IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन को शेयर बाजारों का बड़ा अनुभव है। संजीव भसीन पिछले करीब 32 सालों से बाजार से जुड़े हैं। वे बाजारों में होने वाली हलचल पर बड़ी बारीकी से नजर बनाये रखते हैं। IIFL सिक्योरिटीज के क्लाइंट शेयरों पर दी गई उनकी टिप्स से सालों से फायदा कमा रहे हैं। अब संजीव भसीन कारोबारी दिन के दौरान तीन बार सीएनबीसी-आवाज़ पर दर्शकों के लिए कमाई की टॉप कन्विक्शन पिक्स पेश करते हैं।
जानते हैं आज सुबह-सुबह किस कमाई वाले स्टॉक पर हैं संजीव भसीन की पैनी नजर-
संजीव भसीन ने बाजार पर राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि बाजार अच्छा मूव दिखा रहा है। इसमें थोड़ा कंसोलिडेशन नजर आ सकता है। लेकिन निवेशकों को बाजार में निवेशित रहना चाहिए। बहुत सारी अनचाही बातों को इग्नोर करना चाहिए। इसलिए बाजार में अच्छे स्टॉक्स में खरीदारी करें। उन्होंने कहा उनके सुझाये हुए स्टॉक्स, आरईसी, पीएफसी और कोल इंडिया सबमें तेजी नजर आ रही है। आज वे एक फार्मा और पीएसयू स्टॉक में तेजी करने जा रहे हैं।
HPCL, BUY 267-68, SL 261, TGT 280
संजीव भसीन ने निवेशकों के लिए पहली पिक्स के रूप में HPCL में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा इस स्टॉक को 267 से 268 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 280 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 261 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
दूसरी पिक्स के रूप में संजीव भसीन ने निवेशकों को LUPIN में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ये फार्मा सेगमेंट का ऐसा स्टॉक है जिसके रिजल्ट अगले हफ्ते आने वाले हैं और इस सेगमेंट का सबसे बेहतर रिजल्ट पेश कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 1152 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 1200 का लक्ष्य देखने को मिलेगा लेकिन ये इसके आगे 1250 के स्तर भी दिखा सकता है। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 1130 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )