Stocks in News: ये हैं आज के खबरों वाले शेयर, इनसे न चूके नजर

यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर

अपडेटेड Aug 25, 2021 पर 11:51 AM
Story continues below Advertisement

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

फोकस में Canara Bank

दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने सरकारी Canara Bank में 1.59 फीसदी हिस्सेदारी ली है। BSE के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। 24 अगस्त को जारी शेयरहोल्डिंग स्टेटमेंट के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला ने Canara Bank में 1.59 फीसदी हिस्सेदारी यानी 2,88,50,000 शेयर खरीदेहैं।

इससे पहले मंगलवार सुबह Canara Bank ने बताया था कि इसने 16.73 करोड़ शेयर अलॉटमेंट को मंजूरी दे दी है। बैंक का 2500 करोड़ रुपए का QIP एक दिन पहले 23 अगस्त को बंद हुआ था। बैंक का QIP 17 अगस्त को खुला था।

Canara Bank के बोर्ड की सब-कमिटी ने 24 अगस्त की बैठक में 16,73,92,032 इक्विटी शेयरों के आवंटन पर मुहर लगा दी थी। बैंक ने योग्य क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स को 149.35 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से स्टॉक आवंटित किए है। रेगुलेटर को दी गई जानकारी में बैंक ने बताया कि उसकी योजना QIP से 2500 करोड़ रुपए जुटाने की है।


फोकस में Fortis Health


Rakesh Jhunjhunwala परिवार ने कंपनी में हिस्सा बढ़ाया है। हिस्सेदारी जून के 4.21% से बढ़कर 5.47% हुई है।


फोकस में CDSL

HDFC Bank ने CDSL में 2% से ज्यादा हिस्सा बेचा। HDFC Bank ने 223 करोड़  में  हिस्सेदारी बेची है।


फोकस में Tatva Chintan Pharma

कंपनी के CFO Mahesh Tanna ने इस्तीफा दिया है ।Mahesh Tanna का इस्तीफा 31 अगस्त से लागू होगा।

 ICICI BANK और TELECOM पर क्या है दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की निवेश राय

फोकस में Wabco India

Wabco India के प्रोमोटर OFS के जरिए 2% हिस्सा बेचेंगे। OFS के लिए फ्लोर प्राइस  6900 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

फोकस में Wipro

Wipro अमेरिका के Arkansas में नया डिलिवरी सेंटर खोलेगी।  नए डिलिवरी सेंटर पर 30 लाख डॉलर निवेश करेगी।

फोकस में Gokaldas Exports

Gokaldas Exports के बोर्ड ने 300  करोड़ रुपये  तक जुटाने को मंजूरी दी है।

फोकस में NMDC, स्स्टील शेयर

Singapore के आयरन ओर फ्यूचर्स में 3% का उछाल  देखने को मिला है। कल भी आयरन ओर के दाम में 9% की तेजी  आई थी. Peoples Bank of China का ग्रोथ को बैलेंस करने पर जोर है। इकोनॉमी को सपोर्ट देने के राहत पर भी विचार किया जा रहा है।

फोकस में L&T

NIIF कंपनी के Hyderabad Metro में निवेश कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 4,000 करोड़ के निवेश के लिए बातचीत जारी है।

फोकस में Macrotech Dev 

Brickwork ने कंपनी की लॉन्ग टर्म रेटिंग बढ़ाई है। लॉन्ग टर्म रेटिंग BBB+ से बढ़ाकर A- की है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।