Get App

अमेरिका, एशिया में पूर्ण चंद्रग्रहण का अद्भुत नजारा

करीब एक घंटे तक लगे पूर्ण चंद्रग्रहण को उत्तरी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और पूर्वी एशिया में देखा गया।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 09, 2014 पर 10:09 AM
अमेरिका, एशिया में पूर्ण चंद्रग्रहण का अद्भुत नजारा

अमेरिका और एशिया के ज्यादातर इलाकों में कल एक अद्भुत नजारा देखा गया। एक ऐसा नजारा जिसमें चांद लाल रंग की रोशनी में सूरज की तरह जल रहा था, दमक रहा था। ये नजारा था पूर्ण चंद्रग्रहण का। ग्रहण में पहले तो चांद को पृथ्वी की परछाई ने पर्दे की तरह ढक दिया। और फिर सूर्य की रौशनी पड़ने से चांद लाल रंग की लालिमा में डूब गया। इसलिए वैज्ञानिकों ने इसे ब्लड मून का नाम दिया। करीब एक घंटे तक लगे इस पूर्ण चंद्रग्रहण को उत्तरी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और पूर्वी एशिया में देखा गया। हालांकि भारत में इस ग्रहण का नजारा नहीं मिल पाया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें