बाजार में बने रहें, NIfty का रिकॉर्ड हाई सिर्फ एक पड़ाव, आगे भी जारी रहेगी यात्रा: Kunj Bansal

Karvy Capital के कुंज बंसल ने मनीकंट्रोल के साथ हुई बातचीत में कहा कि एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर को निवेशित बने रहना चाहिए।

अपडेटेड May 29, 2021 पर 6:08 PM

Karvy Capital के कुंज बंसल ने मनीकंट्रोल के साथ हुई बातचीत में कहा कि एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर को निवेशित बने रहना चाहिए। निवेशकों को किसी भी गिरावट पर निवेश के मौके तलाशने चाहिए। रिकॉर्ड हाई निफ्टी की यात्रा का एक पड़ाव है । यह अंतिम लक्ष्य नहीं यह यात्रा आगे भी जारी रहेगी।

ऑटो सेक्टर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अनलॉकिंग की उम्मीद में ऑटो सेक्टर में हमें उछल देखने को मिलेगा। इसके अलावा पेन्टअप डिमांड से भी इस सेक्टर को फायदा मिलेगा। पिछले साल भी हमें ऐसा ही देखने को मिला था। 

बैंकिंग सेक्टर में भी हमें कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा लेकिन हमें इस सेक्टर की दिशा के अनुमान के लिए एनपीए पर सफाई की जरुरत है। हालांकि रियल्टी सेक्टर एक ऐसा सेक्टर है जिसमें हमें सबसे बाद में रिकवरी आती दिखेगी।

इक्विटी मार्केट में अपने अनुभव पर बात करते हुए कुंज बंसल ने कहा कि इस यात्रा में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है. इक्विटी मार्केट में हमें ना सिर्फ इंडस्ट्री के बारे में जानने को मिलता है बल्कि दूसरे कारोबार और उनके आपसी संबंधों के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इसके साथ ही ग्लोबल मार्केट से हमारे कारोबारी और व्यवसायिक संबंधों के बारे में व्यापक जानकारी मिलती है।

इक्विटी मार्केट से मुझे जो सबसे बड़ी सीख मिली है वो यह है कि जिस दिन की आपको महसूस होता है कि आपने इसके बारे में सब कुछ जान लिया उसी दिन मार्केट आपको आईना दिखा देता है।

मार्केट कैप 3 लाख करोड़ डॉलर  पहुंच गया है और यह 4 लाख करोड़ डॉलर का आकंड़ा कब छूएगा, इस सवाल का जवाब देते हुए कुंज बंसल ने कहा कि इस तरह का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है। मेरा मानना यह है कि 1 लाख करोड़ डॉलर ग्रोथ का अगला पड़ाव हासिल करने में पहले लगे समय की तुलना में कम समय लगेगा।


मिड और स्म़ॉलकैप शेयरों ने हाल के दिनों में दिग्गजों की तुलना मे  काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इनकी आगे की चाल पर बात करते हुए  कुंज बंसल ने कहा कि हमें छोटे-मझोले शेयरों का चुनाव करते हुए मॉइनोरिटी शेयर होल्डर फ्रेंडली प्रोमोटर वाली कंपनियों, अच्छे प्रबंधन वाली कंपनियों और मजबूत बिजनेस मॉडल वाली कंपनियों पर फोकस करना चाहिए। इसके साथ ही आप इस तरह के निवेश में लंबी अवधि तक बने रहें।

कहां निवेश करें? इस सवाल का जबाव देते हुए कुंज बंसल ने कहा कि इस समय  Auto, Insurance और सरकारी कंपनियों के शेयरों में निवेश का अच्छा मौका है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।