बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बीच इन स्टॉक्स में पिछले 5 सत्रों से दिख रही बढ़त, क्या हैं आपके पास

Tamilnadu Petroproducts में पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इसमें 20 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है.

अपडेटेड Apr 15, 2021 पर 6:33 PM

कोरोना के बढ़ते मामलों और देश के अधिकांश भागों में लॉकडाउन जैसी स्थिति ने बाजार में वोलैटिलिटी बढ़ा दी है। लेकिन इस स्थित में भी कुछ शेयर ऐसे हैं जिनमें लगातार मजबूती देखने को मिल रही है।  12 अप्रैल Sensex के लिए 2021 का दूसरा सबसे खराब दिन रहा। 12 अप्रैल को Sensex 1707 अंक यानी 3.44 फीसदी गिरावट के साथ 47,883.38 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि इसके दूसरे दिन इसमें 1.3 फीसदी के करीब गेन देखने को मिला। Moneycontrol ने बीएसई में लिस्टेड कुछ ऐसे शेयर चुने हैं जिनमें इस उठापटक के दौर में भी अच्छी तेजी देखने को मिली है। अपने इस विश्लेषण में हमने सिर्फ उन कंपनियों को शामिल किया है जिनकी मार्केट 500 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Tamilnadu Petroproducts- इस स्टॉक में बढ़त देखने को मिल रही है। पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इसमें 20 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 6 अप्रैल 2021 को यह शेयर 51.15 रुपये का था। जो कि 13 अप्रैल 2021 को 61.55 रुपये पर बंद हुआ।

RattanIndia Enterprises- इस स्टॉक में भी लगातार बढ़त देखने को मिल रही है। पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इसमें 27 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 6 अप्रैल 2021 को यह शेयर 4.94 रुपये का था। जो कि 13 अप्रैल 2021 को 6.27 रुपये पर बंद हुआ।


Moschip Technologies - इस स्टॉक में बढ़त देखने को मिल रही है। पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इसमें 27 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 6 अप्रैल 2021 को यह शेयर 26.35  रुपये का था। जो कि 13 अप्रैल 2021 को 33.35  रुपये पर बंद हुआ।

Solara Active Pharma Science- इस स्टॉक में भी लगातार बढ़त देखने को मिल रही है। पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इसमें 13 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 6 अप्रैल 2021 को यह शेयर 1313.85  रुपये का था। जो कि 13 अप्रैल 2021 को 1478.30 रुपये पर बंद हुआ।

Ipca Laboratories -इस स्टॉक में भी लगातार बढ़त देखने को मिल रही है। पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इसमें 11 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 6 अप्रैल 2021 को यह शेयर 1939.60 रुपये का था। जो कि 13 अप्रैल 2021 को 2154.05 रुपये पर बंद हुआ।
 
Glaxosmithkline Pharmaceuticals - इस स्टॉक में बढ़त देखने को मिल रही है। पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इसमें 2 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 6 अप्रैल 2021 को यह शेयर 1424.10  रुपये का था। जो कि 13 अप्रैल 2021 को 1455.10 रुपये पर बंद हुआ।



Prabhat Dairy- इस स्टॉक में बढ़त देखने को मिल रही है। पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इसमें 2 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 6 अप्रैल 2021 को यह शेयर 97.40 रुपये का था। जो कि 13 अप्रैल 2021 को 99.30 रुपये पर बंद हुआ।


 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।