Stocks in news:ये हैं आज के खबरों वाले शेयर, इन पर बनी रहे नजर

यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर.

अपडेटेड Oct 04, 2021 पर 3:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

फोकस में YES BANK Q2  

साल -दर-साल आधार पर Q2 में 3.6% की लोन ग्रोथ रही है और डिपॉजिट 30% बढा है जबकि CASA ग्रोथ 54% रही है।
    
CNG, PNG के दाम बढ़े

IGL ने दिल्ली में CNG के दाम 2.28 रुपये प्रति kg बढ़ाए है जबकि दिल्ली में CNG के दाम बढ़कर  47.48 रुपये प्रति kg हुए है । IGL ने घरेलू PNG के दाम भी  2.10 रुपये प्रतिscm बढ़ाए है।


फोकस में UPL

बिजली की किल्लत से चीन के 2 प्लांट में काम ठप है। Yunnan, Jiangsu Parks प्लांट में एग्री केमिकल प्रोडक्शन है। सप्लाई की दिक्कत की वजह से Yellow phosphorus के दाम बढ़े है। Glyphosate, Glufosinate, Pyrethroids जैसे कच्चे माल की किल्लत बढ़ी है। दाम में बढ़ोतरी, शिपमेंट कैंसिल होनी संभव है।


 AVENUE SUPERMARTS और CUMMINS पर ब्रोकरेजेस से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड


GRASIM  को नोटिस

इनकम टैक्स विभाग ने  8334 करोड रुपये का डिमांड नोटिस भेजा है। फाइनेंशियल सर्विसेस डीमर्जर पर कैपिटल गेंन टैक्स नोटिस भेजा है। कंपनी ने कहा है कि नोटिस पर जरूरी कदम उठाएंगे।


खबरों में NTPC

सूत्रों के मुताबिक NTPC REL को मार्च 2024 लिस्ट कराने की योजना है। NEEPCO, NVVN की भी मार्च 2024 तक लिस्टिंग की योजना है। कंपनी FY24 में  15000 करोड़ का विनिवेश करेगी।

खबरों में COAL INDIA

सितंबर 2021 में उत्पादन (GU) 40.5 mtसे बढ़कर 40.7 mt पर रहा है जबकि बिक्री 3.6% बढ़कर 46.7 mt से 48.3 mt हुई है।

खबरों में ZEEL

कंपनी ने बॉम्बे HC में याचिका दायर की है। Invesco, OFI Global की EGM की मांग को अवैध बताया है।  निवेशकों की EGM नोटिस को खारिज करने की मांग है। NCLT में आज Invesco, OFI Global की याचिका पर सुनवाई होगी। बोर्ड के मुताबिक कानून के मुताबिक मांग जायज नहीं है। कई चीजें कंपनी लॉ के तहत, NCLT के दायरे से बाहर है। बोर्ड का कोर्ट में डिक्लेरेशन सूट फाइल करने का सुझाव है । आज कंपनी लॉ की धारा 98 पर बहस करेगी।
 

खबरों में NAZARA TECH

6 अक्टूबर को  बोर्ड मीटिंग होगी। प्रिफरेंस इश्यु के जरिए फंड जुटाने पर चर्चा होगी


फोकस में SHEELA FOAM

 कंपनी 2 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाएगी। भारतीय, विदेशी बाजारों में प्रोडक्ट्स बेचे जाएंगे। 

खबरों में PSP PROJECTS

कंपनी ने दो प्रोजेक्ट्स की बोलियां जीतीं है। प्रोजेक्ट की लागत  104.09 करोड़ रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।