संजीव भसीन ने कहा आज के करेक्शन में ये 3 stocks खरीदें, 2-3 दिनों में मिलेगा तगड़ा profit

भसीन ने कहा 250 अंकों के करेक्शन के बाद दिग्गज स्टॉक्स में गिरावट पर खरीदारी करें

अपडेटेड Sep 28, 2021 पर 7:02 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन को शेयर बाजारों का बड़ा अनुभव है। संजीव भसीन पिछले करीब 32 सालों से बाजार से जुड़े हैं। वे बाजारों में होने वाली हलचल पर बड़ी बारीकी से नजर बनाये रखते हैं। IIFL सिक्योरिटीज के क्लाइंट शेयरों पर दी गई उनकी टिप्स से सालों से फायदा कमा रहे हैं। अब संजीव भसीन कारोबारी दिन के दौरान तीन बार सीएनबीसी-आवाज़ पर दर्शकों के लिए कमाई की टॉप कन्विक्शन पिक्स पेश करते हैं।

    जानते हैं आज दोपहर के दौरान किस कमाई वाले स्टॉक पर हैं संजीव भसीन की पैनी नजर-

    संजीव भसीन ने बाजार पर राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि महीने और हफ्ते की एक्सपायरी की सप्ताह है इसलिए बाजार पर करेक्शन दिखाई दे रहा है लेकिन ये एक रूटीन करेक्शन है जिसके आपको तैयार रहना चाहिए। इसलिए फिलहाल ट्रेडिंग पोजीशन को हेज करके रहने में समझदारी है। मैं वैसे भी दो-तीन दिनों से कह रहा था कि आईटी और एफएमसीजी स्टॉक्स को बेचें और पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी करें। आज बड़े पीएसयू स्टॉक्स अच्छा कर रहे हैं।

    उन्होंने इसके पहले ही मैंने कोल इंडिया, गेल, पीएफसी, आरईसी (Coal India, GAIL, PFC, REC) बहुत जोर-शोर से खरीदने का सुझाव दिया था वह आज ऊंचाई पर पहुंचे हैं। इसके साथ ही आईटी में माइंडट्री और एचसीएल टेक (Mindtree and HCL Tech) में शॉर्ट करने को कहा था उसमें लोगों ने बिकवाली करके पैसा बनाया है।

    संजीव भसीन ने कहा कि अब बाजार में करीब 250 अंकों का करेक्शन आ गया है जिसकी वजह से मुझे लगता है कि अब खरीदारी का मौका बन रहा है इसलिए मैं कुछ दिग्गज स्टॉक्स यहां से खरीदने की सलाह दे रहा हूं जिसमें अगले 2-3 दिनों में जोरदार तेजी नजर आयेगी।

    डिफेंस से जुड़े इस स्टॉक में 1 महीनें में दिखा 159% का उछाल, जानिए क्या आगे भी जारी रहेगी ये तेज चाल


    BUY DLF @399/401, STOP 390, TARGET 425

    संजीव भसीन ने निवेशकों के लिए पहली पिक्स के रूप में DLF में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 399 से 401 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 425 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 390 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

    BUY CHOLA FINANCE @557/559, STOP 548, TARGET 590

    दूसरी पिक्स के रूप में संजीव भसीन ने निवेशकों को CHOLA FINANCE में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 557 से 559 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 590 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 548 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

    BUY L&T @1725/28, STOP 1700, TARGET 1830

    तीसरी पिक्स के रूप में संजीव भसीन ने निवेशकों को L&T में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 1725 से 1728 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 1830 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 1700 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।