Jhunjhunwala के पोर्टफोलियो में शामिल इस शेयर का 30% तक बढ़ सकता है भाव, क्या आपको खरीदना चाहिए?

राकेश झुनझुनावाला के पास इस बैंक के 5.47 करोड़ शेयर हैं

अपडेटेड Oct 07, 2021 पर 10:25 AM

राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के पोर्टफोलियो में शामिल फेडरल बैंक (Federal Bank) के शेयरों का भाव मौजूदा स्तर से करीब 30 पर्सेंट तक बढ़ सकता है। कई ब्रोकरेज फर्मों ने यह अनुमान जताया है। प्राइवेट सेक्टर के बैंक, फेडरेल बैंक में दूसरी लहर थमने के मजबूत रिकवरी देखी गई है। बैंक ने ग्रॉस लोन में सालाना आधार पर 9.7% की बढ़ोतरी दर्ज की है, जबकि इसी दौरान इसके डिपॉजिट बेस में करीब 10 पर्सेंट की बढ़ोतरी है।

यह मिडकैप बैंक स्टॉक कम से कम 2016 से राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल है। बुधवार को एनएसई पर फेडरल बैंक के शेयर 84.30 रुपये के भाव पर बंद हुए। साल 2021 में इसमें अब तक 25 पर्सेंट की तेजी आ चुकी है।

रेलवे के 11 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार बोनस के तौर पर देगी 78 दिन का वेतन

फेडरल बैंक के लिए ब्रोकरेज की क्या है राय:
ब्रोकरेज फर्म Emkay Global ने फेडरल बैंक को बाय रेटिंग दी है और स्टॉक के लिए 110 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। यह उसके मौजूदा भाव से करीब 30 पर्सेंट ज्यादा है।

Axis Securities ने फेडरल बैंक के लिए बाय रेटिंग बरकरार रखी है और स्टॉक के लिए 100 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह उसके मौजूदा भाव से 18 पर्सेंट ज्यादा है।

Motilal Oswal ने भी फेडरल बैंक पर बाय रेटिंग बरकरार रखी है और स्टॉक के लिए 110 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह उसके मौजूदा भाव से करीब 30 पर्सेंट ज्यादा है।


आज की गिरावट में ब्रोकरेजेस ने 1 IT और 1 Banking स्टॉक में दी डिप्स पर खरीदारी की सलाह

फेडरल बैंक में राकश झुनझुनवाला की हिस्सेदारी
एक रिपोर्ट के मुताबिक राकेश झुनझुनवाला के पास फेडरल बैंक के 5.47 करोड़ शेयर हैं। मौजूदा मार्केट प्राइस पर इसकी वैल्यू करीब 465 करोड़ रुपये है। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान उन्होंने इस बैंक में अपनी हिस्सेदारी 2.4 पर्सेंट से बढ़ाकर 2.78 पर्सेंट कर दी थी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।