Get App

2023 Auto sales : मारुति ने बनाया 1 साल में 20 लाख वाहन बेचने का रिकॉर्ड, हुंडई और एमजी मोटर की बिक्री बढ़ी

Auto sales : हुंडई मोटर्स ने 2023 में कुल 7,65,786 गाड़ियों की बिक्री की। इस अवधि में कंपनी की बिक्री में साल-दर-साल 9 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। एमजी मोटर ने 2023 में कुल 56,902 गाड़ियां बेंची। इस अवधि में कंपनी की खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 18 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 01, 2024 पर 5:58 PM
2023 Auto sales : मारुति ने बनाया 1 साल में 20 लाख वाहन बेचने का रिकॉर्ड, हुंडई और एमजी मोटर की बिक्री बढ़ी
Auto sales : दिसंबर 2023 में आयशर मोटर्स की कमर्शियल व्हीकल बिक्री में सालाना आधार पर 11.1 फीसदी की बढ़त हुई है। इस अवधि में कंपनी ने 8,026 कमर्शियल वाहन बेचे हैं

Auto sales : घरेलू कार की बिक्री में 2023 में जोरदार बढ़त देखने को मिली है। वाहन बनाने वाली कंपनियों ने 2022 की तुलना में 2023 में काफी ज्यादा वाहन बेचे हैं। त्योहारी मांग के दम पर सितंबर 2023 में कार की बिक्री रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। बिक्री में ये तेजी नवंबर और दिसंबर में भी जारी रही। कुल मिलाकर यह पूरा साल भारतीय ऑटो इंडस्ट्री के लिए जोरदार रहा।

हुंडई मोटर्स (Hyundai Motors): हुंडई मोटर्स ने 2023 में कुल 7,65,786 गाड़ियों की बिक्री की। इस अवधि में कंपनी की बिक्री में साल-दर-साल 9 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। 2022 में, कंपनी ने कुल 7,00,811 गाड़िया ही बेचीं थी। इसने एक कैलेंडर वर्ष में 2023 अब तक की सबसे ज्यादा घरेलू बिक्री दर्ज की। 2022 के 1,48,300 यूनिट की तुलना में 2023 में इसका निर्यात भी सालाना आधार पर 10 फीसदी बढ़कर 1,63,675 यूनिट पर रहा।

एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India): एमजी मोटर ने 2023 में कुल 56,902 गाड़ियां बेंची। इस अवधि में कंपनी की खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 18 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। जिसमें से लगभग 25 फीसदी बिक्री इलेक्ट्रिक सेगमेंट में दर्ज की गई। कंपनी की फ्लैगशिप Comet EV की अब तक 20,000 यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। कंपनी ने कहा कि 18 फीसदी की बढ़त के साथ लगातार चौथे वर्ष इसकी बिक्री बढ़ी है।

मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India): दिसंबर 2023 में 1,37,551 यूनिटों की बिक्री के साथ मारुति ने साल 2023 में अपनी कुल बिक्री में 1.28 फीसदी की गिरावट दर्ज की है। लेकिन यह सब इतना निराशाजनक नहीं है। कंपनी ने बताया है कि उसने कैलेंडर वर्ष 2023 में 20 लाख गाड़ियों की सालाना बिक्री का प्रतिमान पार कर लिया है। इसमें किसी एक कैलेंडर ईयर में 2,69,046 यूनिटों की अब तक का सबसे ज्यादा का निर्यात आंकड़ा भी शामिल है। ऑल्टो और एस-प्रेसो सहित एंट्री-लेवल मिनी कारों की बिक्री 2022 के 9,765 यूनिट्स की तुलना में कम होकर 2023 में 2,557 यूनिट पर आ गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें