IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन को शेयर बाजारों का बड़ा अनुभव है। संजीव भसीन पिछले करीब 32 सालों से बाजार से जुड़े हैं। वे बाजारों में होने वाली हलचल पर बड़ी बारीकी से नजर बनाये रखते हैं। IIFL सिक्योरिटीज के क्लाइंट शेयरों पर दी गई उनकी टिप्स से सालों से फायदा कमा रहे हैं। अब संजीव भसीन कारोबारी दिन के दौरान तीन बार सीएनबीसी-आवाज़ पर दर्शकों के लिए कमाई की टॉप कन्विक्शन पिक्स पेश करते हैं।
जानते हैं आज सुबह-सुबह किस कमाई वाले स्टॉक पर हैं संजीव भसीन की पैनी नजर-
संजीव भसीन ने बाजार पर राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि पिछले शुक्रवार को बाजार में कमजोरी देखने को मिली थी। लेकिन आज का मूवमेंट अच्छा दिख रहा है लेकिन आपको पैसा कमाने के लिए स्टॉक स्पेसिफिक रहना होगा। मुझे लगता है मिडकैप स्टॉक्स में तेजी रहेगी। इसलिए आज बाजार में चुनिंदा मिडकैप और चुनिंदा स्टॉक्स पर ट्रेड करना चाहिए।
Buy Ambuja cements @402/404 stop 395, Target 425
संजीव भसीन ने निवेशकों के लिए पहली पिक्स के रूप में Ambuja cements में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने राजस्थान में अपना नये सीमेंट प्लांट में व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया। इससे इसकी उत्पादन क्षमता बढ़ जायेगी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 402 से 404 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 425 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 395 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
दूसरी पिक्स के रूप में संजीव भसीन ने निवेशकों को Tech Mahindra में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ये उनकी पसंदीदा कंपनी है इसमें इस लेवल पर खरीदारी करके मुनाफा कमाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 1375 से 1378 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 1430 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 1348 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )