Windlas Biotech के शेयरों की लिस्टिंग 5% नीचे 437 रुपए पर लिस्ट हुआ, लिस्टिंग के बाद गिरावट बढ़कर 8% हुई

Windlas Biotech के शेयर लिस्टिंग के बाद लगातार गिर रहे हैं

अपडेटेड Aug 16, 2021 पर 12:53 PM

Windlas Biotech के शेयरों की लिस्टिंग 16 अगस्त को कमजोर हुई है। कंपनी के शेयरों का इश्यू प्राइस 460 रुपए था जबकि शेयरों की लिस्टिंग 437 रुपए पर हुई है। BSE पर Windlas Biotech के शेयरों की लिस्टिंग इश्यू प्राइस से 4.57 फीसदी नीचे 439 रुपए पर हुई है। जबकि NSE पर यह 5 फीसदी नीचे 347 रुपए पर लिस्ट हुआ है।

लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट बढ़ गई। सुबह 10.59 पर Windlas Biotech के शेयर BSE पर 8.25 फीसदी नीचे 422.30 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं। जबकि NSE पर यह 8.11 फीसदी नीचे 422.90 पर हैं।

फार्मा फॉर्मूलेशन कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन Windlas Biotech का इश्यू 22.4 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के 61.26 लाख शेयरों के लिए 13.74 करोड़ बोलियां लगी थीं।

Exxaro Tiles के शेयर 5% प्रीमियम के साथ 126 रुपए पर लिस्ट हुए, लिस्टिंग के बाद आई मामूली तेजी

क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व पोर्शन में 24.4 गुना बोली लगी थी। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 15.73 गुना सब्सक्राइब हुआ था। जबकि रिटेल पोर्शन 24.13 गुना बुक हुआ था। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।