Trade Spotlight: बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और Affle India ने कराई जोरदार कमाई, जानें निकलें या बनें रहें

Bajaj Finserv ने कल करीब 8 फीसदी की बढ़त के साथ 52 वीक का न्यू हाई छुआ था

अपडेटेड Aug 25, 2021 पर 4:37 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    एशियाई बाजारों में तेजी के साथ ही कल भारतीय बाजार भी तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहे थे। कल के कारोबार में निफ्टी ने 16,600 का स्तर फिर से हासिल किया था। वहीं, S&P BSE Sensex करीब 400 अंक भागा था। मेटल, इंफ्रा, तेल-गैस और पीएसयू शेयरों में कल तेजी देखने को मिली थी। वहीं, FMCG और IT शेयरों में बिकवाली देखने को मिली थी।

    SBI Life, HDFC Life और ICICI Pru पर ब्रोकरेजेस से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

    कल के कारोबार में  बजाज ट्विन्स और  Affle India के शेयर सुर्खियों में रहे थे। Bajaj Finserv ने कल करीब 8 फीसदी की बढ़त के साथ 52 वीक का न्यू हाई छुआ था। वहीं, Bajaj Finance में 3.3 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी। जबकि Affle India करीब 5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

    Chartviewindia.in के मजहर मोहम्मद की इन शेयरों पर राय

    Bajaj Finserve: रैली का मजा लें

    मजहर मोहम्मद का कहना है कि मीडियम टर्म निवेशक इस शेयर में 15260 रुपए के नीचे के स्टॉपलॉस के साथ बनें रहें वहीं, शॉर्ट टर्म निवेशकों को सलाह है कि मुनाफा वसूली कर लें।


    Affle India: नई खरीद से बचें

    5 मार्च के 6285 रुपए के हाई से ये शेयर लगातार गिरता रहा है। अब ये शेयर मीडियम टर्म डाउनट्रेंड में दिख रहा है। अभी इसकी दिशा का अंदाजा लगाना थोड़ा मुश्किल है। अगर ये 3876 रुपए के ऊपर टिका रहता है तो फिर इसमें 4300 का स्तर देखने को मिल सकता है। इसके बाद अगर ये 4300 रुपए के ऊपर भी टिकने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें बुल्स की वापसी की पुष्टि होगी। इसको देखते हुए इस काउंटर में नई खरीद की सलाह नहीं होगी। वहीं, जिनके पास ये शेयर हैं वो 4300 रुपए के आसपास निकल जाएं।

    ICICI BANK और TELECOM पर क्या है दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की निवेश राय

    Bajaj Finance: शॉर्ट टर्म ट्रेडर निकल सकते हैं

    मजहर मोहम्मद का कहना है कि अगर अगले 2-3 कारोबारी सत्रों में ये शेयर 7049 रुपए के ऊपर क्लोज होनें में कामयाब नहीं रहता है तो शॉर्ट टर्म ट्रेडरों को इस शेयर से निकल जाना चाहिए। वहीं, कुछ महीनों के नजरिए वाले पोजीशनल ट्रेडर्स को सलाह होगी कि वे 6727 रुपए के नीचे के स्टॉपलॉल के साथ 7500 रुपए के लक्ष्य के लिए बनें रहें।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।