ICICI BANK और TELECOM पर क्या है दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की निवेश राय

JEFFERIES ने ICICI BANK पर खरीदारी की रेटिंग देते हुए लक्ष्य 900 रुपये तय किया है

अपडेटेड Aug 25, 2021 पर 12:10 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-

    Brokerages on  ICICI BANK

    JEFFERIES की ICICI BANK पर राय

    JEFFERIES ने ICICI BANK पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 830 रुपये से बढ़ाकर 900 रुपये तय किया है। Q1 में SME/बिजनेस बैंकिंग लोन में 49% की मजबूत ग्रोथ नजर आई है। उनका कहना है कि FY21-24 में SME/बिजनेस बैंकिंग लोन में 24% CAGR ग्रोथ संभव है और इसके साथ ही उन्होंने इसका FY21-24 के लिए मुनाफे का अनुमान  4%  बढ़ाया है।

    HUL और DIXON TECH पर जानिये क्या है दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की रिपोर्ट

    Brokerages on TELECOM


    CLSA की TELECOM पर राय

    CLSA ने TELECOM पर राय देते हुए कहा कि Airtel के बाद Voda Idea ने एंट्री लेवल टैरिफ बढ़ाकर 79 रुपये किया है। वहीं 28 से 84 दिन प्रीपेड प्लान में Jio की दरें दूसरों से 7-20% कम हैं। उनका कहना है कि 4G सब्सक्राइबर में बढ़ोतरी और ARPU के चलते Bharti इनकी टॉप पिक है। वहीं Jio फोन लॉन्च से पहले प्रीपेड डाटा टैरिफ बढ़ने की संभावना कम है।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।