Zomato के शेयरों में आज 25 अगस्त को हल्की तेजी नजर आ रही है। लेकिन इससे पहले दो दिनों में 23 अगस्त और 24 अगस्त को Zomato के शेयरों में बड़ी गिरावट आई। सोमवार 23 अगस्त को Zomato के शेयरों में 9 फीसदी की गिरावट आई। उस दिन एंकर इनवेस्टर्स का 30 दिनों का लॉक-इन पीरियड खत्म हुआ था। इसके बाद मंगलवार 24 अगस्त को Zomato के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। इन दो दिनों में Zomato के शेयर कुल 13% से ज्यादा टूटे हैं।
मिंट के मुताबिक, Swastika Investmart के रिसर्च हेड संतोष मेनन ने कहा, "एंकर इनवेस्टर्स का लॉक-इन पीरियड खत्म होने के बाद पिछले एक दो दिनों में बिकवाली का दबाव था। लेकिन यह गिरावट निवेशकों के लिए खरीदारी का मौका है। इस दौरान अच्छे क्वालिटी स्टॉक में निवेश करने से आगे की रैली में मुनाफा होगा।" मेनन ने कहा, अगर हम Zomato की बात करते हैं तो 120 पर स्ट्रॉन्ग पोजीशन नजर आ रही है। इस लेवल पर खरीदारी होती नजर आ सकती है।
ICICI Securities ने सोमवार को कहा था कि इसने Buy रेटिंग के साथ Zomato के कवरेज की शुरुआत की थी। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि Zomato अच्छा वैल्यू स्टॉक है। ICICI Securities ने इसका टारगेट प्राइस 220 रुपए दिया है।