2025 Market Outlook: नए साल में शानदार रिटर्न के लिए इन खास थीम्स पर करें फोकस, HDFC बैंक से रहें दूर

Market view : अजय श्रीवास्तव ने कहा कि इंडेक्स स्टॉक्स में निवेश करके डबल डिजिट ग्रोथ हासिल करना बहुत मुश्किल होगा। 2025 में आपको इंडेक्स नहीं ब्रॉडर मार्केट रिटर्न देगा। एचडीएफसी बैंक हाथी है। यह चलेगा तो लेकिन इसकी रफ्तार कम रहेगी। बाजार में जब कई घोड़े हो तो उनकी तलाश करें

अपडेटेड Jan 06, 2025 पर 12:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock market : अजय की राय है कि कहा कि कमजोर रुपए से IT, फार्मा और इंजीनियरिंग कंपनी को फायदा होगा। हेल्थकेयर और हॉस्पिटल आगे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे

Market Outlook: इस साल के मार्केट आउटलुक पर चर्चा करते हुए डाइमेंसंस कॉर्पोरेट फाइनेंस सर्विसेज (Dimensions Corporate Finance Services) के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले दो सालों की तरह ही 2025 के भी अच्छा रहने की संभावना है। अगर इंडेक्स को देखें तो 2024 में सिंगल डिजिट रिटर्न मिला है। 2025 में भी इंडेक्स से यही उम्मीद है। लेकिन मार्केट की बढ़ती गहराई ओर नए जुड़ने वाले शेयरों को देखते हुए हमें इस साल भी बाजार से अच्छे रिटर्न मिलने की उम्मीद है। लेकिन इसके लिए आपको अच्छे स्टॉक चुनने होगें और इस बात पर डटे रहना होगा कि हर करेक्शन में इनमें खरीदारी करेंगे।

नई कंपनियों, आईपीओ कंपनियों, क्यूआईपी कंपनियों और पीई टोओवर वाली कंपनियों पर करें फोकस

उन्होंने आगे कहा कि इंडेक्स स्टॉक्स में निवेश करके डबल डिजिट ग्रोथ हासिल करना बहुत मुश्किल होगा। 2025 में आपको इंडेक्स नहीं ब्रॉडर मार्केट रिटर्न देगा। इस को ध्यान में रखें कि 2024 में 334 कंपनियों न अपने आईपीओ पेश किए। इसके अलावा 140 कंपनियों ने क्यूआईपी किया है। इसमें से बहुत सारी कंपनियां क्यूआईपी रेट से नीचे या उसके बहुत नजदीक चल रही हैं। बाजार में ये जो पैसा आया है वो अगले एक साल के अंदर ग्रोथ के लिए निवेश होगा। इससे बाजार में अच्छा रिटर्न मिलना ही है। ऐसे में निवेशकों का फोकस नई कंपनियों, आईपीओ कंपनियों, क्यूआईपी कंपनियों और पीई टोओवर वाली कंपनियों पर होना चाहिए। इनमें से भी पीई टोओवर वाली कंपनियों पर खास फोकस होना चाहिए। अगर आप ये नजरिया लेकर चलते है तो 2025 में भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है।


HDFC बैंक में तेज ग्रोथ की उम्मीद नहीं

HDFC बैंक पर बात करते हुए अजय ने आगे कहा कि इस स्टॉक में तेज ग्रोथ की उम्मीद नहीं है। हमारी इकोनॉमी 6 फीसदी का दर से ग्रो कर रही है। HDFC बैंक की ग्रोथ 10 फीसदी से ज्यादा नहीं होगी। इसकी डिपॉजिट ग्रोथ तो 2.5-3 फीसदी से ज्यादा नहीं होगी। एचडीएफसी बैंक हाथी है। यह चलेगा तो लेकिन इसकी रफ्तार कम रहेगी। बाजार में जब कई घोड़े हो तो उनकी तलाश करें। हाथी को कहां लेकर चलेंगे।

प्लेटफॉर्म स्पेस लंबी अवधि के लिए बेहतर, कमजोर रुपए से IT, फार्मा और इंजीनियरिंग सेक्टर को फायदा

उन्होंने आगे कहा कि कमजोर रुपए से IT, फार्मा और इंजीनियरिंग कंपनी को फायदा होगा। हेल्थकेयर और हॉस्पिटल आगे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस साल रियल्टी की कीमतों में स्थिरता आ सकती है। होम इम्प्रूवमेंट स्पेस में डिमांड बढ़ सकती है। ऐसे में रियल्टी एस्टेट के मुकाबले होम इम्प्रूवमेंट बेहतर करता दिखेगा। इसके अलावा हम जोमैटो और स्विगी के स्पेस को नजरअंदाज नहीं कर सकते। प्लेटफॉर्म स्पेस लंबी अवधि के लिए बेहतर नजर आ रहा है। जोमैटो,स्विगी जैसी कंपनी ने मार्केट के नियम बदल दिए हैं। इनमें निवेश के मौके तलाशें।

Budget 2025 : इस बजट में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए आ सकती है 25000 करोड़ रुपये की PLI स्कीम

रिस्क की क्षमता है तभी मिड टियर ज्वेलरी में करें निवेश

अजय ने कहा कि ज्वेलरी स्पेस में कॉरपोरेट्स गवर्नेंस की दिक्कतें आई थीं। रिस्क की क्षमता है तभी मिड टियर ज्वेलरी में निवेश करें। होटल में निवेश कर सकते हैं। लेकिन लिकर स्पेस से दूर रहें।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।