IT दिग्गज INFOSYS के नतीजों के बाद क्या है स्टॉक पर दिग्गज ब्रोकरेजेस का नजरिया

इंफोसिस की डॉलर आय 4.8 प्रतिशत रही लेकिन MARGIN और मुनाफे के आंकड़े रहे अनुमान से थोड़े कम रहे

अपडेटेड Jul 15, 2021 पर 12:18 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    IT दिग्गज INFOSYS के पहली तिमाही के नतीजे मिलेजुले रहे। कंपनी की DOLLER REVENUE 4.8 प्रतिशत रही लेकिन MARGIN और मुनाफे के आंकड़े रहे अनुमान से थोड़े कम रहे। कंपनी ने FY22 के लिए REVENUE GUIDANCE 2 प्रतिशत रही बढ़ाकर  14 से 16 प्रतिशत रही किया।

    देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस ने बुधवार 14 जुलाई को जून तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। फिस्कल ईयर 2022 की पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल आधार पर 22.7  प्रतिशत बढ़कर 5195 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 4233 करोड़ रुपए था। तिमाही आधार पर देखें तो मार्च 2021 तिमाही में इंफोसिस का नेट प्रॉफिट 5078 करोड़ रुपए था।

    कंपनी की कंसॉलिडेटेड आय साल-दर-साल आधार पर 18  प्रतिशत बढ़कर 28986 करोड़ रुपए हो गई। एक साल पहले यह 23665 करोड़ रुपए थी। तिमाही आधार पर यह 6  प्रतिशत रही बढ़कर 26311 करोड़ रुपए से 27896 करोड़ रुपए हो गई। अगर डॉलर में कंपनी की आय देखें तो तिमाही दर तिमाही आधार पर यह 4.7  प्रतिशत बढ़कर 36.13 करोड़ डॉलर से  37.81 करोड़ डॉलर हो गया है।

    BROKERAGE ON INFOSYS

    ब्रोकरेजेस ने इंफोसिस पर राय देते हुए कहा कि FY22 में रेवेन्यू गाइडेंस अपग्रेड का अनुमान था हालांकि अब इसके बेहतर डिमांड रहने के संकेत हैं। उन्होंने इसका FY22 के लिए EPS अनुमान 2 प्रतिशत घटाया है। वहीं FY23/24 के लिए EPS अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया है।
    ब्रोकरेजेस को ये स्टॉक डिजिटल खर्च, मार्केट शेयर बढ़ने की वजह से पसंद है। India Focus लिस्ट में शेयर शामिल है। इसकी Q1 रेवेन्यू ग्रोथ मजबूत दिखी जबकि मार्जिन उम्मीद से कम रही। इसने FY23 CC रेवेन्यू/EPS अनुमान में बढ़ोतरी की है। जबकि जून 2023 के EPS के लिहाज से 28 गुना पर वैल्यू है।

    BROKERAGES की  INFOSYS पर निवेश राय


    CLSA की INFOSYS पर राय

    CLSA ने INFOSYS पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1900 रुपये तय किया है।

    CS की INFOSYS पर राय

    CS ने INFOSYS पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1890 रुपये तय किया है।

    GS की INFOSYS पर राय

    GS ने INFOSYS पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1781 रुपये तय किया है।

    CITI की INFOSYS पर राय

    CITI ने INFOSYS पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1785 रुपये तय किया है।

    JP MORGAN की INFOSYS पर राय

    JP MORGAN ने INFOSYS पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1770 रुपये तय किया है।

    BERNSTEIN की INFOSYS पर राय

    BERNSTEIN ने INFOSYS पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1760 रुपये तय किया है।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।