संजीव भसीन ने कहा रुपये में दिख सकती है कमजोरी, लिहाजा इन 2 स्टॉक्स पर लगाएं दांव

भसीन ने कहा कि इन्फ्लेशन और ऑइल दोनों रुपये पर दबाव बनाते नजर आ सकते हैं

अपडेटेड Sep 28, 2021 पर 5:27 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन को शेयर बाजारों का बड़ा अनुभव है। संजीव भसीन पिछले करीब 32 सालों से बाजार से जुड़े हैं। वे बाजारों में होने वाली हलचल पर बड़ी बारीकी से नजर बनाये रखते हैं। IIFL सिक्योरिटीज के क्लाइंट शेयरों पर दी गई उनकी टिप्स से सालों से फायदा कमा रहे हैं। अब संजीव भसीन कारोबारी दिन के दौरान तीन बार सीएनबीसी-आवाज़ पर दर्शकों के लिए कमाई की टॉप कन्विक्शन पिक्स पेश करते हैं।

    जानते हैं आज सुबह-सुबह किस कमाई वाले स्टॉक पर हैं संजीव भसीन की पैनी नजर-

    संजीव भसीन ने बाजार पर राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि मैंने पहले ही कहा था कोल इंडिया गेल और आउटपरफॉर्म करेंगे जो आज आपको नजर आ रहा है। इसके साथ ही ऑटो मे मैं अभी भी बुलिश हूं। इसके अलावा इन्फ्लेशन और ऑइल दोनों रुपये पर दबाव बनाते नजर आ सकते हैं। लेकिन इसको अवसर के रूप में भुनाते हुए चुनिंदा और तेजी दिखाने वाले स्टॉक्स में खरीदारी करनी चाहिए।

    NBCC को मॉरीशस में मिला बड़ा ऑर्डर, संजीव भसीन ने इन 2 Cement Stocks पर दी खरीदारी की सलाह

    Buy HCL Tech @1270/72, Stop 1248, Target 1310

    संजीव भसीन ने निवेशकों के लिए पहली पिक्स के रूप में HCL Tech में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इसमें गिरावट के बाद एक तेज रिकवरी देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 1270 से 1272 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 1310 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 1248 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।


    Buy L&T @1746/50 stop 1720, Target 1820

    दूसरी पिक्स के रूप में संजीव भसीन ने निवेशकों को L&T में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि एल एंड टी टेक और अन्य ग्रुप कंपनियों को मिले ऑर्डर की वजह से ये स्टॉक इन्हें पसंद आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 1746 से 1750 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 1820 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 1720 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।