शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।
शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।
ONGC / OIL / HOEC / PAINTS COs
कोविड के चलते डिमांड घटने की आशंका से क्रूड कीमतों में लगातार छठे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। ब्रेंट का भाव 67 डॉलर के नीचे फिसला है। ऐसे में तेल, एविएशन और एयरलाइंस कंपनियों पर नजर रखें। ONGC, HOEC और पेंट कंपनियों के शेयरों पर आज नजर रखें
SCHNEIDER ELE/ GENUS POWER / HBL POWER / ADANI TRANS/ TATA POWER
बिजली चोरी और डिस्कॉम का घाटा रोकने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। साल 2025 तक हर घर में प्रीपेड SMART METER लगेगा। एग्री को छोड़ सभी कंज्यूमर को प्रीपेड मीटर से बिजली मिलेगी। नोटिफिकेशन जारी होने से SCHNEIDER ELECTRIC, GENUS POWER, HBL POWER, ADANI TRANS, TATA POWER जैसे कंपनियों में आज एक्शन बढ़ेगा।
INDIGO पर फोकस
आज से कंपनी भारत-UAE के बीच फिर फ्लाइट शुरू करेगी। UAE ने 1 हफ्ते के लिए फ्लाइट पर रोक लगाई थी।
TATA MOTORS पर फोकस
Tata Motors ने JLR की डिमांड बढ़ने की उम्मीद जताई है। CNBC-TV 18 से EXCLUSIVE बातचीत में कहा Supply Side पर कुछ चुनौतियां हैं लेकिन FY22 की दूसरी छमाही में हालात बेहतर हो सकते हैं । स्टील की बढ़ती कीमतों से मार्जिन पर असर पड़ा है। कंस्ट्रक्शन सेगमेंट में अच्छी रिकवरी देखने को मिल रही है। CV बिजनेस, स्मॉल CV में अच्छा पिक अप देखने को मिल रहा है। JLR की डिमांड मजबूत रही है और 1.10 लाख यूनिट के ऑर्डर मिले है।
NLC INDIA पर फोकस
कंपनी ने 750 करोड़ के NCD जारी किए है।
JTL INFRA पर फोकस
बोर्ड ने Chetan Industries के विलय को मंजूरी दी है।
UJJIVAN SF BANK पर फोकस
MD & CEO नितिन चुग ने इस्तीफा दिया है।
फोकस में मेटल शेयर
निवेशक तेजी के सौदे काट रहे हैं। कच्चा तेल 3 महीने के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। कॉपर के दाम 4 महीने के निचले स्तर पर है। इस हफ्ते आयरन ओर 13 फीसदी फिसला है।
फोकस में EICHER MOTORS
Siddharth Lal की MD की तौर पर दोबारा नियुक्ति का प्रस्ताव खारिज किया है। शेयर होल्डर्स ने प्रस्ताव खारिज किया है। शेयर होल्डर्स 10% सैलरी बढ़ाने के खिलाफ थे।
फोकस में BHEL
BHEL ने दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर चार्जिंग स्टेशन लगाए। सोलर एनर्जी पर आधारित चार्जिंग स्टेशन लगाए।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।