फिसलते हुए बाजार में क्या हैं IIFL सिक्योरिटीज के संजीव भसीन की आज की 2 टॉप कन्विक्शन पिक्स

संजीव भसीन ने कहा कि डाओ की गिरावट से भारतीय निवेशकों को चिंतित नहीं होना चाहिए

अपडेटेड Jul 08, 2021 पर 9:47 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन को शेयर बाजारों का बड़ा अनुभव है। संजीव भसीन पिछले करीब 32 सालों से बाजार से जुड़े हैं। वे बाजारों में होने वाली हलचल पर बड़ी बारीकी से नजर बनाये रखते हैं। IIFL सिक्योरिटीज के क्लाइंट शेयरों पर दी गई उनकी टिप्स से सालों से फायदा कमा रहे हैं। अब संजीव भसीन कारोबारी दिन के दौरान तीन बार सीएनबीसी-आवाज़ पर दर्शकों के लिए कमाई की टॉप कन्विक्शन पिक्स पेश करते हैं।

    जानते हैं आज सेकंड हाफ में किस कमाई वाले स्टॉक पर हैं संजीव भसीन की पैनी नजर-

    संजीव भसीन ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि इस समय भी वे बाजार पर इस समय भी बुलिश हैं। डाओ पर गिरावट हैं तो बहुत चिंतित ना हो क्योंकि हमें भारत में ट्रेड लेना है। यील्ड 1.7 पर था तो भी लोग चिंतित थे अब 1.3 के नीचे है तो भी लोग चिंतित हैं। इसलिए फिसलते बाजार में भी गिरावट पर अच्छे स्टॉक्स खरीदने की रणनीति बनानी चाहिए। आप बाजार में अपना नजरिया बुलिश बनाते हुए खरीदारी करें जल्द ही आपको निफ्टी पर 16000 और बैंक निफ्टी 37000 का स्तर देखने को मिलेग।

    Buy Vedanta

    संजीव भसीन ने निवेशकों के लिए पहली पिक्स के रूप में Vedanta में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ये स्टील सेक्टर का अच्छा स्टॉक है इसलिए इस स्तर पर इसे खरीदना चाहिए। ये देश की सबसे बड़ी कॉपर कंपनी है जबकि दुनिया में इसका नंबर दूसरे स्थान पर आता है इसलिए इसमें आगे अच्छा मुनाफा कमाने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 266.5 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 280 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 261 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

    Buy Chola Finance


    दूसरी पिक्स के रूप में संजीव भसीन ने निवेशकों को chola finance में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ये सेकंड हैंड कमर्शियल वेहिकल का फाइनेंस करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। इसका कारोबार जोरदार तरीके से बढ़ेगा। टाटा मोटर्स के न्यूज का इस पर कोई असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 514 से 516 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 545 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 504 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।