देश की सबसे बड़ी डिस्काउंट ब्रोकरेज फर्म, Zerodha के फाउंडर और CEO, नितिन कामत का कहना है कि उन्हें क्रिप्टोकरेंसी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है और इस वजह से वह इसमें निवेश नहीं करते।
देश की सबसे बड़ी डिस्काउंट ब्रोकरेज फर्म, Zerodha के फाउंडर और CEO, नितिन कामत का कहना है कि उन्हें क्रिप्टोकरेंसी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है और इस वजह से वह इसमें निवेश नहीं करते।
पिछले महीने जब देश के स्टार्टअप्स फंडिंग जुटा रहे थे तो कामत ने कुछ ट्वीट कर कहा था कि फंडिंग हासिल करने का यह ठीक समय नहीं है। इस सप्ताह जब बिटकॉइन (Bitcoin) के पक्ष में माहौल बनाने वालों ने जब इस क्रिप्टोकरेंसी में 30 प्रतिशत की गिरावट आने पर निवेशकों को इसमें खरीदारी करने की सलाह दी, तो कामत ने कहा कि कॉस्ट घटाने के लिए एवरेजिंग करने से इनवेस्टर्स को नुकसान होता है।
मनीकंट्रोल ने जब कामत ने बिटकॉइन में आई भारी गिरावट के बारे में पूछा तो उन्होंने इसका बेबाकी से जवाब देते हुए कहा, "मुझे नहीं पता कि इसमें तेजी क्यों आई थी, तो मुझे यह भी नहीं पता कि यह नीचे क्यों गया। इसका कारण चीन हो सकता है। एलन मस्क ने जिस तरह अचानक आकर बिटकॉइन के बारे में बात की है, तो शायद उन्हें पता होगा कि चीन में पर्दे के पीछे क्या चल रहा है।"
उनका कहना था कि लोगों को अपने क्रिप्टोकरेंसी में अपने कुल निवेश का 1-2 प्रतिशत से अधिक नहीं लगाना चाहिए। देश में बिटकॉइन की लोकप्रियता बढ़ रही है लेकिन कामत इससे दूर रहना पसंद करते हैं।
कामत ने बताया, "व्यक्तिगत तौर पर, मैं एक एसेट क्लास के लिहाज से बिटकॉइन को नहीं समझता और इस वजह से मैं इसमें निवेश नहीं करता। बिटकॉइन को अभी खरीदने का एकमात्र कारण यह उम्मीद है कि कोई व्यक्ति आपसे इसे एक अधिक कीमत पर खरीदेगा।"
केंद्र सरकार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का क्रिप्टोकरेंसी को लेकर अभी तक प्रतिकूल नजरिया रहा था। हालांकि, हाल के महीनों में इसमें कुछ बदलाव के संकेत मिले हैं। क्रिप्टोकरेंसी की ट्रेडिंग से जुड़ी फर्मों ने सरकार से इसके लिए रेगुलेशन बनाने की मांग भी की है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।