एशियाई बाजारों की आज अच्छी शुरुआत हुई है। ताइवान इंडेक्स में बढ़त देखी जा रही है, हालांकि जापान के बाजार निक्केई में मामूली तेजी देखने को मिल रही है। वहीं एसजीएक्स निफ्टी करीब 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ फिलहाल 6,528 के स्तर पर है।

निक्केई में 0.30 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 14,883 के स्तर पर कारोबार हो रहा है। ताइवान इंडेक्स में 0.75 फीसदी का उछाल देखा जा रहा है और ये फिलहाल 8,746 के स्तर पर है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स चौथाई फीसदी की मजबूती के साथ 1,938 के स्तर पर है। वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स मामूली कमजोरी के साथ 3,094 के स्तर पर है।