2026 Market outlook : डिफेंस शेयरों में बनेगा पैसा, बैंकिंग सेक्टर अब रिकवरी के मूड में, लार्जकैप IT से नहीं है उम्मीद

2026 Market outlook : मिहिर वोरा ने कहा कि बैंकिंग सेक्टर ने काफी लंबे समय से काफी अंडरपरफॉर्म किया है। प्राइवेट सेक्टर बैंकों ने ज्यादा अंडरपरफॉर्म किया है। इसकी वजह अलग-अलग थी। लेकिन अब क्रेडिट ग्रोथ में तेजी के संकेत मिल रहे हैं। अंडरपरफॉर्मेस के चलते इन शेयरों में काफी करेक्शन हो चुका है

अपडेटेड Dec 26, 2025 पर 1:32 PM
Story continues below Advertisement
Market outlook 2026 : मिहिर वोरा ने बताया कि वे एनबीएफसी शेयरों पर भी पॉजिव है। देश में सेविंग्स के बढ़ने को साथ ही आगे कैपिटल मार्केट शेयरों में भी तेजी की उम्मीद है। एनबीएफसी में भी गोल्ड फाइनेंशिंग और ट्रक फाइनेंशिंग वाली कंपनियां ज्यादा अच्छी लग रही हैं

2026 Market outlook : 2026 में कमाई की बड़ी थीम पर चर्चा करते हुए ट्रस्ट म्यूचुअल फंड (Trust Mutual Fund) के CIO मिहिर वोरा ने कहा कि बाजार ने 2025 में काफी कुछ सह लिया है। बाजार में एक टाइम और प्राइस करेक्शन का बेस बन चुका है। बड़े करेक्शन के बाद बाजार के वैल्यूएशन काफी अच्छे लग रहे हैं। ऐसे में एक छोटा सा भी पॉजिटिव ट्रिगर 2026 में बाजार में जोश भर सकता है। क्योंकि बाजार में डेल्टा एफआईआई फ्लो से ही आएगा। इसके लिए किसी बहुत बड़े ट्रिगर की जरूरत नहीं है।छोटा-मोटा ट्रिगर भी बाजार को तेजी के ट्रैक पर ला सकता है। भारत की ग्रोथ स्टोरी मजबूत रहने और वैल्यूएशन करेक्शन की वजह से भारतीय बाजारों में 2026 में तेजी आ सकती है।

उन्होंने आगे कहा कि अगर फाइनेंशियल सेक्टर चला तो पूरा बाजार भी चलेगा। प्रेशियस मेटल के भी फंडामेंटल अच्छे हैं। इंडस्ट्रियल डिमांड के चलते कॉपर को बूस्ट मिला है। गोल्ड-सिल्वर और कॉपर के फंडामेंटल मजबूत हैं। भारत AI की रेस में शामिल ही नहीं हुआ है। लार्जकैप IT को लेकर उत्साहित नहीं हैं।

मिहिर वोरा ने कहा कि बैंकिंग सेक्टर ने काफी लंबे समय से काफी अंडरपरफॉर्म किया है। प्राइवेट सेक्टर बैंकों ने ज्यादा अंडरपरफॉर्म किया है। इसकी वजह अलग-अलग थी। लेकिन अब क्रेडिट ग्रोथ में तेजी के संकेत मिल रहे हैं। अंडरपरफॉर्मेस के चलते इन शेयरों में काफी करेक्शन हो चुका है। ऐसे में इनके वैल्यूएशन भी अच्छे हो गए हैं। पूरा बैंकिंग सेक्टर अब रिकवरी के मूड में दिख रहा है। अगर ये सेक्टर चला तो पूरा बाजार ही इसके साथ आगे बढ़ता दिखेगा।


उन्होंने आगे कहा कि कीमती धातुओं वाले कमोडिटी पैक के फंडमेंटल्स अभी भी काफी मजबूत हैं। सिल्वर और कॉपर को बढ़ती एनर्जी डिमांड का भी फायदा मिलेगा। लेकिन ऑयल पर व्यू न्यूट्रल है। इसमें किसी बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं है।

IT सेक्टर पर बात करते हुए मिहिर वोरा ने कहा कि भारत की आईटी कंपनियों ने एआई की रेस में भाग नहीं लिया है। अगर ये सेक्टर में कुछ नहीं करती तो लार्जकैप आईटी में 1 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ की उम्मीद नहीं दिखती। ऐसे में वे लार्जकैप IT को लेकर उत्साहित नहीं हैं। हालांकि, मिडकैप आईटी में ग्रोथ की संभावना दिख रही है। मिडकैप आईटी में स्टॉक पिकिंग के मौके नजर आ रहे हैं।

Index trading strategy : बाजार में लगातार दूसरे दिन नरमी, जानें निफ्टी-बैंक निफ्टी में कमाई की रणनीति

मिहिर वोरा ने बताया कि वे एनबीएफसी शेयरों पर भी पॉजिव है। देश में सेविंग्स के बढ़ने को साथ ही आगे कैपिटल मार्केट शेयरों में भी तेजी की उम्मीद है। एनबीएफसी में भी गोल्ड फाइनेंशिंग और ट्रक फाइनेंशिंग वाली कंपनियां ज्यादा अच्छी लग रही हैं। डिफेंस शेयर अच्छे करेक्शन के बाद अच्छे लग रहे हैं। डिफेंस में आगे भी तेजी जारी रहेगी। डिफेंस में लॉन्ग टर्म नजरिए से निवेश करने की सलाह होगी। लेकिन एफएमसीजी अभी भी अच्छा नहीं लग रहा है।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।