भारतीय बाजार चौथी तिमाही के नतीजों के मौसम का आधा रास्ता तय कर चुके हैं। अब तक बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में शामिल 689 कंपनियों में से 97 कंपनियों ने अपने नतीजे दे दिए हैं। अभी तक बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में शामिल 37 शेयरों ने सालाना आधार पर मार्च तिमाही मे सालाना आधार पर बिक्री और मुनाफे में 15 फीसदी तक ग्रोथ दिखाई है।
इसमें से 5 शेयर तो ऐसे रहे हैं जिनमें इस अवधि में 100 -234 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। सिर्फ डेल्टा कॉर्प को छोड़कर 2021 में 36 शेयरों ने पॉजिटीव रिटर्न दिया है। इनमें से 5 शेयरों में 100 से 234 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
Adani Total Gas | यह स्टॉक 31 दिसंबर 2020 के 374.90 रुपये से 234 फीसदी की बढ़त के साथ 4 मई 2021 को 1,252.50 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा था। मार्च तिमाही में कंपनी के नेट सेल में सालाना आधार पर 25 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और यह पिछले साल की मार्च तिमाही के 490 करोड़ रुपये से बढ़कर 614 करोड़ रुपये पर आ गया है। कंपनी के मुनाफे में भी मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 19 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और ये पिछले साल के मार्च तिमाही के 122 करोड़ रुपये से बढ़कर 145 करोड़ रुपये पर आ गई है।
Tata Elxsi | यह स्टॉक 31 दिसंबर 2020 के 1832.85 रुपये से 111फीसदी की बढ़त के साथ 4 मई 2021 को 3859.45 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा था। मार्च तिमाही में कंपनी के नेट सेल में सालाना आधार पर 18 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और यह पिछले साल की मार्च तिमाही के 439 करोड़ रुपये से बढ़कर 518 करोड़ पर आ गया है। कंपनी के मुनाफे में भी मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 40 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और ये पिछले साल के मार्च तिमाही के 82 करोड़ रुपये से बढ़कर 115 करोड़ रुपये पर आ गई है।
Tata Steel BSL Ltd. | यह स्टॉक 31 दिसंबर 2020 के 39.80 रुपये से 148 फीसदी की बढ़त के साथ 4 मई 2021 को 98.65 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा था। मार्च तिमाही में कंपनी के नेट सेल में सालाना आधार पर 67 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और यह पिछले साल की मार्च तिमाही के 4065 करोड़ रुपये से बढ़कर 6774 करोड़ रुपये पर आ गया है। कंपनी के मुनाफे में भी मार्च तिमाही में सालाना आधार पर बढ़त देखने को मिली है और ये पिछले साल के मार्च तिमाही के 6 करोड़ रुपये से बढ़कर 1913 करोड़ रुपये पर आ गई है।
Tata Elxsi Ltd. | यह स्टॉक 31 दिसंबर 2020 के 1832.85 रुपये से 111 फीसदी की बढ़त के साथ 4 मई 2021 को 3859.45 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा था। मार्च तिमाही में कंपनी के नेट सेल में सालाना आधार पर 18 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और यह पिछले साल की मार्च तिमाही के 439 करोड़ रुपये से बढ़कर 518 करोड़ रुपये पर आ गया है। कंपनी के मुनाफे में भी मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 40 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और ये पिछले साल के मार्च तिमाही के 82 करोड़ रुपये से बढ़कर 115 करोड़ रुपये पर आ गई है।
Gateway Distriparks Ltd. | यह स्टॉक 31 दिसंबर 2020 के 121.80 रुपये से 100 फीसदी की बढ़त के साथ 4 मई 2021 को 243.60 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा था। मार्च तिमाही में कंपनी के नेट सेल में सालाना आधार पर 17 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और यह पिछले साल की मार्च तिमाही के 299 करोड़ रुपये से बढ़कर 350 करोड़ रुपये पर आ गया है। कंपनी के मुनाफे में भी मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 318 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और ये पिछले साल के मार्च तिमाही के 11 करोड़ रुपये से बढ़कर 46 करोड़ रुपये पर आ गई है।