जानिये Dealing Rooms में आज के Top Trading Ideas और तेजी वाला मिडकैप स्टॉक

आज डीलर्स अपने क्लाइंट्स को ZEE स्टॉक में BTST strategy यानी की आज खरीदें और कल बेचें की रणनीति अपनाने की राय दे रहे हैं

अपडेटेड May 19, 2021 पर 6:07 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन 2 बजे से बाजार बंद होने तक खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Room Check With मोटा भाई पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोटा आपको बताते हैं कि शेयर डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

    इसके साथ ही मिडकैप सेगमेंट में डीलिंग रूम किस स्टॉक पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

    जानते हैं आज का Dealing Room Check-

    IOC

    यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज  oil marketing कंपनियों में खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स को इस स्टॉक में 110-112 रुपये का स्तर आने की उम्मीद है। इस स्टॉक में ताजा लॉन्ग पोजीशन दिखाई दी है और इसके रिजल्ट अनुमान से बेहतर रहे हैं।

    ZEE


    डीलिंग रूम्स के सूत्रों की तरफ से यतिन ने कहा कि डीलर्स ने इस स्टॉक में BTST strategy यानी की आज खरीदें और कल बेचें की रणनीति अपनाने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इसमें 3 से 4 प्रतिशत का उछाल देखने को मिल सकता है। आज ओपन इंटरेस्ट में इसमें करीब 24 लाख शेयर एड हुए हैं।

    आज का मिडकैप स्टॉक- GREENPLY

    डीलिंग रूम्स में आज अपने ग्राहकों को इस मिडकैप में खरीदारी की राय दी जा रही है। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में 15 से 20 प्रतिशत की अपसाइड देखने को मिलेगी। यतिन ने कहा कि डीलर्स के अनुसार निर्माण सामग्री के लिए अपथीम खुल रहे हैं। आने वाले महीनों में प्लाईवुड के रेट बढ़ने की संभावना है। आज के कारोबार में सेंचुरी प्लाई के लिए शेयर्स भी 8 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहे हैं। 

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।